• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, March 13, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

महिलाओं में एनिमिया की हो सघन जांच-कलेक्टर श्री भीम सिंह कलेक्टर श्री सिंह ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 24, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Raigarh News : प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, चार भारी वाहनों पर कार्रवाई

Raigarh News : उड़ती फ्लाईऐश से परेशान गांव TRN एनर्जी किसानों के लिए वरदान नहीं, बन गया बड़ी मुसीबत


रायगढ़, 24 जून 2022/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में कहा कि एनिमिया महिलाओं के लिए घातक होने के साथ-साथ गर्भावस्था में होने पर बच्चे पर भी बहुत बुरा प्रभाव डालती है तथा वे कुपोषण का भी शिकार बन सकते है। ऐसे में एनिमिया की जांच व उपचार के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने सभी विकासखण्डों में एनिमिक महिलाओं की पहचान कर उन्हें जरूरी दवाएं उपलब्ध कराते हुए उनके स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पतालों में ब्लड बैंक संचालन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लड बैंक में हर ब्लड टाईप का कम से कम दो यूनिट ब्लड हमेशा उपलब्ध होना चाहिए। जिस ब्लड टाईप की जरूरत अधिक पड़ रही है उसकी सूचना देकर ब्लड डोनेशन कैम्प के माध्यम से व्यवस्था करवाने के निर्देश उन्होंने दिए। साथ ही कहा कि सभी विकासखण्डों में नियमित रूप से ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया जाए। जिससे कि अस्पतालों में मरीजों के लिए जरूरी ब्लड की व्यवस्था होती रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के अस्पतालों में डॉक्टर तथा अन्य मैन पॉवर की तैनाती के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल तथा अन्य अस्पतालों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की पदस्थापना के लिए विज्ञापन जारी करने के साथ-साथ शासन से पत्राचार करने के निर्देश दिए, ताकि जल्द वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था हो। उन्होंने विज्ञापन के आधार पर अब तक प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही कर शीघ्र उन्हें अस्पतालों में पदस्थ करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के जिन अस्पतालों में डॉक्टर तथा स्टॉफ अधिक संख्या में पदस्थ है उन्हें आवश्यकतानुसार रिक्त पद वाले अस्पतालों में तैनात करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में जिले के अस्पतालों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने हमर लैब, ब्लड बैंक, एनआरसी तथा अन्य निर्माण कार्यो को उनके लिए निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश ईई हाऊसिंग बोर्ड को दिए। सीजीएमएससी को दिए गए कार्य जो अभी भी अपूर्ण है उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश कलेक्टर श्री सिंह ने ईई सीजीएमएससी को दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पतालों में ओपीडी जांच के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कम ओपीडी वाले डॉक्टरों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नियमित रूप से अस्पताल में रहकर मरीजों की जांच करें, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने हाट-बाजार क्लिनिक के संबंध में भी चर्चा की तथा सभी प्रकार की जांच आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी, सीजीएमएससी, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी सहित सभी विकासखंडों के बीएमओ व बीपीएम उपस्थित रहे।
मुख्यालय में रहे मेडिकल स्टॉॅफ
कलेक्टर श्री सिंह ने चौबीस घंटे मेडिकल सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि मेडिकल स्टॉफ अपने मुख्यालय में ही निवास करें। जिससे देर रात को आने वाले मरीजों अथवा इमरजेंसी केसेस को त्वरित व समय पर उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि जांच में मुख्यालय में नहीं मिलने वाले स्टॉफ पर कार्यवाही की जाएगी।
एनआरसी में भरे हो सभी बेड, स्वास्थ्य व महिला बाल विकास रखें बेहतर समन्वय
कलेक्टर श्री सिंह ने एमसीएच में संचालित रायगढ़ एनआरसी में सभी बेड भरे नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि एनआरसी में कुपोषित बच्चों के उपचार के लिए उपलब्ध सभी बेड नियमित रूप से भरे हो, इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य तथा महिला बाल विकास विभाग को आपस में बेहतर समन्वय रखने के निर्देश दिए जिससे कि बेड खाली होने से पहले वहां एडमिट होने वाले दूसरे बच्चे को लाईनअप किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों की डाईट पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए तैयार मेनू के अनुसार खाना उन्हें समय पर मिले तथा यह एनआरसी के कुक द्वारा ही तैयार किया जाए।

Related Posts

Raigarh News : प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, चार भारी वाहनों पर कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, चार भारी वाहनों पर कार्रवाई

March 12, 2026
Raigarh News : उड़ती फ्लाईऐश से परेशान गांव TRN एनर्जी किसानों के लिए वरदान नहीं, बन गया बड़ी मुसीबत
रायगढ़

Raigarh News : उड़ती फ्लाईऐश से परेशान गांव TRN एनर्जी किसानों के लिए वरदान नहीं, बन गया बड़ी मुसीबत

March 12, 2026
Raigarh News : कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर
रायगढ़

Raigarh News : कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर

March 11, 2026
Raigarh News : नाबालिग बालिका से छेड़खानी के मामले में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी युवक गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : नाबालिग बालिका से छेड़खानी के मामले में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी युवक गिरफ्तार

March 11, 2026
Raigarh News : ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला की आत्महत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला की आत्महत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

March 10, 2026
गुटखा केस बना वसूली का हथियार टपरी संचालक से 20 हजार ऐंठने का आरोप, सिटी कोतवाली का प्रधान आरक्षक लोमश राजपूत हुए सस्पेंड
रायगढ़

गुटखा केस बना वसूली का हथियार टपरी संचालक से 20 हजार ऐंठने का आरोप, सिटी कोतवाली का प्रधान आरक्षक लोमश राजपूत हुए सस्पेंड

January 23, 2026
Next Post

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल संविदा भर्ती हेतु वॉक-इन इंटरव्यू 3 जुलाई को शास.नटवर स्कूल में

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

India US first deal after tariffs: भारत-अमेरिका के बीच हुई बड़ी डील; 10% गैस US से खरीदेगा भारत… सिलिंडर की कीमतों में आएगी कमी

India US first deal after tariffs: भारत-अमेरिका के बीच हुई बड़ी डील; 10% गैस US से खरीदेगा भारत… सिलिंडर की कीमतों में आएगी कमी

November 17, 2025

समय रहते कैंसर को पहचानने से कम होता है खतरा

February 2, 2022
Gold Silver price today: करवा चौथ पर चांदी में 3,000 रुपये की उछला, जानिए कहां पहुंच गया सोने का भाव

Gold Silver price today: करवा चौथ पर चांदी में 3,000 रुपये की उछला, जानिए कहां पहुंच गया सोने का भाव

October 10, 2025
Budget 2026: संसद में पेश हुआ बजट। पढ़िए कुछ महत्वपूर्ण ऐलान

Budget 2026: संसद में पेश हुआ बजट। पढ़िए कुछ महत्वपूर्ण ऐलान

February 1, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • PM Kisan 22nd Installment: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी, कल इतने लाख किसानों के खाते में आएंगे 498.83 करोड़ रुपये
  • Rashifal For Today: वृषभ राशि वालों आज का दिन आपको अपने व्यवहार और वाणी पर संयम बनाए रखें, पढ़िए दैनिक राशिफल!
  • बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In