यदि आप सुबह के नाश्ते में कुछ टेस्टी और हेल्दी खाने का सोच रहे है तो ओट्स का पोहा आपके लिए परफेक्ट हैं! क्योंकि ओट्स न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। आइये जानते है इसे घर पर कैसे बनाए..!!
आवश्यक सामग्री :
- 1 कप ओट्स
- 1 कप पतला कटा हुआ प्याज
- 1/2 कप मटर
- 1/4 कप गाजर (कद्दूकस की हुई)
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 इंच अदरक (कद्दूकस की हुई)
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच राई
- 2-3 करी पत्ता
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- नींबू का रस स्वादानुसार
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ (गार्निश के लिए)
- तेल
Read More:New Year 2025 Traffic Guidelines:नए साल के जश्न से पहले सावधान.. जान लें ये जरूरी नियम
बनाने कि विधि :
- ओट्स पोहा बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। यह उन्हें नरम बना देगा।
- इसके बाद प्याज, मटर, गाजर, हरी मिर्च और अदरक को बारीक काट लें।
- अब एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें जीरा और राई डालें। जब ये चटकने लगें तो करी पत्ता डालें।
- फिर पैन में कटा हुआ प्याज, मटर, गाजर, हरी मिर्च और अदरक डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- अब भूनी हुई सब्जियों में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- इसके बाद भिगोए हुए ओट्स का पानी निचोड़कर पैन में डालें। अच्छी तरह मिलाएं।
- अब पैन को ढक्कन से ढक दें और मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें।
- इसके बाद गैस बंद कर दें और हरा धनिया बारीक कटा हुआ डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- बस तैयार है आपका ओट्स पोहा। इसमें नींबू का रस निचोड़कर गरमागरम सर्व करें।
Pingback: बालों का रुखापन इन तरीको से करे ठीक, अपने हेयर को बनाइए चमकदार और शाइनिंग – एक और तड़का