• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, March 13, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

छत्तीसगढ़ का बिलासपुर जिला बना कोल माफियाओं का गढ़

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 24, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज

Bilaspur News बिलासपुर कोयले के अवैध कारोबारियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गया है। यहां रतनपुर से लेकर हिर्री तक तकरीबन सौ कोल डिपो हैं, जहां SECL के खदानों से निकलने वाले कोयले में मिलावट करने का खेल किया जाता है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले तीन साल से खनिज और पुलिस अफसरों ने कोयले के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने कोई रुचि नहीं दिखाई। ऐसे में राजनीतिक संरक्षण में पुलिस अफसरों की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। बुधवार रात रतनपुर इलाके के एक बड़े कोल डिपो में पकड़ी गई कोयला चोरी से यह पूरा काला कारोबार सामने आ गया है।

कोरबा के दीपका, कुसमुंडा के साथ ही रायगढ़ जिले के छाल सहित प्रदेश की खदानों से निकलने वाले कोयले का परिवहन देश और प्रदेश की फैक्ट्रियों के लिए किया जाता है। इसके लिए बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे ही एकमात्र रूट है। रोज हजारों ट्रकों से यहां से कोयला भेजा जाता है। SECL से कोयला सप्लाई करने के लिए कोल डिपो संचालक, उद्योगों से अनुबंध कर लेते हैं। कोलवाशरियों के लिए भी खदान से कोयले की सप्लाई की जाती है। कोल डिपो संचालक और उनके कर्मचारी खदान से निकलने वाले स्टीम कोयले में घटिया कोयला, पत्थर-मिट्टी मिलावट कर कोयले की अफरा-तफरी करते हैं। इससे उन्हें सीधे तौर पर डबल फायदा होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि, मिलावट करने के बाद कोयले की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसा काम करने के लिए हाइवे किनारे, उससे लगे रास्तों में अंदर, ढाबों के पीछे कोयला चोरी करने वाले संबंधित थानों की पुलिस, स्थानीय नेताओं के संरक्षण में कांटा लगाते हैं। यहां अच्छा कोयला निकालकर उसमें मिलावट की जाती है। फिर अच्छा कोयला अवैध रूप से बेचा जाता है।

ट्रक-ट्रेलर चालक और ट्रांसपोर्टर भी शामिल
कोयले की मिलावट के इस खेल में ट्रेलर और ट्रक चालकों की मिलीभगत रहती है। उन्हें रुपयों का लालच देकर डिपो संचालक कोलवाशरी या दूसरी फैक्ट्रियों में जाने वाले कोयले को डिपो में रोक लेते हैं। स्टीम कोयला निकालकर ट्रक-ट्रेलर में मिलावटी कोयला लोड कर दिया जाता है। इस अवैध कारोबार में डिपो संचालक और उनके कर्मचारी या तो ट्रक-ट्रेलर चालक से मिलकर अवैध कारोबार करते हैं। या फिर ट्रांसपोर्टर से ही मिलीभगत कर लेते हैं।

मैनेजर ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बीते मंगलवार की रात घुटकू स्थित पारस पावर कोल एंड बेनिफिकेशन कंपनी के मैनेजर ने ट्रेलर चालकों को रतनपुर के जगदंबा कोल डिपो में कोयला खपाते रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने डिपो संचालक रवि शुक्ला सहित दोनों ट्रेलर ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। बीते 22 मार्च को खदान से कंपनी का दो ट्रेलर कोयला लेकर प्लांट की ओर रवाना हुआ था। ड्राइवर पवन कुमार जायसवाल व धीरज कुमार कुशवाहा गाड़ी को चला रहे थे। रात करीब 1 बजे कंपनी की पेट्रोलिंग पार्टी में तैनात विकास शर्मा ने मैनेजर श्याम किशोर सिंह (38)को फोन कर बताया कि दोनों गाड़ियां रतनपुर के जगदंबा कोल डिपो में घुसी है। इसमें मिक्सिंग कर कोयला चोरी किया जा रहा है। रात करीब दो बजे जगदंबा कोल डिपो के भीतर कंपनी की दोनों गाड़ियां खड़ी मिली। डिपो में मौजूद रवि शुक्ला ने गेट खोला। तब मैनेजर ने अपनी कंपनी की दोनों ट्रेलरों की जानकारी ली। मैनेजर की रिपोर्ट पर पुलिस ने जगदंबा कोल डिपो रतनपुर के संचालक व सहित ड्राइवर पवन कुमार जायसवाल व धीरज कुमार कुशवाहा के खिलाफ धारा 407,411 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Related Posts

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
देश

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

March 13, 2026
IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज
देश

IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज

March 13, 2026
Energizer P30K Apex: लॉन्च हुआ ये नया 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन; एक बार चार्ज, महीने भर आराम!
देश

Energizer P30K Apex: लॉन्च हुआ ये नया 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन; एक बार चार्ज, महीने भर आराम!

March 13, 2026
Weather Update News: बढ़ती गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यो में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
देश

Weather Update News: बढ़ती गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यो में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

March 13, 2026
LPG Price Hike India: ईरान-इजरायल जंग के बीच रसोई गैस 115 रुपए की बढ़ोतरी, क्या पेट्रोल डीजल भी होगा महंगा?
देश

LPG Gas Refilling Rules Change: उज्जवला कनेक्शन धारकों के लिए जरूरी खबर, अब इतने दिन बाद ही भरवा सकेंगे सिलेंडर

March 12, 2026
दिल्ली के उत्तम नगर में लगी भयानक आग, करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक, तबाही का Video आया सामने
देश

दिल्ली के उत्तम नगर में लगी भयानक आग, करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक, तबाही का Video आया सामने

March 12, 2026
Next Post

बचपन के दोस्तों ने ही टंगिया से वार कर अपने दोस्त को उतारा मौत के घाट

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

January 23, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

November 26, 2025
नवा रायपुर में डेढ़ एकड़ के कैंपस में होगा इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला का निर्माण

नवा रायपुर में डेढ़ एकड़ के कैंपस में होगा इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला का निर्माण

December 2, 2025

बनरसी के पास पतालू नाला में स्टापडेम बनाने 2.94 करोड़ रूपये स्वीकृत

June 20, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
  • पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़
  • सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In