CG News छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रॉयल सुंदरम बीमा कंपनी के ऑफिस में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि, जिस समय आग लगी, ऑफिस में कोई नहीं था। कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल से धुंआ के गुबार के साथ आग की लपटें उठते देखकर लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को घटना की जानकारी दी। दमकल की मदद से आग को काबू में किया गया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
पुराना बस स्टैंड के पास रामा ट्रेड सेंटर स्थित है। यहां नीचे के फ्लोर में एक्सिस बैंक सहित कई दूसरे ऑफिस है। वहीं, दूसरी मंजिल में रॉयल सुंदरम इंश्योरेंस कंपनी का दफ्तर है। दोपहर में अधिकारी-कर्मचारी ताला बंद कर काम से निकल गए थे। इस बीच करीब 1.45 बजे आसपास के लोगों ने ट्रेंड सेंटर की दूसरी मंजिल की खिड़की से धुआं उठते देखा। तब वहां दूसरी संस्थाओं के लोगों को आग लगने का पता चला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई।
धू-धूकर जलने फर्नीचर और दस्तावेज
CG News बीमा कंपनी के ऑफिस में दस्तावेजों के साथ ही कम्प्यूटर और फर्नीचर तक आग फैल गई थी, जिसके कारण आग ने भीषण रूप ले लिया। देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठने लगी। जब तक वहां दमकल कर्मी पहुंचे खिड़की से आग की लपटें तेजी से निकल रहा था। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछारें मार कर आग को काबू में किया।
खबर और भी हैं….
- केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट….
- Urfi Javed ने ट्रांसपेरेंट ब्रा में काटा गदर…..
- तहलका मचाने आ रहा है Realme का धमाकेदार फीचर्स वाला Smartphone, जानिए Launch Date
- Twitter : Elon Musk वसूलेंगे Twitter ब्लू टिक के लिए हर महीने इतने रुपये
- तहलका मचाने आ रहा है Realme का धमाकेदार फीचर्स वाला Smartphone, जानिए Launch Date