• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, May 1, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

छह सौ मिलियन टन कोयला ढोने रेलवे को 600 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 13, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

कोयले की कमी की वजह से देश के कई राज्य बिजली संकट से जूझ रहे हैं। यह स्थिति तब है जब कोल इंडिया ने 2020-21 में 596.22 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया है। इधर, कोल इंडिया ने वर्ष 2023-24 तक कोयला उत्पादन को एक हजार मिलियन टन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

लेकिन उत्पादन से ज्यादा बड़ी चुनौती कोयले को पॉवर प्लांट तक पहुंचाना है। अभी स्थिति ये है कि पूरे देश में 600 यात्री ट्रेनें रद्द करने के बावजूद रेलवे 596 मिलियन टन कोयला ढुलाई में हांफने लगा है। उत्पादन दोगुना होने पर ढुलाई कैसे होगी, इसे लेकर रेलवे में मंथन शुरू हो गया है। देश में पिछले कुछ सालों से गर्मी के मौसम में कोयले का संकट खड़ा हो रहा है। इसका असर बिजली उत्पादन पर पड़ रहा है।

READ ALSO

RBI Credit Card Rules: Credit Card यूजर्स को बड़ी राहत, अब ड्यू डेट पर पेमेंट नहीं करने पर नहीं लगेगी पेनल्टी, RBI ने इतने दिन का दिया ग्रेस पीरियड

Fuel price Alert: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाई, जानिए आम लोग पर क्या पड़ेगा असर

वर्तमान में देश के 10-12 राज्यों में 10 से 14 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। देश के 173 में से 109 पॉवर प्लांट क्रिटिकल स्टॉक के हालात हैं। यानी 63 फीसदी पॉवर प्लांट मे कोयले की कमी है। पॉवर प्लांट तक कोयला पहुंचाने में सबसे बड़ी समस्या पर्याप्त रैक का नहीं मिल पाना है। रेलवे इन दिनों 55 रैक कम उपलब्ध करा पा रहा है।

इसके साथ रेलवे ट्रैक का खाली मिलना भी बड़ी समस्या के तौर पर सामने आई है। इस समस्या को दूर करने के लिए देशभर में 600 से अधिक यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। जो ट्रेनें चल रही हैं, उन्हें कहीं भी घंटों खड़ाकर कोयला ले जाने वाली मालगाड़ियों को पास कराया जा रहा है। इस कारण कई जगहों पर यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया है।

मालगाड़ी और ट्रैक बड़ी समस्या
कोयला उत्पादन का लक्ष्य बढ़ाया जा रहा है, इसके लिए कोल इंडिया ने अपने प्रोजेक्ट की संख्या भी बढ़ाने का निर्णय लिया है। साथ ही, वर्षों से बंद पड़ी 20 खदानों को दोबारा शुरू किया जा रहा है। कोल प्रोडक्शन बढ़ने पर सबसे बड़ी समस्या साइडिंग, रैक और रेलवे ट्रैक की आने वाली है।

आने वाले दो साल में साइडिंग और रैक बढ़ाना रेलवे के लिए बड़ी चुनौती होगी। वहीं, रेलवे ट्रैक का खाली मिलना भी बड़ी चुनौती होगी। जाहिर है कि रेलवे का आने वाले दिनों में इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा निवेश करना होगा, इससे ही हालात सुधरेंगे।

उत्पादन के साथ एसईसीएल का टारगेट भी दोगुना…इससे समस्या
कोल इंडिया ने 2020-21 में करीब छह सौ मिलियन टन कोयला निकाला है। इसे चालू साल में 710 मिलियन टन और अगले साल 1 हजार मिलियन टन यानी दोगुना करने का लक्ष्य है। छत्तीसगढ़ में भी ऑपरेट कर रही देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी एसईसीएल का टारगेट भी बढ़ा दिया गया है।

कंपनी को 2022-23 में 182 मिलियन टन कोयला उत्पादन करना है। इसे 2023-24 तक 250 मिलियन टन तक पहुंचाना है। उच्चस्तरीय सूत्रों के मुताबिक दिक्कत उत्पादन में उतनी नहीं, जितनी कोयला पॉवर प्लांट तक पहुंचाने में है।

ऐसे समझिए… किस तरह बढ़ रही बिजली की खपत, इसलिए मांग भी बढ़ी

  • बिजली मंत्रालय के मुताबिक देश में बिजली खपत अप्रैल में 132.98 अरब यूनिट (बीयू) हो गई।
  • पिछले साल अप्रैल में बिजली की खपत 117.08 बीयू थी। 2020 में यह 84.55 बीयू था।
  • इस साल अप्रैल में बिजली की पीक मांग 207.11 गीगावॉट के सर्वकालिक उच्च स्तर पर रही।
  • यह मांग अप्रैल 2021 में 182.37 गीगावॉट और अप्रैल 2020 में 132.73 गीगावॉट थी

Related Posts

RBI Credit Card Rules: Credit Card यूजर्स को बड़ी राहत, अब ड्यू डेट पर पेमेंट नहीं करने पर नहीं लगेगी पेनल्टी, RBI ने इतने दिन का दिया ग्रेस पीरियड
देश

RBI Credit Card Rules: Credit Card यूजर्स को बड़ी राहत, अब ड्यू डेट पर पेमेंट नहीं करने पर नहीं लगेगी पेनल्टी, RBI ने इतने दिन का दिया ग्रेस पीरियड

May 1, 2026
Fuel price Alert: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाई, जानिए आम लोग पर क्या पड़ेगा असर
देश

Fuel price Alert: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाई, जानिए आम लोग पर क्या पड़ेगा असर

May 1, 2026
Passport New Rules: सरकार ने पासपोर्ट में बदल दिया नियम, अब नाम बदलवाने के लिए चलेंगे ये डॉक्यूमेंट
देश

Passport New Rules: सरकार ने पासपोर्ट में बदल दिया नियम, अब नाम बदलवाने के लिए चलेंगे ये डॉक्यूमेंट

May 1, 2026
टोल प्लाजा पर अब नहीं रुकेंगी गाड़ियां! देश में पहली बार शुरू हुआ बैरियर-लेस फ्री फ्लो टोल सिस्टम
देश

टोल प्लाजा पर अब नहीं रुकेंगी गाड़ियां! देश में पहली बार शुरू हुआ बैरियर-लेस फ्री फ्लो टोल सिस्टम

May 1, 2026
मध्य प्रदेश नाव हादसा: मां और 3 साल के बेटे का एक दूसरे को पकड़े हुए ऐसा शव मिला, तस्वीर देख रो पड़ेंगे
देश

मध्य प्रदेश नाव हादसा: मां और 3 साल के बेटे का एक दूसरे को पकड़े हुए ऐसा शव मिला, तस्वीर देख रो पड़ेंगे

May 1, 2026
GST कलेक्शन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! अप्रैल में ₹2.43 लाख करोड़ का आंकड़ा पार, भरी सरकार की झोली
देश

GST कलेक्शन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! अप्रैल में ₹2.43 लाख करोड़ का आंकड़ा पार, भरी सरकार की झोली

May 1, 2026
Next Post

ब्लैक बॉक्स खोलेगा हेलिकॉप्टर क्रैश का राज

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Delhi News: आज से नर्सरी, केजी और क्‍लास 1 में एडम‍िशन के ल‍िए प्रक्र‍िया शुरू, नोट कर लें आवश्यक डाक्यूमेंट्स और एज-एल‍िज‍िब‍िल‍िटी

Delhi News: आज से नर्सरी, केजी और क्‍लास 1 में एडम‍िशन के ल‍िए प्रक्र‍िया शुरू, नोट कर लें आवश्यक डाक्यूमेंट्स और एज-एल‍िज‍िब‍िल‍िटी

December 4, 2025

सुप्रीम कोर्ट की डिवीजन बेंच का महत्वपूर्ण फैसला

May 18, 2022

केंद्र सरकार से फुलवारी क्रेश केंद्रों के पुनः संचालन की मांग, उग्रवाद प्रभावित जिलों के लिए पूर्वाेत्तर राज्यों की तरह दी जाएं सुविधाएं

April 14, 2022
CG IT Raid Update: छत्तीसगढ़ में लोहा कारोबारी के 45 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 7 करोड़ नकद और ज्वेलरी जब्त, दस्तावेजों की जांच जारी

CG IT Raid Update: छत्तीसगढ़ में लोहा कारोबारी के 45 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 7 करोड़ नकद और ज्वेलरी जब्त, दस्तावेजों की जांच जारी

December 6, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार
  • शालीनता और संवेदनशीलता – यही हो प्रशासनिक अधिकारी की पहचान: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In