• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, July 5, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके, एक दिन पहले भी कांप गई थी धरती; जानें कितनी थी तीव्रता

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 22, 2026
in देश
भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके, एक दिन पहले भी कांप गई थी धरती; जानें कितनी थी तीव्रता
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

इस वक्त की बड़ी खबर भारत के सिक्किम राज्य से सामने आ रही है। यहां सिक्किम में 4.1 तीव्रता का हल्का भूकंप आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार रात आठ बजकर 41 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र मंगन जिले में सतह से 14 किलोमीटर नीचे स्थित था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप में जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि निवासियों को सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। हालांकि भूकंप की वजह से लोग घरों से बाहर निकल आए।

दो दिन पहले भी आए थे भूकंप

इससे पहले परसो सिक्किम में ही भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार तड़के सिक्किम के गंगटोक में भूकंप के दोनों झटके महसूस किए गए हैं। दोनों भूकंपों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 और 2.7 दर्ज की गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, 3.6 तीव्रता का भूकंप सुबह 4:26 बजे गंगटोक से लगभग 10.7 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में 5 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया, जबकि दूसरा भूकंप शहर से 11.2 किलोमीटर पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इस भूकंप में भी किसी के घायल होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं मिली।

READ ALSO

SEBI: SEBI ने ओपन मार्केट शेयर बायबैक को फिर से शुरू किया: 1 अगस्त से होगा लागू…

WhatsApp E-Mitra: WhatsApp E-Mitra से पानी और बिजली बिल भुगतान समेत घर बैठे मिलेगी 27 सरकारी सेवाएं, यहां जानें कैसे?

क्यों आते हैं भूकंप?

हाल के दिनों में देश-दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनजीवन को उठाना पड़ता है। भूकंप से मकानें गिर जाती हैं, जिसमें दबकर हजारों लोगों की मौत हो जाती है।

भारत में क्या हैं भूकंप के जोन

भूगर्भ विशेषज्ञों के अनुसार, भारत के कुल भूभाग के लगभग 59 फीसदी हिस्से को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। वैज्ञानिकों ने भारत में भूकंप क्षेत्र को जोन-2, जोन-3, जोन-4 व जोन-5 यानी  4 भागों में विभाजित किया है। जोन-5 के इलाकों को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जाता है, जबकि जोन-2 कम संवेदनशील माना जाता है। हमारे देश की राजधानी दिल्ली भूकंप के जोन-4 में आती है। यहां 7 से अधिक तीव्रता के भी भूकंप आ सकते हैं जिससे बड़ी तबाही हो सकती है। भारत में हिमालय क्षेत्र और कुछ अन्य फॉल्ट लाइनों (जैसे कच्छ, पूर्वोत्तर भारत) के कारण भूकंप का खतरा अधिक है, क्योंकि भारतीय प्लेट यूरेशियन प्लेट से टकरा रही है।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता

भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल के जरिए मापा जाता है। रिक्टर स्केल पर 4 से 4.9 तीव्रता के भूकंप में घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है। 5 से 5.9 तीव्रता के भूकंप में भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है। 6 से 6.9 में इमारत का बेस दरक सकता है। 7 से 7.9 में इमारतें गिर जाती हैं। 8 से 8.9 में सुनामी का खतरा होता है और ज्यादा तबाही मचती है। 9 या ज्यादा में सबसे भीषण तबाही होती है।

Related Posts

SEBI: SEBI ने ओपन मार्केट शेयर बायबैक को फिर से शुरू किया: 1 अगस्त से होगा लागू…
देश

SEBI: SEBI ने ओपन मार्केट शेयर बायबैक को फिर से शुरू किया: 1 अगस्त से होगा लागू…

July 5, 2026
WhatsApp E-Mitra: WhatsApp E-Mitra से पानी और बिजली बिल भुगतान समेत घर बैठे मिलेगी 27 सरकारी सेवाएं, यहां जानें कैसे?
देश

WhatsApp E-Mitra: WhatsApp E-Mitra से पानी और बिजली बिल भुगतान समेत घर बैठे मिलेगी 27 सरकारी सेवाएं, यहां जानें कैसे?

July 5, 2026
Telegram: Telegram पर सरकार का एक्शन! फिल्मों और OTT कंटेंट की पायरेटेड फिल्में हटाने का आदेश, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
देश

Telegram: Telegram पर सरकार का एक्शन! फिल्मों और OTT कंटेंट की पायरेटेड फिल्में हटाने का आदेश, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

July 4, 2026
Airtel: Airtel के 56 दिन वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा ये खास बेनिफिट्स
देश

Airtel: Airtel के 56 दिन वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा ये खास बेनिफिट्स

July 4, 2026
Kotak Mahindra Debit Card Rules: इस प्राइवेट बैंक डेबिट कार्ड पर DCC बढ़ाने जा रहा है: जानिए इससे ग्राहकों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
देश

Kotak Mahindra Debit Card Rules: इस प्राइवेट बैंक डेबिट कार्ड पर DCC बढ़ाने जा रहा है: जानिए इससे ग्राहकों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

July 4, 2026
Petrol-Diesel Price Cut: भारत में पेट्रोल और डीजल कब होंगे सस्ते? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह ने दिया यह जवाब
देश

Petrol-Diesel Price Cut: भारत में पेट्रोल और डीजल कब होंगे सस्ते? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह ने दिया यह जवाब

July 4, 2026
Next Post
तेज रफ्तार कार के खड़ी बस में टक्कर मारने से लगी भीषण आग, धू-धूकर जलीं दोनों गाड़ियां

तेज रफ्तार कार के खड़ी बस में टक्कर मारने से लगी भीषण आग, धू-धूकर जलीं दोनों गाड़ियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • SEBI: SEBI ने ओपन मार्केट शेयर बायबैक को फिर से शुरू किया: 1 अगस्त से होगा लागू…
  • WhatsApp E-Mitra: WhatsApp E-Mitra से पानी और बिजली बिल भुगतान समेत घर बैठे मिलेगी 27 सरकारी सेवाएं, यहां जानें कैसे?
  • *डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण*

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In