• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, January 28, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

मकान बनाना एक बार फिर से हुआ महँगा।

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 14, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

मकान बनाना एक बार फिर से महंगा हो गया है। तीन साल में लोहा 141%, एल्यूमिनियम 136, वायर 101 और प्लास्टिक पाइप 117 प्रतिशत महंगा हो गया है। बिना किसी ठोस कारण के सीमेंट फैक्ट्री वालों ने 50 रुपए प्रति बोरी कीमत बढ़ा दी। अभी तक 290 से 300 रुपए मिलने वाली सीमेंट की बोरी अब 350 रुपए से कम कहीं भी नहीं मिल रही है।इतना ही नहीं सरिया ने भी एक बार फिर तेजी पकड़ ली है। 50 से 55 रुपए किलो में मिलने वाला सरिया अभी 70 से 75 रुपए किलो में बिक रहा है।

आम तौर पर अभी सभी घरों में काली ईंट यानी फ्लाई ऐश वाली ईंट लग रही है। इसकी कीमत भी 20 से 30 पैसा तक बढ़ गई है। अभी एक ईंट की कीमत बाजार में 3.20 रुपए तय है। सीमेंट, सरिया और फ्लाई ऐश की कीमत एक साथ बढ़ जाने की वजह से मकान बनाने की लागत भी बढ़ गई है। 3 साल पहले तक सामान्य ठेकेदार 700 रु. वर्गफीट (मटेरियल सहित) में मकान बनाने का ठेका लेते थे, लेकिन अभी यही ठेका न्यूनतम 1000 रु. वर्गफीट में तय हो रहा है।

READ ALSO

देश के सबसे भरोसे मंद ऑफिस की तमाम बचत योजनाओं में मंथली इनकम स्कीम के बारे में।

Budget 2026: भारतीय रियल एस्टेट बाजार में जानिए क्या हैं बजट को लेकर उम्मीद।

ज्यादातर ठेकेदार अभी भी 1100 रु. प्रति वर्गफीट की डिमांड कर रहे हैं। यह रकम मकान का इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में खर्च हो रही। फैक्ट्रियों में उत्पादन, सप्लाई और बाजार में डिमांड सबकुछ सामान्य होने के बावजूद सीमेंट की कीमत अचानक बढ़ा दी गई। इससे मकान बनाने वाले लोग खासे परेशान हो रहे हैं। सीमेंट, सरिया और ईंट की कीमत बढ़ने से मकानों की कंस्ट्रक्शन कॉस्ट भी दोगुना बढ़ गई है।

बड़े बिल्डरों की माने तो 2 बीएचके वाला फ्लैट की कीमत पहले 15 से 18 लाख तक होती थी, लेकिन अभी यही फ्लैट 18 से 22 लाख तक में बिक रहे हैं। शहरी लोकेशन वाले फ्लैट की कीमत और ज्यादा है। आउटर में बन रहे मकानों की कीमत इससे थोड़ी कम है।

मटेरियल वही फिर भी बढ़ गया खर्चा
एक हजार वर्गफीट के मकान का इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में पहले जो सामान लगाए जाते थे, उस पर लगभग 6-7 लाख का खर्चा आता था। लेकिन अब इस पर करीब 10 लाख का खर्च आ रहा है। इसमें लोहा, सीमेंट, ईंट, रेत, सेनेटरी आइटम, लोहे के ग्रिल, नल फिटिंग, टाइल्स का काम शामिल है।

इसके अलावा अगर घर में पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) का काम करवाना है तो करीब 100 रुपए वर्गफीट का खर्च और बढ़ जाता है। 1000 रुपए वर्गफीट में काम करने वाला ठेकेदार 1100 रुपए चार्ज करता है। मकान बनाने वाले ठेकेदारों का कहना है कि लेबर कास्ट 2 से 3 गुना बढ़ गया है।

सीमेंट के अभी बढ़े दामों से रुकेंगे प्रोजेक्ट्स
बड़े कॉलोनाइजर्स का कहना है कि अभी जितने दामों में हम फ्लैट्स बेच रहे हैं, उसी में मकान नहीं बिक रहे हैं। राजधानी में सैकड़ों प्रोजेक्ट्स में इसी कारण देर हो रही है। ऐसे में अब जब सीमेंट की कीमत 50 रुपए बढ़ गई है, तो इसका असर आने वाले प्रोजेक्ट्स पर पड़ना तय है। लोग इंतजार करेंगे कीमत कम होने का या फिर अपने मकान के दामों को बढ़ाएंगे। दोनों सूरतों में नुकसान आम आदमी का होना तय है।

करोना और लॉकडाउन काअसर अब तक बता रहे
2 साल पहले कोरोना और लॉकडाउन की वजह से फैक्ट्रियों में उत्पादन आधे से भी कम हो गया था। उस समय प्रोडक्शन लगभग बंद था। इस वजह से कीमत भी स्थिर थी। 2 साल पहले आम लोगों को सरिया 45 से 50 रुपए किलो में मिल जाता था। लेकिन अभी सरिया 75 से 80 रुपए किलो में बिक रहा है।

सभी चीजों की कीमत बढ़ी इसलिए मकान बनाना महंगा
छत्तीसगढ़ आर्किटेक्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि मकान बनाने के लिए सबसे उपयोग सरिया, ईंट, सीमेंट और रेत की कीमत बढ़ी हुई है। इस वजह से मकान बनाना महंगा हो गया है। इसके अलावा सेनेटरी आइटम, टाइल्स और पीओपी की कीमत भी बढ़ गई है।

इस वजह से 1000 वर्गफीट मकान बनाने के लिए पहले जहां 7 से 8 लाख रुपए खर्च होते थे अभी इसी मकान को बनाने में 10 से 13 लाख रुपए तक खर्च हो जाते हैं। 2 साल पहले की तुलना में लेबर कास्ट दोगुना हो गया है। सीमेंट और टाइल्स में जीएसटी सबसे ज्यादा 28 फीसदी है। इन दोनों चीजों में जीएसटी कम से कम 18 फीसदी तो होनी ही चाहिए। इससे मकान बनाने की लागत थोड़ी कम होगी।

मकान बनाने के लिए हर सामान की कीमत लगभग दोगुनी
भवन निर्माण सामग्री की कीमत लगातार बढ़ रही है। इस वजह से मकान और फ्लैट की कीमत भी बढ़ती जा रही है। फिर भी कोशिश की जा रही है कि लोगों को कम से कम कीमत में मकान उपलब्ध कराया जाए।

 

Related Posts

पोस्ट ऑफिस ने ग्राहकों के लिए नई स्कीम लाई है। डाकघर की बचत योजनाएं पढ़िए पूरी खबर।
देश

देश के सबसे भरोसे मंद ऑफिस की तमाम बचत योजनाओं में मंथली इनकम स्कीम के बारे में।

January 28, 2026
Budget 2026: भारतीय रियल एस्टेट बाजार में जानिए क्या हैं बजट को लेकर उम्मीद।
देश

Budget 2026: भारतीय रियल एस्टेट बाजार में जानिए क्या हैं बजट को लेकर उम्मीद।

January 28, 2026
रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे जंग के बीच बड़ा हमला। हमलों मे 12 लोगों की मौत।
देश

रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे जंग के बीच बड़ा हमला। हमलों मे 12 लोगों की मौत।

January 28, 2026
देश

शराब पीने वालों के लिए खुशखबरी सस्ता होगा शराब। शराब टैक्स में बड़ी कटौती करेगा।

January 27, 2026
Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 150 और निफ्टी 80 अंक टूटा… इन स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर
देश

Stock market: शेयर बाजार में जानिए क्या हैं शेयर मार्केट की स्थिति।

January 27, 2026
Accident: झारखंड में हुआ बड़ा सड़क हादसा। बाइक और ट्रक के टकर से गई चार लोगों की जान।
देश

Accident: झारखंड में हुआ बड़ा सड़क हादसा। बाइक और ट्रक के टकर से गई चार लोगों की जान।

January 27, 2026
Next Post

अगर पैरों से आती है बदबू तो ये हैं दूर करने के घरेलू उपाय

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

बैंक जाने से पहले देखे ये लिस्ट,इतने दिन बंद रहेंगे इस महीने बैंक

January 24, 2022

छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का केंद्रीय मंत्री ने लगाया नारा

April 26, 2022

स्विगी-जोमैटो के खिलाफ जांच के आदेश, 60 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

April 6, 2022

3 दिन बाद खुलने वाली है इन 4 राशि वालों की किस्‍मत

February 10, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • देश के सबसे भरोसे मंद ऑफिस की तमाम बचत योजनाओं में मंथली इनकम स्कीम के बारे में।
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के दो दिवसीय महाअधिवेशन का भव्य शुभारंभ
  • आधारभूत सुविधा मिलने से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में कार्य करने की मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री श्री साय
  • Job: बिहार पुलिस में अवर निरीक्षक मद्य निषेध (Sub Inspector Prohibition) के रिक्त पदों पर निकली भर्ती।

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In