• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, October 26, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क होंगे विकसित, पारंपरिक व्यवसायों को भी मिलेगी जगह कलेक्टर श्री सिंह ने ली आजीविका संवर्धन से जुड़े विभागों की ली समीक्षा बैठक

VIKASH SONI by VIKASH SONI
February 4, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़, 4 फरवरी 2022/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आजीविका संवर्धन से जुड़े विभागों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्यत: विभागीय योजनाओं के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और गौठानों में संचालित होने वाली गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि शासन की योजना के तहत गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) विकसित किये जायेंगे जिसमें पारंपरिक व्यवसायों को सहेजने संवारने की पहल भी की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि विभिन्न समूहों के बांस, मिट्टी से बने उत्पाद, तेल पेराई जैसे पारंम्परिक कार्यो को गौठानों की मल्टी एक्टीविटी में शामिल किया जाए। इन एक्टीविटी के लिए आवश्यक उपकरण खरीदी के निर्देश भी उन्होंने दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि रीपा के तहत गौठानों को उत्पादन एवं इनोवेटिव गतिविधियों को शामिल किया जाए। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने नाबार्ड के अधिकारी को प्रोसेसिंग यूनिट से संबंधित प्रपोजल तैयार करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने गौठानों में बनने वाले उत्पादों की गुणवत्ता के साथ मार्केटिंग दिशा में व्यवस्थित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि समूह को बेहतर लाभ मिल सके।
इस दौरान उन्होंने गौठानों में संचालित गतिविधियों की अद्यतन जानकारी ली। हिर्री गौठान अध्यक्ष ने बताया कि समूह द्वारा पेवर ब्लॉक बनाया जा रहा है।  पेवर ब्लॉक की मांग को देखते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने इस गतिविधि को अन्य गौठानों में भी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की जानकारी ली और कम्पोस्ट के तत्काल उठाव करवा कर समितियों में भंडारित करने के निर्देश दिए। इसी तरह चपले गौठान में चल रही विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। चपले गौठान के अध्यक्ष द्वारा बताया कि मुर्गी, मछली, गेंदा फूल, बकरी पालन, रेशम के अलावा मछली पालन के लिए बनाए गए तालाब के किनारे अब केला, पपीता भी लगाया जा रहा है। इसी प्रकार कोसीर में पालन किए गए कड़कनाथ मुर्गा ब्रिकी की जा चुकी है। कलेक्टर श्री सिंह ने एफआरए के तहत किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि विभाग द्वारा वनअधिकार पत्र वितरण, कुऑ, डबरी निर्माण एवं समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि केसीसी निर्माण का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने पशुपालन, मछली एवं उद्यान विभागों को केसीसी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। मछली पालन विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि 60 गौठानों में मछली पालन का कार्य किया जा रहा है। इसी तरह हथकरघा विभाग ने बताया कि बुनकरों के लिए 66 उपकरण स्वीकृत किया जा चुका है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कपड़े सिलाई के लिए प्रत्येक ब्लाक से 4-5 समूहों का पंजीयन करवाया जाए।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल, संयुक्त कलेक्टर श्री डिगेश पटेल, सहायक संचालक जिला पंचायत श्री महेश पटेल, सहायक संचालक मत्स्य श्री एम.के.पाटले, पशुपालन डॉ.आर.एच.पाण्डेय, सहायक आयुक्त आदिवासी श्री अविनाश श्रीवास, उप संचालक रेशम श्री कंवर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
महिला समूहों के सभी उत्पाद मिलेंगे एक छत के नीचे
कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर केलो मार्ट की स्थापना की जा रही है। जिसमें जिले के महिला स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पाद अब एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगा। इसमें जिले के अलग-अलग विकासखंडों के खास प्रोडक्ट जैसे लैलूंगा के मिट्टी के बर्तन, घरघोड़ा की लाख की चूड़ी, धरमजयगढ़ से सवई घास से बने सजावटी और घरेलू उपयोग की सामग्री के साथ ही अन्य उत्पाद यहां उपलब्ध होगा। इसके अलावा स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को धन्वतरी मेडिकल स्टोर्स में भी उपलब्ध कराने के निर्देश उन्होंने दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने समूहों के उत्पाद के मार्केट लिंकेज के लिए जिले में संचालित कम्पनीज से टाईअप के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि 42 कंपनीज से विभिन्न उत्पादों के लिये आर्डर मिले हैं। उन्होंने दूसरे कंपनीज से भी जल्द टाइअप करने के निर्देश दिए।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त

October 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

October 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत 15 फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

October 25, 2026
Next Post

15-17 आयु वर्ग के कोविड टीकाकरण में रायगढ़ का बेहतर प्रदर्शन

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

CBSE: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम

CBSE: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम

July 2, 2026
बिहार के एक मंदिर में स्थापित होगा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग। पढ़िए पूरी खबर।

बिहार के एक मंदिर में स्थापित होगा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग। पढ़िए पूरी खबर।

January 17, 2026
IND vs SA: टीम इंडिया को मिली दूसरे टी20 में एकतरफा हार, अफ्रीका ने जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड को छोड़ा पीछे

IND vs SA: टीम इंडिया को मिली दूसरे टी20 में एकतरफा हार, अफ्रीका ने जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड को छोड़ा पीछे

December 11, 2025

Indian Railways: घर जाने की नो-टेंशन! दीपावली-छठ पर मिलेगी कन्फर्म सीट, इन राज्यों के लिए शुरू हुईं स्पेशल ट्रेन

September 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Hyundai SUV Bayon: Hyundai ने पेश की नई SUV Bayon, कीमत 10 लाख से कम
  • Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त
  • Chhattisgarh top news: दुर्ग में पिकअप से 4 करोड़ कैश बरामद, रायपुर से नागपुर जा रही थी गाड़ी
  • rahul gandhi: मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा था मामला

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In