पठान’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 5 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार…

फिल्म पठान बाॅक्स ऑफिस पर हर दिन नया रिकाॅर्ड बना रही है। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन करीब 70 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि अभी ऑफिशियल डाटा जारी नहीं किया गया है। इंडियन बाॅक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 280 करोड़ है। इस लिहाज से पठान ने KGF 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। KGF 2 ने चार दिनों में 144 करोड़ का कलेक्शन किया था।

डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ कमाने करने वाली पठान पहली हिंदी फिल्म है। इससे पहले बाहुबली 2 और KGF 2 को 250 करोड़ के क्लब में पहुंचने में 7 से 8 दिन लगे थे।

 

फिल्म पठान ने 4 दिनों में वर्ल्ड वाइड करीब 429 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। वहीं पठान ने 5 दिनों मे 540 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म समीक्षकों की माने तो पठान अगर ऐसी ही कमाई करती रही तो आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ सकती है।

 

ओपनिंग वीकेंड में पठान की 280 करोड़ की कमाई

फिल्म पठान ने ओपनिंग वीकेंड में 280 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस लिहाज से पठान अब तक की हाइएस्ट ओपनिंग वीकेंड की लिस्ट में टाॅप पायदान पर काबिज हो गई है। इसने 2022 में रिलीज हुई KGF 2, अवतार 2, ब्रह्मास्त्र और डॉक्टर स्ट्रेंज का भी रिकाॅर्ड तोड़ दिया है

।5 दिनों में 280 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी

Pathaan Box Office Collection: पठान ने सबसे कम समय में 280 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर ऐसा करने वाली पठान पहली हिंदी फिल्म है। इससे पहले बाहुबली 2 और KGF 2 के हिंदी वर्जन को 250 करोड़ के क्लब में पहुंचने में 7 से 8 दिन लगे थे

Scroll to Top