Weather Update: छत्तीसगढ़ में 11 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड…

CG News उत्तर से आने वाली हवाओं के प्रभाव से 11 नवंबर के बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान और गिरेगा तथा ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग का कहना है कि 11 नवंबर तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश में सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर का सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। अल सुबह और देर रात ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष ठंड अच्छी पड़ने की उम्मीद है। ठंड की दस्तक भी इस वर्ष पहले हुई है। ग्रामीण और आउटर क्षेत्रों में तो अच्छी ठंड पड़ने लगी है। रायपुर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक-एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

 

Also Read क्रूड ऑयल की कीमत में तेजी, जानिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट

 

CG News अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में कृषि विज्ञान केंद्र महासमुंद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश का मौसम अभी ऐसा ही रहेगा।मोतीबाग, पंडरी, आमापारा, संतोषीनगर सहित शहर के विभिन्ना क्षेत्रों में गर्म कपड़ों का स्टाल सज गया है। गर्म कपड़ों पर 20 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। उपभोक्ता भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही दुकानों में भी गर्म कपड़ों पर आफर शुरू हो गए हैं।

 

Besharam Rang गाने से deepika के चर्चे Sonam Kapoor ने डिलीवरी के सिर्फ 4 महिने बाद अपना वजन घटाया अंजलि अरोड़ा ने बाथरूम में कराया फोटोशूट, फैंस हुए खुस एली अवराम ने पहनी ऑरेंज मोनोकनी कोच ने बताया तमन्ना भाटिया का डाइट का राज ब्लैक ड्रेस में मोनालिशा के कातिलाना पोज