• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, September 7, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

मंत्री रूद्रकुमार ने किया राजीव गांधी जलाशय में नौका विहार का शुभारंभ

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 6, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

मुंगेली। मुंगेली जिले के विकास में एक और कड़ी जुड़ गई है। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने आज जिले के जीवनदायिनी मनियारी नदी पर निर्मित राजीव गांधी जलाशय (खुड़िया बांध) में नौकाविहार का शुभारंभ किया। इससे यहां आने वाले सैलानियों और पर्यटकों को नौकाविहार की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने जलाशय में नौका विहार का आनंद भी लिया और प्राकृतिक छटा को नजदीक से देखकर सन् 1930 में निर्मित खुड़िया बांध की सराहना की। इससे पहले प्रभारी मंत्री का राजीव गांधी जलाशय पहुंचने पर वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने खुमरी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव गांधी जलाशय में नौका विहार की सुविधा शुरू होने पर जिले वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि लोगों को पर्यटन स्थल पर पर्याप्त सुविधा मिले इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

आगे भी पर्यटन स्थलों में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले हमने 36 घोषणाएं की गई थी, जिसमें से 32 घोषणाएं पूरी की जा चुकी हंै। गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों से गोबर खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी विकास कार्य लगातार जारी रहा। आम जनता के जेब में सीधा पैसा पहुंचे इसे ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं शुरू की गई। छत्तीसगढ़ एक मात्र राज्य है जहां लॉकडाउन के दौरान वित्तीय संकट नही हुआ। हाल ही के सर्वे रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ सबसे अधिक रोजगार देने वाला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 2023 तक पाईप लाईन के माध्यम से प्रत्येक घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने खुड़िया क्षेत्र के वनग्रामों में 10 स्थानों पर बोर खनन की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम गुरुवाईन डबरी में 02 बोर, ग्राम नवागांव दयाली में 01 बोर, ग्राम बिजराकछार के लिए 01 बोर और नगर पंचायत लोरमी के वार्डांे के लिए भी बोर खनन की घोषणा की। लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने नौकाविहार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी जलाशय में नौकाविहार का शुभारंभ का कार्यक्रम ऐतिहासिक है। जिसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जलाशय में नौकाविहार प्रारंभ होने से पर्यटन क्षेत्र में लोगों को सुविधाएं मिलेंगी और जिले का विकास होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर ने कहा कि आज गर्व की बात है कि राजीव गांधी जलाशय में नौकाविहार का शुभारंभ हुआ है। राज्य सरकार पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि राजीव गांधी जलाशय में नौका विहार का शुभारंभ से पर्यटकों को बोटिंग की सुविधा मिलेगी। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

READ ALSO

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

Related Posts

देश

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

September 7, 2026
देश

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Assembly Election Date: इन 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत

September 7, 2026
देश

Plane Crash: लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला प्लेन, आग लगने से बड़ा हादसा; सभी यात्रियों की मौत

September 7, 2026
देश

amritsar airport: अमृतसर एयरपोर्ट पर ड्रोन दिखने से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट; कई फ्लाइट्स डायवर्ट

September 7, 2026
देश

Delhi news: दिल्ली में बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई, दावा- 50 साल पुरानी थी बिल्डिंग

September 7, 2026
Next Post

रायपुर में पेट्रोल के दाम आज 111.47

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Kamika Ekadashi 2026: सावन एकादशी पर विष्णु जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर होंगे संकट और आएगी खुशहाली

Kamika Ekadashi 2026: सावन एकादशी पर विष्णु जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर होंगे संकट और आएगी खुशहाली

August 6, 2026

मई में 150, जून में 308 अंधड़, हर साल 10 से 12 करोड़ की संपत्ति का नुकसान

May 18, 2022
Gold-Silver Price: सोने के रेट में अचानक आई गिरावट.. खरीदी करने का शानदार मौका, जानिए आज का लेटेस्ट रेट

Sovereign Gold Bond: RBI के इस गोल्ड बॉन्ड ने निवेशकों को किया मालामाल, मिला 300% का बंपर रिटर्न

November 25, 2025

मंत्री रूद्रकुमार ने किया राजीव गांधी जलाशय में नौका विहार का शुभारंभ

April 6, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Cg News : विशेष लेख : घर बैठे आवेदन, समय पर प्रमाण पत्र—‘सेवा सेतु’ ने आसान किया ग्रामीणों का काम
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : डिजिटल क्रांति की राह पर सारंगढ़-बिलाईगढ़
  • Chhatisgarh Samachar : सीएम हेल्पलाइन 1076 का असर: बसना के युवक को मिली ईवी सब्सिडी, एक कॉल से सुलझी महीनों की परेशानी
  • DA Hike 2026: दिवाली से पहले इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में 2.9% की बढ़ोतरी, अब मिलेगा 58.6% महंगाई भत्ता

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In