CG News : जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद से था परेशान..

CG News छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक सहायक आरक्षक ने सुसाइड कर लिया है। उसने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिससे सहायक आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। जवान ने खुद को थाने में बने बैरक के अंदर गोली मारी है। इससे जमीन पर खून बिखर गया था। आस-पास के लोग तुरंत ही गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। मगर तब तक उसकी जान जा चुकी थी। मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बमनी निवासी सजेंद्र ठाकुर(35) धनोरा थाने में पिछले 10 महीने से पदस्थ था। 2013 में उसकी शादी हुई थी। सजेंद्र का एक बेटा भी है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो पारिवारिक विवाद की वजह से परेशान था। कई बार इसका जिक्र भी वह कर चुका था। इस बीच रविवार रात को थाने में बने बैरक में सोने चला गया था। उसी दौरान रात को 11 बजे के आस-पास गोली लगने की आवाज आई थी।

 

Also Read Raigarh News: लैलूंगा मैं युवक की गला घोंटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

CG News इसके बाद नीचे थाने में मौजूद जवान मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बावजूद जवानों ने किसी तरह से दरवाजे को तोड़ा तो अंदर देखा कि सजेंद्र की लाश जमीन पर पड़ी थी। फिर जवानों ने सीनियर अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी। अब सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया गया है। परिजनों को भी इस बात की सूचना दे दी गई थी। जिसके बाद सोमवार सुबह थाने पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है सहायक आरक्षक ने पारिवारिक विवाद के चलते जान दी है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Besharam Rang गाने से deepika के चर्चे Sonam Kapoor ने डिलीवरी के सिर्फ 4 महिने बाद अपना वजन घटाया अंजलि अरोड़ा ने बाथरूम में कराया फोटोशूट, फैंस हुए खुस एली अवराम ने पहनी ऑरेंज मोनोकनी कोच ने बताया तमन्ना भाटिया का डाइट का राज ब्लैक ड्रेस में मोनालिशा के कातिलाना पोज