CG News छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 9 साल की बेटी के साथ उद्योगपति पिता के रेप करने का मामला सामने आया है। दरअसल, जब पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ, तब कारोबारी पिता की नीयत अपनी ही बेटी पर बिगड़ गई और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। वह रायगढ़ से बेटी से मिलने के बहाने आता था और दुष्कर्म करता था। अब मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।
सकरी क्षेत्र की रहने वाली महिला गृहणी हैं। उनकी शादी साल 2014 में रायगढ़ में रहने वाले फैक्ट्री संचालक से हुई थी। शादी के बाद उनकी बेटी हुई लेकिन, पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं था। आरोप है कि पति अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। पति की आए दिन की प्रताड़ना से तंग आकर महिला अपनी 9 साल की बेटी को लेकर मायके में आकर रहने लगी। महिला और उसकी बेटी तीन माह से यहां रह रहीं हैं।
लोहे की चादर और ट्रक बॉडी बनाने का है प्लांट
पुलिस ने बताया कि महिला का पति उद्योगपति है और उसका लोहे की चादर और ट्रक बॉडी बनाने का प्लांट है। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। लेकिन, महिला अपनी बेटी की वजह से प्रताड़ना सहकर ससुराल में रह रही थीं।
बेटी ने मां को बताई आपबीती, तब सामने आया मामला
महिला ने पुलिस को बताया कि बीते जुलाई माह से उसके पति की नीयत बेटी पर बिगड़ गई थी। रायगढ़ में भी वह बेटी से रेप किया था। इसके बाद जब वह बिलासपुर आ गई, तब उसका पति बेटी से मिलने के बहाने आता था और उसके साथ रेप करता था। कुछ दिन पहले ही बेटी ने अपनी मां को पिता के गलत हरकतों की जानकारी दी। मामला सामने आने पर महिला अपनी बेटी को लेकर SSP पारुल माथुर के पास पहुंची। उनके निर्देश पर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें Jacqueline Fernandez : कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस को मनी लॉन्ड्रिंग केस में 10 नवंबर तक मिला जमानत
रायगढ़ से फरार हो गया है पति
CG News महिला थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम आरोपी की तलाश करने रायगढ़ गई थी। इस दौरान उसके घर में दबिश दी गई। लेकिन, वह फरार मिला। पुलिस उसके सभी ठिकानों की जानकारी जुटाकर तलाश कर रही है।