CG News छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में हाथियों का उत्पात जारी है। भकुरा गांव में हाथी के हमले से महिला की मौत हो गई। खेत गई महिला पर शुक्रवार तड़के हाथियों ने हमला कर दिया। गांव के 5 घरों को भी तोड़ा है। फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है।

गांव में तीन हाथियों का दल डेरा डाला हुआ है। दल में दो हाथियों के साथ एक शावक भी मौजूद है। वन विभाग की टीम नुकसान का जायजा लेकर हाथियों की निगरानी में जुटी है।
तीन हाथियों के दल में एक शावक भी
डीएफओ पंकज कमल के मुताबिक हाथियों का दल लुंड्रा इलाके से भकुरा गांव पहुंचा है। पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि दे दी गई। हाथियों की मूवमेंट पर वन अमला लगातार नजर बनाए हुए है।
Also Read Gold Price Today: त्योहार से पहले 50,000 के पार हुआ गोल्ड, जानिए लेटेस्ट रेट
लोगों को पक्के मकानों में किया जा रहा शिफ्ट
CG News सरगुजा संभाग में लगातार हाथी के हमले से लोग दहशत में हैं। मैनपाट में 8 से 9 हाथी और उदयपुर ब्लॉक में 11 हाथियों का दल मौजूद है। हाथी मित्र और वन विभाग की मदद से ग्रामीण अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। उदयपुर के प्रभावित इलाके में लोगों को आंगनबाड़ी और स्कूलों में शिफ्ट किया जा रहा है।