CG News कोरबा जिले के पंप हाउस कॉलोनी में दिनदहाड़े शनिवार को एक युवती की नुकीले हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। डायल 112 की टीम घर में खून से लथपथ पड़ी युवती को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला CSEB पुलिस चौकी का है। आरोपी ने घर में घुसकर 18 बार उसके शरीर में वार किए हैं। माना जा रहा है कि युवती के शरीर में चाकू से हमला किया गया है।
पुलिस को जांच के दौरान कमरे से अस्तव्यस्त हालत में युवती के कपड़े और आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं, जिससे प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है।
CSP विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि पंप हाउस कॉलोनी के आवास क्रमांक M- 271 में बुधराम पन्ना अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी DAV स्कूल में आया का काम करती है। शनिवार को स्कूल में एन्युअल फंक्शन था, जिसके लिए मां अपने 18 साल के बेटे नितेश के साथ सुबह जल्दी चली गई थी। वहीं बुधराम पन्ना मजदूरी करता है, वो भी अपने काम पर निकल गया था।

घर में 20 साल की बेटी नील कुसुम पन्ना अकेली थी। मां को स्कूल छोड़कर जब बेटा नितेश 11 बजे घर पहुंचा, तो सामने का जालीदार दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब बहन ने कोई जवाब नहीं दिया, तो नितेश घर के पिछले हिस्से में पहुंचा। पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। वो वहां से अंदर घुसा, तो कमरे में बहन की लाश पड़ी हुई मिली। उसके चेहरे के ऊपर तकिया रखा हुआ था। भाई ने तुरंत अपने पिता को कॉल कर घटना की जानकारी दी। पिता बुधराम तुरंत घर पहुंचा और बेटी के शव को देख पुलिस को सूचना दी।

Also Read ऐसा क्या हुआ कि तुनिशा शर्मा ने दे दी जान? देखिए एक्ट्रेस का आखिरी वीडियो…
CG News पुलिस डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। सारे सैंपल ले लिए गए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। सीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने कहा कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा है। जिस तरह से कमरे में आपत्तिजनक सामान पाए गए हैं, उससे साफ लग रहा है कि कोई युवक लड़की से मिलने के लिए आया था। अभी ये पता नहीं चल सका है कि युवक कौन था या क्या मामला था। घरवालों को भी बेटी के किसी प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं है। फिलहाल परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मुखबिरों को भी एक्टिव कर दिया गया है।