Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपए कैश बरामद (Durg Pickup Cash Recovery) किए हैं। रकम को गाड़ी के पिछले हिस्से में बने गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है। शुरुआती आशंका है कि रकम हवाला से जुड़ी हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अब नकदी के स्रोत और इसे नागपुर ले जाने के कारणों की जांच कर रही है।
गुप्त चेंबर में छिपाकर रखे थे रुपए
मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र के डबरापारा का है। पुलिस को 25 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी। इसके बाद वाहन जांच के दौरान सफेद रंग की बोलेरो मैक्स पिकअप को रोका गया। गाड़ी का नंबर CG 04 QU 5996 है। यह रायपुर से नागपुर की ओर जा रही थी।
पुलिस ने पिकअप के पिछले हिस्से की जांच की तो वह बदला हुआ नजर आया। उसका पिछला हिस्सा इस तरह बंद किया गया था कि अंदर रखी चीजें आसानी से दिखाई नहीं दे रही थीं। शक होने पर पुलिस ने गाड़ी की बारीकी से तलाशी ली। इस दौरान अंदर एक गुप्त चेंबर मिला। उसे खोलने पर बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। शुरुआत मे गिनती में 4 करोड़ रुपए मिलने की जानकारी सामने आई।
पिकअप सवार दो लोग हिरासत में
पुलिस के मुताबिक, वाहन में भवेशभाई जीनाभाई डाभी और विष्णुदेव दुबे सवार थे। डाभी पिकअप का ड्राइवर रहा था। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रकम किसकी है और इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था।
ये खबर भी पढ़े:rahul gandhi: मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा था मामला
हवाला की रकम होने की आशंका
पुलिस को शक है कि बरामद रकम हवाला से जुड़ी हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि पिकअप में गुप्त चेंबर कब और किसने बनवाया था। पुलिस नकदी के स्रोत और उससे जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।
Chhattisgarh top newsमामले की जानकारी आयकर विभाग को भेजने की तैयारी भी की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि 4 करोड़ रुपए कहां से आए थे और इन्हें नागपुर क्यों ले जाया जा रहा था।
















