केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पुदुचेरी पहुंचे। यहां उन्होंने महाकवि भारतियार मेमोरियल संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री के साथ पुदुचेरी के उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन और सीएम एन रंगास्वामी भी मौजूद रहे। इसके अलावा गृहमंत्री ने अरबिंदो आश्रम का भी दौरा किया। जानकारी के मुताबिक, अमित शाह सुब्रमण्यम भारती स्मारक भी जाएंगे और पुडेचुरी विश्वविद्यालय में लोगों को संबोधित भी करेंगे।
इसके अलावा शाह पुदुचेरी में कई परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे। जानकारी के मुताबिक, वह विश्वविद्यालय के भौतिकी, रसायन, खाद्य और प्रौद्योगिकी विभागों में भवनों की आधारशिला भी रखेंगे। इसके बाद शाह दोपहर में पार्टी कार्यालय में भाजपा की पुडुचेरी इकाई के पदाधिकारियों और विधायकों को संबोधित करेंगे।
इससे पहले उपराज्यपाल सुंदरराजन ने अमित शाह की यात्रा को एक ऐतिहासिक घटना बताते हुए कहा कि यह यात्रा पुदुचेरी को अपनी विकास गतिविधियों में मजबूत करेगा।