मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 17 सितम्बर को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ में होंगे शामिल

रायपुर, 16 सितंबर 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 17 सितम्बर को ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ में शामिल होंगे। राजधानी रायपुर के तेली बांधा परिसर रायपुर में सुबह 8 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव करेंगे।

कार्यक्रम में स्वच्छता हेतु सामूहिक श्रम दान, स्वच्छता मैराथन का शुभारंभ, सफाई मित्रों का सम्मान, पी.पी.ई. कीट का वितरण, पक्षी संरक्षण जागरूक एवं वेस्ट टू बेस्ट के तहत गौरया कलाकृति का लोकार्पण, गांधी उद्यान में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ वृक्षारोपण और स्वच्छता ही सेवा हेतु शपथ ग्रहण दिलाई जाएगी।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व श्री राजेश मूणत, अनुज शर्मा, मोती लाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गुरू खुशवंत साहेब, इन्द्रकुमार साहू, महापौर श्री एजाज ढेबर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमी डोमेश्वरी वर्मा एवं नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

Editor ek aur tadka

Recent Posts

जनदर्शन में समस्याओं का हो रहा त्वरित निदान

रायपुर, 19 सितम्बर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में लोगों की समस्याओं…

1 hour ago

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रोजेक्ट ‘जागृति’ के फ्लेक्स का किया विमोचन

रायपुर, 19 सितम्बर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास में आयोजित…

1 hour ago

मुख्यमंत्री श्री साय ने जनदर्शन में हजारों लोगों की सुनी समस्याएं

रायपुर, 19 सितंबर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने…

2 hours ago

बुजुर्ग बिसेश्वर के कानों में फिर गूंजेगी राम धुन

रायपुर, 19 सितम्बर 2024 रायपुर निवासी पैंसठ वर्षीय बुजुर्ग श्री बिसेश्वर दौड़िया कुछ वर्ष पहले…

2 hours ago

Cg News: आग की लपटों में झुलसे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पुतला दहन के दौरान हुआ हादसा

Cg News पेंड्रा: पेंड्रा में आज कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस…

2 hours ago

Raigarh News: खेल भावना से मिलती है सफलता, पढ़ाई के साथ खेल में करें नाम रोशन-राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह

Raigarh News:  रायगढ़, 19 सितम्बर 2024/ 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 का आज…

2 hours ago