महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत महायुति की प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी

मुंबई, 23 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)नीत महायुति गठबंधन ने शनिवार को प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सत्ता बरकरार रखी है। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन 231 सीट पर जीत दर्ज करता नजर आ रहा है। जबकि महा विकास आघाडी (एमवीए)का सत्ता हासिल करने का सपना चकनाचूर हो गया है और विपक्षी गठबंधन महज 50 सीट पर सिमटता दिख रहा है।

निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक अबतक 212 सीट पर परिणाम घोषित हो चुके हैं, जबकि शेष 76 पर मतगणना जारी है।

चुनाव नतीजों की निश्चितता के बाद अब सबका ध्यान भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर केंद्रित हो गया है जो अपनी पार्टी की शानदार जीत के सूत्रधार माने जा रहे हैं। राजनीतिक हलकों में ऐसी खबरें जोरों पर हैं कि राज्य के दूसरे ब्राह्मण मुख्यमंत्री फडणवीस तीसरी बार यह पद संभालेंगे। मनोहर जोशी महाराष्ट्र के पहले ब्राह्मण मुख्यमंत्री थे।

Besharam Rang गाने से deepika के चर्चे Sonam Kapoor ने डिलीवरी के सिर्फ 4 महिने बाद अपना वजन घटाया अंजलि अरोड़ा ने बाथरूम में कराया फोटोशूट, फैंस हुए खुस एली अवराम ने पहनी ऑरेंज मोनोकनी कोच ने बताया तमन्ना भाटिया का डाइट का राज ब्लैक ड्रेस में मोनालिशा के कातिलाना पोज