ब्रेकिंग: सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मौत; 60 लोग से ज्यादा घायल…

Jodhpur जोधपुर में शादी समारोह में 5 गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दूल्हे, उसके माता-पिता समेत 60 लोग झुलस गए। 2 बच्चों की मौत हो गई। मामला शेरगढ़ के पास भूंगरा गांव में गुरुवार दोपहर सवा तीन बजे का है। यहां तख्त सिंह के घर में शादी समारोह था। घर से बारात रवाना होने वाली थी, तभी अचानक सिलेंडर फट गए। कलेक्टर हिमांशु गुप्ता भी हॉस्पिटल पहुंचे।

 

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कच्छावा ने बताया कि 60 लोग में से 51 लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। इनमें 8 लोग 90 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हैं। 48 लोग वार्ड में एडमिट है, 1 बच्चा आईसीयू में है। 5 और 7 साल के बच्चे की मौत हो गई।

 

उन्होंने बताया कि खाना बनाते समय अचानक एक सिलेंडर में लीकेज हुआ और आग पकड़ ली। इसी दौरान वहां पास में मौजूद पांच सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली और धमाके होने लगे। जहां सिलेंडर फटे वहां 100 के करीब लोग मौजूद थे।

जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में झुलसे लोगों काे लाया गया तो वहां बेड कम पड़ गए।

सिलेंडर ब्लास्ट होकर महिलाओं के ऊपर गिरे
शादी समारोह के दौरान हॉल के एक चौक में महिलाएं बैठकर बातें कर रही थीं। इस दौरान एक सिलेंडर ब्लास्ट होकर महिलाओं के ऊपर गिरा। घायलों में महिलाओं की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत और विधायक मनीषा पंवार, शेरगढ़ विधायक मीना कंवर भी अस्पताल पहुंची हैं।

 

Also Read Raigarh News: हलवाई से लूटपाट कर फरार हुये दो आरोपियों को जूटमिल पुलिस गिरफ्तार कर कोर्ट में की पेश…

 

खोखसर जानी थी बारात
Jodhpur शेरगढ़ के सुरेंद्र सिंह की गुरुवार को भूंगड़ा गांव से खोखसर बारात जानी थी। दूल्हे की बहन गवरी कंवर ने बताया कि हम शादी में शामिल होने आए थे। करीब 300 से ज्यादा लोग यहां शामिल हुए थे। बुधवार रात को ही सुरेंद्र सिंह के घी पिलाने की रस्म हुई थी। दोपहर में बारात जानी थी, लेकिन इससे पहले ही हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि शादी के लिए करीब 20 सिलेंडर लाए थे।

Besharam Rang गाने से deepika के चर्चे Sonam Kapoor ने डिलीवरी के सिर्फ 4 महिने बाद अपना वजन घटाया अंजलि अरोड़ा ने बाथरूम में कराया फोटोशूट, फैंस हुए खुस एली अवराम ने पहनी ऑरेंज मोनोकनी कोच ने बताया तमन्ना भाटिया का डाइट का राज ब्लैक ड्रेस में मोनालिशा के कातिलाना पोज