• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, February 11, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

समय रहते कैंसर को पहचानने से कम होता है खतरा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
February 2, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*छूने से नहीं फैलता कैंसर, इसके कारकों से दूर रहें*

*सर्वाइकल कैंसर के लिए होगा सर्वे :सीएमएचओ डॉ. केशरी*

READ ALSO

गुटखा केस बना वसूली का हथियार टपरी संचालक से 20 हजार ऐंठने का आरोप, सिटी कोतवाली का प्रधान आरक्षक लोमश राजपूत हुए सस्पेंड

Raigarh news: किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में ईंट भट्ठों का कारोबार चल रहा है। अवैध रूप से

रायगढ़ 02 फरवरी 2022, लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए विश्वभर में हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप मनाया जाता है। साल 2022 के विश्व कैंसर दिवस को “क्लोज द केयर गैप” (Close The Care Gap ) थीम के साथ मनाया जाएगा। विश्व कैंसर दिवस के तीन साल के “क्लोज़ द केयर गैप” अभियान को पहली बार यूआईसीसी (यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल) के वर्ल्ड कैंसर लीडर्स समिट के लिए समिट के प्रतिभागियों के लिए पेश किया गया था। ‘क्लोज द केयर गैप’ पहल का पहला वर्ष दुनियाभर में कैंसर देखभाल असमानताओं की पहचान करने और उनका आकलन करने के लिए समर्पित है।

बालाजी मेट्रो अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ. मनोज पटेल कहते हैं: ”कई लोगों को कैंसर की बीमारी को लेकर बहुत सी गलतफ़हमी रहती हैं जैसे- इसको छूने से भी कैंसर फैलता है, जिसके वजह से लोग कैंसर के रोगियों से अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। लोगों की इस धारणा को बदलने के लिए एवं कैंसर के खतरों के बारे में जागरुक और इसके लक्षण से लेकर इसके बचाव के बारे में जानकारी देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। कैंसर के आम कारणों में धूम्रपान, तम्बाकू, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, खराब डाइट, एक्स-रे से निकली रेज़, सूरज से निकलने वाली यूवी रेज़, इंफेक्शन, फैमिली के जीन आदि होते हैं।”

*बेहतर जांच और इलाज संभव*
आज कैंसर को लाइलाज कहना तो गलत है लेकिन कैंसर से होने वाला नुकसान कई बार आम आदमी की जिंदगी खत्म कर देता है। पिछले कुछ सालों में कैंसर के इलाज में महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं। आज के समय में कैंसर के लिए बेहतर जांच और इलाज उपलब्ध हैं, जिनकी बदौलत मरीज पहले से कहीं अधिक समय तक जीवित रह रहे हैं। डॉक्टरों का मानना है कि नियमित जांच कराने से बीमारियां जल्दी पकड़ में आती हैं और उनका इलाज आसान हो जाता है। कैंसर के लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि कैंसर कहां है, कितना बड़ा है और यह आस-पास के अंगों या ऊतकों को कितना प्रभावित करता है। यदि कैंसर फैल गया है, तो शरीर के विभिन्न हिस्सों में लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

*समय पर हो पहचान : सीएमएचओ डॉ. केशरी*
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएन केशरी कहते हैं: “कैंसर आज दुनिया में एक ऐसी बीमारी बन चुकी है जिसका नाम सुनते ही लोग बहुत परेशान हो जाते हैं।जानकार मानते हैं कि कैंसर लाइलाज नहीं है बस जरूरत है इसका सही समय पर पता चलने की और सही इलाज की। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी पूरे विश्व में समस्या का विषय है और इस बीमारी का इलाज पता करने की जिम्मेदारी न केवल डॉक्टरों व वैज्ञानिकों की है बल्कि हममें से हर किसी की है। जिले में सर्वाइकल कैंसर के संभावित मरीजों की खोज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मसौदा तैयार कर लिया है। जिसे शिक्षा विभाग के माध्यम से सर्वे किया जाएगा ताकि सर्वाइकल कैंसर की जल्द से जल्द से पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके।“

*कैंसर के लक्षण*
आमतौर पर शरीर के किसी भी भाग पर ऊतकों में असामान्य रूप से गांठ बनना या उभार आना कैंसर हो सकता है। कोशिकाओं का असामान्य तौर पर वृद्धि करना और अनियंत्रित रूप से विभाजित होने से कैंसर होता है।कैंसर के किसी भी लक्षण के दिखने पर उसकी जांच तुरंत करवाए जाने की ज़रूरत है और कैंसर के लक्षणों को भी आसानी से पहचाना जा सकता है। कैंसर का पता बायोप्सी नामक टेस्ट से चलता है। इसके बाद कैंसर का पता लगाने के बाद जो इलाज किया जाता है, उसमें कीमोथेरेपी प्रमुख है। कीमोथेरेपी कैंसर के असर को कम करने के लिए दी जाती है। उदाहरण के लिए अगर कैंसर चौथी स्टेज पर हो तो यह थैरेपी इसे दूसरी स्टेज पर ले आती है। यह हर तरह के कैंसर में नहीं दी जा सकती। इसी तरह रेडियोथेरेपी शरीर में कैंसर के ऊतकों को कम करने के लिए दी जाती है।

*कैंसर की रोकथाम के कुछ उपाय*
· सिगरेट व शराब का सेवन कम करें इनसे फेफड़ों, सिर व गले के कैंसर का खतरा हो सकता है।
· ज्यादा तला भुना व वसा युक्त भोजन कम खाएं, इससे ब्रेस्ट व प्रोस्ट्रेट कैंसर का खतरा होता है।
· स्वस्थ रहने के लिए रोज व्यायाम करें। फेफड़ो के कैंसर से बचने के लिए किसी भी प्रकार के केमिकल्स जैसे फंगीसाइड, इंसेक्टिसाइड, पेन्ट, क्लीनर से दूर रहें। गर्मियों के मौसम में सूरज की किरणों के संपर्क में आने से बचें, ऐसा करके आप स्किन कैंसर से बच सकते हैं।
· अपनी सुरक्षा के लिए ब्रेस्ट व प्रोस्ट्रेट कैंसर से बचने के लिए कुछ रेगुलर चेकअप कराते रहें।

Related Posts

गुटखा केस बना वसूली का हथियार टपरी संचालक से 20 हजार ऐंठने का आरोप, सिटी कोतवाली का प्रधान आरक्षक लोमश राजपूत हुए सस्पेंड
रायगढ़

गुटखा केस बना वसूली का हथियार टपरी संचालक से 20 हजार ऐंठने का आरोप, सिटी कोतवाली का प्रधान आरक्षक लोमश राजपूत हुए सस्पेंड

January 23, 2026
Raigarh news: किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में ईंट भट्ठों का कारोबार चल रहा है। अवैध रूप से
रायगढ़

Raigarh news: किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में ईंट भट्ठों का कारोबार चल रहा है। अवैध रूप से

January 19, 2026
Raigarh news: टपरिया बॉर्डर पर तनाव की स्थिति ट्रांसपोर्ट वाहन मालिकों व रायगढ़ टेलर यूनियन के अधिकारियों में मारपीट।
रायगढ़

Raigarh news: टपरिया बॉर्डर पर तनाव की स्थिति ट्रांसपोर्ट वाहन मालिकों व रायगढ़ टेलर यूनियन के अधिकारियों में मारपीट।

January 18, 2026
रायगढ़ जिले के शासकीय जिला चिकित्सालय में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक वित्त मंत्री  द्वारा किया गया उद्घाटन।
रायगढ़

रायगढ़ जिले के शासकीय जिला चिकित्सालय में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक वित्त मंत्री द्वारा किया गया उद्घाटन।

January 17, 2026
Raigarh news: पूंजीपथरा प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट। क्रेन ऑपरेटर की आग में झुलस कर मौत। जानिए पूरी खबर।
रायगढ़

Raigarh news: पूंजीपथरा प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट। क्रेन ऑपरेटर की आग में झुलस कर मौत। जानिए पूरी खबर।

January 14, 2026
Raigarh news: यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रायगढ़ में लगा लर्निंग लाइसेंस शिविर।
रायगढ़

Raigarh news: यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रायगढ़ में लगा लर्निंग लाइसेंस शिविर।

January 13, 2026
Next Post

मंत्री उमेश पटेल ने 10 करोड़ 51 लाख 86 हजार के विकास कार्यों की दी सौगात ! विभिन्न गांवों में सीसी रोड, नाली व प्राथमिक शाला भवन का होगा निर्माण

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Latest Raigarh News: काम के दौरान हुआ हादसा, इंड सिंनर्जी प्लांट में मजदूर की जान गई

Latest Raigarh News: काम के दौरान हुआ हादसा, इंड सिंनर्जी प्लांट में मजदूर की जान गई

October 15, 2025

आईपीएस प्रभात कुमार पुलिस कंट्रोल रूम में लिये बैंक अधिकारियों की बैठक

May 10, 2022

ग्‍लोबल मार्केट के म‍िले-जुले संकेतों से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्‍स 150 अंक चढ़ा

June 23, 2022

प्रेमजाल में फंसाकर युवती का शारीरिक शोषण….● सरिया पुलिस आरोपी को बरमकेला से गिरफ्तार कर भेजी रिमांड….

June 17, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • 8वें वेतन आयोग पर एक बड़ा अपडेट कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन, भत्ते, पेंशन के..
  • अमेरिका और भारत व्यापार पर अंतरिम समझौते जल्द पेश करेगा।
  • Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशि फल वालों के लिए। पढ़िए दैनिक राशिफल।
  • जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In