कैफे में नाबालिग से रेप, दोस्त ने मिलने बुलाया और दुष्कर्म करके भाग गया…

CG News रायपुर के कैफे में नाबालिग का रेप कर दिया गया। ये कांड लड़की के बॉयफ्रैंड ने ही किया है। 14 साल की लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम पर रायपुर के एक लड़के से हुई। दोनों चैटिंग करते हुए करीब आए और इसी मौके का फायदा लड़के ने उठाया। नाबालिग भी समझ न सकी और लड़के के झांसे में आ गई। अब मामला पुलिस के पास है फरार लड़के की तलाश हो रही है।

नाबालिग बच्ची की कुछ महीने पहले ही दोस्ती उरला इलाके में रहने वाले लड़के से हुई थी। आरोपी भी नाबालिग हो सकता है, इसलिए पुलिस ने इसके नाम का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि, इससे पहले भी लड़का-लड़की छुप-छुपकर मिलते रहे हैं। इस बार दोनों ने मिलने की जगह समता कॉलोनी स्थित कैफे में तय की।

 

कैफे का मालिक हनी नाम का युवक आरोपी का दोस्त है। लड़का, लड़की को कैफे में लेकर आया। दोनों ने यहां कुछ देर बातें की। फिर कैफे में अंधेरे का फायदा उठाकर नाबालिग का रेप कर दिया। इसके बाद आरोपी जरूरी काम का बहाना बनाकर निकल गया। उसने हनी से लड़की को उसके घर छोड़ने को कहा। लड़की इस कांड से परेशान थी उसने हनी से VIP रोड चलने को कहा।

Also Read CM भूपेश बोले- 15-18 हजार रुपए टन का कोयला आएगा तो उत्पादन होगा, महंगी होगी बिजली

CG News दोनों वहां गए, राम मंदिर के आगे बने रेस्टोरेंट के बाहर रुके। लड़की ने परिजनों को कॉल किया। वहां से परिजन उसे घर लेकर आए। हनी इस बीच जा चुका था। लड़की ने घर आकर अपने साथ हुए कांड के बारे में बताया। फिर मामला अब आजाद चौक थाने पहुंचा है। पुलिस कैफे के मालिक हनी से पूछताछ कर रही है। उसकी भूमिका भी शक के दायरे में है।

 

Besharam Rang गाने से deepika के चर्चे Sonam Kapoor ने डिलीवरी के सिर्फ 4 महिने बाद अपना वजन घटाया अंजलि अरोड़ा ने बाथरूम में कराया फोटोशूट, फैंस हुए खुस एली अवराम ने पहनी ऑरेंज मोनोकनी कोच ने बताया तमन्ना भाटिया का डाइट का राज ब्लैक ड्रेस में मोनालिशा के कातिलाना पोज