राज्यसभा सांसद और दिग्गज बीजेपी नेता का निधन…

राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का तड़के दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में निधन। दिल्ली स्थित आवास पर देर रात तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराए गए थे भर्ती। दोपहर तक उन्हें आगरा लाया जाएगा। बेटे प्रांशु दुबे ने पिता के निधन की पुष्टि की है। राज्यसभा सदस्य हरद्वार दूबे 74 साल के थे। बीजेपी नेता के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई।

अचानक हार्ट में दर्द होने की शिकायत

 

बेटे प्रांशु दुबे ने बताया कि रविवार को वे बिल्कुल ठीक थे। अचानक हार्ट में दर्द होने की शिकायत पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां कुछ देर बाद ही सांसें थम गईं। छावनी के दो बार के पूर्व विधायक और पूर्व राज्यमंत्री हरिद्वार दुबे 2020 में राज्यसभा सदस्य बने थे। वे कल्याण सिंह सरकार में वित्त राज्य मंत्री रहे थे। सीतापुर, अयोध्या और शाहजहांपुर में आरएसएस के जिला प्रचारक रहे हैं

Scroll to Top