CG में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 2 माओवादी ढेर

CG News छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में फिर से पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि जवान सर्चिंग पर निकले थे। उसी दौरान माओवादियों ने उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसी फायरिंग का जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और 2 नक्सलियों को मार गिराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, DRG के जवान सोमवार सुबह 4 बजे के आस-पास कडमे गांव के जंगलों में सर्चिंग पर निकले थे। उस वक्त वहां पर पहले से ही कुछ माओवादी मौजूद थे। जिन्होंने जवानों को देख फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवानों ने भी जबरदस्त फायरिंग की। जिसके बाद नक्सली जंगल की ओर भाग निकले।

CG News बताया गया है कि कुछ देर तक दोनों तरफ से फायरिंग चलती रही। फिर जब नक्सली जंगल की ओर भागे, तब इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ की पुष्टि SP शलभ सिन्हा ने की है। मौके पर अब भी जवान मौजूद हैं। उनके लौटने पर ही ज्यादा जानकारी सामने आ सकेगी।

 

खबर और भी हैं…

 

Besharam Rang गाने से deepika के चर्चे Sonam Kapoor ने डिलीवरी के सिर्फ 4 महिने बाद अपना वजन घटाया अंजलि अरोड़ा ने बाथरूम में कराया फोटोशूट, फैंस हुए खुस एली अवराम ने पहनी ऑरेंज मोनोकनी कोच ने बताया तमन्ना भाटिया का डाइट का राज ब्लैक ड्रेस में मोनालिशा के कातिलाना पोज