• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

धधक रहे छत्तीसगढ़ के जंगल:प्रदेशभर में रोजाना आग की औसतन 430 सूचनाएं वन विभाग तक पहुंच रही हैं

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 6, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

छत्तीसगढ़ के जंगल में आग तेजी से फैल रही है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक और महासमुंद से कवर्धा तक प्रत्येक जिले का जंगल धधक रहा है। प्रदेशभर में रोजाना आग की औसतन 430 सूचनाएं वन विभाग तक पहुंच रही हैं। सिर्फ मार्च में ही जंगल में आग की 13414 सूचनाएं मिली हैं।

आखिर जंगलों में आग क्यों बेकाबू है और गर्मी के अलावा क्या वजह हैं, भास्कर टीम ने इसका पता लगाने के लिए राजधानी से 250 किमी के दायरे में 3 जिले के घने जंगलों का सर्वे किया। पता चला कि महुआ बीनने वाले और हाथी से सुरक्षा के लिए ग्रामीण आग लगा रहे हैं और तेंदूपत्ता-लकड़ी के लिए तस्कर भी। हालात ये हैं कि प्रदेश में पिछले छह साल में 544 किमी जंगल जल चुके हैं, यानी रायपुर जिले के क्षेत्रफल (226 वर्ग किमी) से तीन गुना।

READ ALSO

Delhi Blast: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़ा दावा, सुसाइड बम्बिंग के पीछे की पूरी कहानी आई सामने

BRICS Summit 2026: BRICS समिट में शामिल होने के लिए 11 सितंबर भारत आएंगे पुतिन..

महुआ बीनने वालों को रोकने के लिए वन विभाग के अफसर अपने-अपने इलाकों में कुछ उपाय कर रहे हैं, लेकिन तस्करों की आग रोकने का ठोस उपाय वन विभाग के पास भी नहीं है। भास्कर टीम धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद से राजनांदगांव, कांकेर होते हुए बस्तर में घने जंगलों तक पहुंचे। सड़क के दोनों ओर ही जगह-जगह सुलगती आग या राख नजर आ रही है। गरियाबंद के मैनपुर पहाड़ों पर आग कई दिन से धधक रही है।

भास्कर टीम 31 मार्च को सुबह 10.10 बजे उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में थी। तब वहां पदस्थ वन अफसर को सूचना मिली कि कक्ष क्रमांक 351 में आग लगी है। वन विभाग की टीम किसी तरह उस पहाड़ी में पहुंची जहां जंगल जल रहा था। लगभग खड़ी चढ़ाई और 41 डिग्री से ज्यादा तापमान के बीच शुरू हुआ आग पर काबू पाने का अभियान। आधे घंटे में आग बुझाई गई, लेकिन हर जगह आग बुझाने की ऐसी सुविधा नहीं है। आग इतने दुर्गम जंगलों में लग रही है कि वन अमले का कई बार वहां पहुंच पाना मुश्किल नहीं है।

हड़ताल से और नुकसान
प्रदेश में 5 हजार से अधिक दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अनििश्चतकालीन हड़ताल पर हैं। इनकी हड़ताल के चलते जंगल में लग रही आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। वन विभाग अस्थाई व्यवस्था के तौर पर स्थानीय ग्रामीणों की मदद ले रहा है, लेकिन ग्रामीण दक्ष नहीं है, इसलिए नतीजे उतने अच्छे नहीं हैं।

भास्कर नाॅलेज : हर साल 94 किमी जंगल राख, छह साल में रायपुर के क्षेत्रफल से तीन गुना वन नष्ट

जंगलों को ऐसा नुकसान
सालाना औसतन 94 वर्ग किमी जंगल झुलसा। वन औषधियां, कीमती पेड़ खाक।

चौंकाने वाली सच्चाई
छह साल में 594 वर्ग किमी जंगल जला, यह रायपुर जिले के क्षेत्रफल से भी तीन गुना।
यहां ज्यादा नुकसान
बीजापुर, सुकमा, बलरापुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, गरियाबंद, जशपुर, कांकेर, नारायणपुर, सरगुजा।

आग लगने के कारणों की पड़ताल और रोकने के उपाय बता रहे हैं एक्सपर्ट

1. महुआ के लिए
महुआ पेड़ों से गिरकर पत्तों में दब जाता है। इसे बीनना मुश्किल होता है। इसलिए ग्रामीण पेड़ों के नीचे आग लगा देते हैं, ताकि महुआ बीनने में आसानी हो सकें।

बचाव
ग्रामीणों को झाड़ू दिलवाई जाए, जिनसे वे पत्तों को हटा सकें। कई राज्यों ने इससे आग की घटनाओं को 60% तक कम कर दिया है।

2. हाथी के लिए
प्रदेश में कहीं-कहीं ग्रामीण हाथियों को गांवों में घुसने से रोकने के लिए जंगल में अा लगा रहे हैं। इससे हाथी तो रुक रहे हैं, लेकिन आग फैलती जा रही है।

बचाव
प्रदेशभर में ऐसा हो रहा है। स्थाई उपाय नहीं है। ढोल-नगाड़े, पटाखे या आवाज से हाथी भगा सकते हैं। इसकी व्यवस्था करवानी चाहिए।

3. तेंदूपत्ता के लिए
तेंदूपत्ता के लिए ग्रामीण जंगलों में आग लगा देते हैं, ताकि ऊपरी हिस्सा जल जाए और फिर नए पत्ते आएं। इन्हें तोड़कर वे बेचते हैं। तेंदूपत्ता ठेकेदार ही आग लगवाते हैं।

बचाव
तेंदू के पौधों को ग्राउंड लेवल पर (कोपिसिंग) काटा जाना चाहिए। तेंदूपत्ता कटाई का मेहनताना कम है। इस राशि को बढ़ा सकते हैं।

कोशिशें नाकाफी
एपीसीसीएफ प्रोटेक्शन ओपी यादव ने बताया कि वनमंडलों में अग्नि रेखाओं की कटाई और सफाई करवाई जा रही है। हर बीट पर एक अग्निरक्षक नियुक्त किया है। वन प्रबंधन समितियों को सक्रिय जवाबदारी दी गई है। उनके दावों की भास्कर टीम ने पड़ताल की तो पता चला कि आग बुझाने के लिए फायर ब्लोअर दिए जा रहे हैं, लेकिन हर जगह नहीं क्योंकि खरीदी ही नहीं हुई। इसे अनट्रेंड ग्रामीण चला रहे हैं, इसलिए उतना लाभ नहीं हो रहा।
फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की मदद से सेटेलाइट से एसएमएस के जरिए आग की सूचना संबंधित क्षेत्र के अफसर को दी जा रही हैं, लेकिन यह देरी से पहुंच रही हैं। कई बार सूचनाएं आने से पहले ग्रामीण सूचना दे देते हैं।

 

Related Posts

देश

Delhi Blast: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़ा दावा, सुसाइड बम्बिंग के पीछे की पूरी कहानी आई सामने

September 9, 2026
देश

BRICS Summit 2026: BRICS समिट में शामिल होने के लिए 11 सितंबर भारत आएंगे पुतिन..

September 9, 2026
देश

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

September 8, 2026
देश

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

September 7, 2026
देश

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
Next Post

इमरजेंसी सुनवाई के लिए रात 9.30 बजे खुला हाईकोर्ट

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Today Cg News: दिव्यांग बेटे का खौफनाक तांडव! जमीन बंटवारे के विवाद में माँ को पीट-पीटकर उतारा मौत के

Today Cg News: दिव्यांग बेटे का खौफनाक तांडव! जमीन बंटवारे के विवाद में माँ को पीट-पीटकर उतारा मौत के

June 27, 2026
SSC GD Constable Vacancy: SSC GD कांस्टेबल में 25 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

Job: राजस्थान में लैब असिस्टेंट पदों पर निकली भर्ती । एकछुक उमीदवार जल्द करे आवेदन।

January 27, 2026
Earthquake Today: शक्तिशाली भूकंप से डोली इस देश की धरती, 12 घंटे में 75 झटके, 6 की मौतें.. रिक्टर स्केल पर 7.1 रही तीव्रता

Earthquake Today: शक्तिशाली भूकंप से डोली इस देश की धरती, 12 घंटे में 75 झटके, 6 की मौतें.. रिक्टर स्केल पर 7.1 रही तीव्रता

October 11, 2025
IndiGo Flights: IndiGo एयरलाइंस का बड़ा फैसला, इस रूट पर बंद करने जा रही है सभी उड़ाने, जानें क्‍या है वजह

IndiGo Flights: IndiGo एयरलाइंस का बड़ा फैसला, इस रूट पर बंद करने जा रही है सभी उड़ाने, जानें क्‍या है वजह

June 4, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Cg News : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : जिले के 386 श्रद्धालु करेंगे तीर्थदर्शन
  • Cg News Raipur : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
  • Cg Currents News : सीएम हेल्पलाइन से कमलेश का राशन कार्ड संबंधी समस्या हुई दूर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In