• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, March 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

● रायगढ़ के अनसुलझे काजल मसंद हत्याकांड का खुलासा……● हत्या में शामिल 3 आरोपी सबूतों के साथ गिरफ्तार…..

● आरोपियों के वैहशीपन की भेंट चढी युवती काजल, अकेली देख दुष्कर्म की नियत से घर में घुसे थे तीनों बदमाश...... ● दुष्कर्म में हुये विफल तो किये हत्या और किये सारे सबूत मिटाने का किपर कर रही थी जांच......

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 20, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़ । रायगढ़ के बहुचर्चित काजल मसंद हत्याकांड से रायगढ़ पुलिस द्वारा पर्दाफाश कर घटना कारित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें आज कोट में पेश किया जावेगा । घटना का विस्तार से खुलासा आज पुलिस कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी लखन पटले एवं सीएसपी रायगढ़ दीपक मिश्रा द्वारा किया गया है ।

कान्फ्रेंस में बताया गया कि दिनांक 14 जून 2022 के दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि स्वास्तिक विहार कालोनी के एक मकान में युवती की संदेहास्पद मृत्यु हो गई है जिसकी सूचना पर तत्काल एडिशनल एसपी लखन पटले, सीएसपी दीपक मिश्रा, थाना चक्रधरनगर पुलिस, डॉग स्क्वाड, साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंचे । मौके का मौका मुआयना कर पुलिस अधिकारियों द्वारा एसपी अभिषेक मीना को घटना से अवगत कराएं । एसपी अभिषेक मीना द्वारा एडिशनल एसपी को अपने सुपरविजन पर सीएसपी दीपक मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर, थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक अमित शुक्ला, चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक हर्षवर्धन बैस, थाना प्रभारी चक्रधरनगर उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार तथा साइबर सेल की टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी का निर्देश दिये । मर्ग पश्चात अज्ञात आरोपी पर हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस टीम द्वारा सर्वप्रथम पुलिस डॉग रूबी को घटनास्थल का स्मेल लेकर छोड़ा गया जो मृतिका के मकान से गंध लेकर उसके घर पीछे रिक्त पड़े अटल आवास होते हुए फुलवारीपारा आगे शमशान की ओर गया जिस पर पुलिस की एक टीम फुलवारी पारा की ओर निवासरत संदेहियों से पूछताछ के लिये लगाया गया । मृतिका की मां सदमे से शोक व्याप्त थी कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी । मृतिका के अन्य परिजनों से जानकारी मिली कि मृतिका की तीन सगी बहने शादी पश्चात दिगर राज्यों में अपने ससुराल में रह रही है । मृतिका उसकी मां को प्रतिदिन उसके कार्यस्थल सुबह छोड़ने जाती है और वापस घर में आकर अकेली रहती है मिली जानकारी पर पुलिस टीम द्वारा मृतिका के आने के समय चेक कर सीसीटीवी खंगाला गया । साइबर सेल की टीम मृतिका के मोबाइल का लास्ट लोकेशन लिया गया जो फुलवारीपारा की ओर जाकर बंद होना पाया गया । तब एएसपी पुलिस की एक और टीम को इस ओर संदिग्धों से पूछताछ के लिये लगाये । शेष टीम मृतिका के दोस्तों, परिजनों उसके कार्यस्थल सहारा इंडिया के सदस्यों, मृतिका के घर आसपास काम करने वाले लोगों, संपर्क में आये ऑटो चालक, आस-पड़ोस के लोगों से मजदूरों, चौकीदार से लगातार पूछताछ किया जा रहा था । इसी बीच पुलिस को एक महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा मृतिका एवं उसके परिजनों के मोबाइल को चेक किया गया तो सभी मोबाइल पर एक ही Gmail से चल रहे थे उस Gmail का बैकअप लिया गया जिसमें पुलिस के हाथ घटना के बाद मृतिका की ली गई तस्वीर पुलिस को प्राप्त हुई जो कि घटनास्थल से कुछ भिन्न थी । जांच टीम को मृतिका के मृत्यु का लगभग सही समय ज्ञात हुआ पुन: पुलिस सीसीटीवी चेक किये, आसपास के लोगों से पूछताछ किए फुटेज के दायरे में आये लोगों से पूछताछ किया गया और पुलिस डॉग रूबी की फिर मदद ली गई । इसी दरम्‍यान क्षेत्र का कुख्यात बदमाश, आदतन आरोपी राम भरोस फुटेज में दिखा जिस पर पुलिस डॉग रूबी भी संकेत की थी । आरोपी राम भरोस के विरूद्ध चक्रधरनगर पुलिस पूर्व में कई प्रतिबंधक कार्यवाही व 376, हत्या का प्रयास, पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया था तथा आरोपी बलात्कार, पोक्सो एक्ट मामले में जेल जा चुका है । संदेही को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया जिसने पुलिस को घटना समय मौजूद नहीं होना बताया पुलिस द्वारा उसके मौके पर मौजूद होने के सारे सबूत दिखाये और चश्मदीद गवाह जो उसे पैदल आते-जाते देखें है उनका जिक्र किया गया । संदेही रामभरोस चौहान बार-बार सिरे से इंकार करने के बाद आखिरकार अपने किये अपराध की स्वीकृति किया कि उसने घटना अपने मोहल्ले के दो साथी गोपाल उर्फ नानू साहू, मित्रभानु उर्फ मोनू सोनवानी के साथ करना स्वीकार किया ।

READ ALSO

Raigarh News : सड़क पर मामूली कहासुनी के बाद गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार

Raigarh News : प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, चार भारी वाहनों पर कार्रवाई

 

 

● 200 से अधिक लोगों से पूछताछ, साइबर सेल के साथ एक टीम इलाके के सैकडो सीसीटीवी फुटेज की चेक……

● मोबाईल सर्विलांस और पुलिस डॉग रूबी से मिला क्षेत्र के आदतन बदमाश के खिलाफ कई अहम सुराग……

● आरोपी रामभरोस चौहान पहले भी नाबालिग से दुष्कर्म, हत्या के प्रयास के मामले में जा चुका है जेल……

आरोपी रामभरोस चौहान अपने मेमोरेंडम में बताया कि 376, पोक्सो एक्ट के अपराध में जेल से रिहा होने के बाद फुलवारी पारा में रह रहा है जिसका स्थानीय लड़की से प्रेम संबंध था । लड़की सर्किट हाउस की तरफ घरों में मजदूरी का काम करने जाती थी जो रास्ता काजल मसंद के घर के बगल के होकर जाता है । वहीं पास आम के पेड़ के नीचे यह अपने साथी मित्रभानु सोनवानी और गोपाल साहू के साथ अक्सर मिलते और बैठक करते थे । इस ये तीनों काजल मसंद को गंदी निगाह से देखते थे उनको जानकारी थी कि काजल मसंद के घर कोई पुरुष नहीं है, मां -बेटी अकेले रहते हैं । दिनांक 14.06.2022 के सुबह से तीनों शराब पिए थे । सुबह इन्होंने काजल को उसकी मां को स्कूटी पर छोड़ कर घर आते देखा था । जब ये तीनों काजल के घर के पास थे तब काजल को घर के बाहर मोबाइल पर बात करते देखे और काजल के कमरा अंदर घुसने के बाद तीनों काजल को देखने गए खिड़की से झांक कर देखें काजल मोबाइल से बात करते हुए बिस्तर पर कुछ लिख रही थी । तीनों दरवाजे का कुंडी लगा ना होने के कारण अंदर दरवाजे से अंदर चले गए । तीनों बिस्तर पर काजल का मुंह, गर्दन दबा दिए थे । काजल उनसे छुड़ाने की कोशिश में शोर कर प्रतिरोध कर रही थी जिससे तीनों डर गए और इसी बीच रामभरोस कमरे से बाहर निकला और बाहर पड़े चिप पत्थर से काजल मसंद के सिर पर कई बार प्रहार किया जिससे उसका सिर फट गया काजल की मृत्यु हो गई फिर तीनों आरोपी साक्ष्य छुपाने के नियत से अलमारी में रखे एक टावेल में पत्थर को लपेट दिए और कमरे में काजल मसंद के कपड़े उतारकर काजल के मोबाइल से फोटो लिए और जाते-जाते कमरे में रखा हुआ एक प्लास्टिक पाउच (छोटा थैला) जिसमें करीब ₹1540 रखा था जिसे तीनों आपस में ₹500-₹500 बांट लिए और घटना कारित करने के बाद तीनों अटल आवास पहुंचे जहां प्लास्टिक का पाउच काजल मसंद के घर से मिला एटीएम कार्ड को अटल आवास के बिल्डिंग में ही छोड़ कर तीनों अपने अपने घर चले गए काजल मसंद का मोबाइल मित्रभानु रखा हुआ था जो पकड़े जाने के डर से उसे पंचधारी डैम में फेंक दिया । आरोपियों से पुलिस द्वारा साक्ष्य छुपाने में प्रयुक्त टावेल व घटना में प्रयुक्त चिप पत्थर, मोटरसाइकिल एवं कुछ नगद रुपए बरामद किया गया है । एएसपी लखन पटले के मार्गदर्शन तथा सीएसपी दीपक मिश्रा के नेतृत्व में बनाये गये टीम में शामिल थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर, थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक अमित शुक्ला, चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक हर्षवर्धन बैस, थाना प्रभारी चक्रधरनगर उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार, थाना चक्रधरनगर के प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, लोमेश राजपूत, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक विक्कु सिंह, चन्द्र कुमार बंजारे, संदीप मिश्रा, श्वेत बारीक, सुशील यादव, महिला आरक्षक राधा टोप्पो, अनिता बेक, आरक्षक हरीश पटेल, धनुर्जय बेहरा तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक प्रशांत पंडा, धनंजय कश्यप, बृजलाल गुर्जर महिला आरक्षक मेनका चौहान शामिल थे ।

गिरफ्तार आरोपी-

(1) रामभरोस चौहान पिता स्वर्गीय भोला चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी स्वास्तिक विहार कॉलोनी के पीछे मालीडिपा (फुलवारीपारा) बोईरदादर थाना चक्रधरनगर।
(2) गोपाल उर्फ नानू साहू पिता नरेश साहू उम्र 19 वर्ष निवासी स्वास्तिक विहार कॉलोनी के पीछे मालीडिपा (फुलवारीपारा) बोईरदादर थाना चक्रधर नगर।
(3) मित्रभानु उर्फ मोनू सोनवानी पिता गोरखनाथ सोनवानी उम्र 19 वर्ष निवासी स्वास्तिक विहार कॉलोनी के पीछे मालीडिपा (फुलवारीपारा) बोईरदादर थाना चक्रधरनगर।

आरोपी रामभरोस चौहान का अपराधिक रिकार्ड-

आरोपी रामभरोस चौहान के विरुद्ध की गई कार्यवाही वर्ष 2013 में आबकारी एक्ट, वर्ष 2014 में मारपीट में चालान, तीन बार 107,116(3) एवं 151 CrPC की कार्रवाई कर जेल भेजा गया। साथ ही 110 CrPC की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर प्रतिबंधित किया गया । वर्ष 2016 में आरोपी पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट (376) हत्या का प्रयास (307) में गिरफ्तार कर चालान किया गया था, आरोपी इस मामले में सजा हुई थी जो 5 साल जेल में रहा और हाईकोर्ट से जमानत प्राप्त किया है ।

Related Posts

Raigarh News : सड़क पर मामूली कहासुनी के बाद गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : सड़क पर मामूली कहासुनी के बाद गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार

March 14, 2026
Raigarh News : प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, चार भारी वाहनों पर कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, चार भारी वाहनों पर कार्रवाई

March 12, 2026
Raigarh News : उड़ती फ्लाईऐश से परेशान गांव TRN एनर्जी किसानों के लिए वरदान नहीं, बन गया बड़ी मुसीबत
रायगढ़

Raigarh News : उड़ती फ्लाईऐश से परेशान गांव TRN एनर्जी किसानों के लिए वरदान नहीं, बन गया बड़ी मुसीबत

March 12, 2026
Raigarh News : कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर
रायगढ़

Raigarh News : कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर

March 11, 2026
Raigarh News : नाबालिग बालिका से छेड़खानी के मामले में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी युवक गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : नाबालिग बालिका से छेड़खानी के मामले में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी युवक गिरफ्तार

March 11, 2026
Raigarh News : ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला की आत्महत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला की आत्महत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

March 10, 2026
Next Post

अग्निपथ' पर विपक्ष का आज भारत बंद:दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम में घंटों जाम लगा

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News In Hindi: जिले में रेत खदानों के संचालन हेतु ऑनलाइन ई-नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ

Raigarh News In Hindi: जिले में रेत खदानों के संचालन हेतु ऑनलाइन ई-नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ

October 10, 2025

कोर्ट ने व्यवसायी को सुनाई कड़ी सजा

May 20, 2022

CG के कोयले से रोशन होगा महाराष्ट्र गारे पेलमा खदान में खनन की मंजूरी,

April 20, 2022

रास्ता भटक कर ओडिशा जा पहुंचा था दरोगापारा का रहवासी, गुम व्यक्ति के पिता कोतवाली थाने में दर्ज कराये थे रिपोर्ट

May 29, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण
  • गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ : प्रदेश में गोधन संरक्षण को मिला नया आधार
  • राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In