CG NEWS प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली में शामिल होने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर पहुंच गई हैं। छत्तीसगढ़ भवन में पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रही हैं। कुछ ही देर में महतारी हुंकार रैली में शामिल होंगे। पटेल ग्राउंड से रैली की शुरुआत करेंगी और फिर नेहरु चौक में सभा को संबोधित करेंगी। रैली का स्वागत करने गांधी चौक से लेकर जगह-जगह पंडाल बनाया गया है।
महतारी हुंकार रैली हुई शुरू
छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में महतारी हुंकार रैली शुरू हो गई है। जगमल चौक के पटेल ग्राउंड से शुरू हुई महतारी हुंकार रैली गांधी चौक, गोल बाजार, सदर बाजार होते हुए नेहरू चौक पहुंचेगी। गांधी चौक से स्मृति ईरानी महतारी हुंकार रैली में शामिल होंगी। केंद्रीय मंत्री के साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह समेत प्रदेश के सभी बड़े नेता होंगे शामिल..
भाजपा महतारी हुंकार रैली के बहाने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यहां संगठन के नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करने के बाद वे सीधे पटेल ग्राउंड पहुंचेगी, जहां से रैली की शुरुआत होगी। यहां भी उनके जोरदार स्वागत की तैयारी है
Also Read BB 16: टीआरपी के लिए झुके मेकर्स! अर्चना गौतम की वापसी पक्की…
केंद्रीय मंत्री को काला झंडा दिखाने पहुंचे थे कांग्रेसी
CG NEWS इधर, कांग्रेस ने महंगाई, रेल बंदी सहित केंद्र सरकार के जनविरोधी फैसलों के खिलाफ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को काला झंडा दिखाने पहुंचे। जिन्हें पुलिसकर्मियों हिरासत में ले लिया है।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता तिफरा के पास एकत्रित हुए। उन्हें