Chhatisgarh News : बिलासपुर, 9 सितम्बर 2026
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिले के तीर्थयात्रियों का दल 21 सितम्बर को रेलवे स्टेशन से मथुरा, वृंदावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए रवाना होंगे। यह यात्रा 21 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक चलेगी। इस यात्रा में जिले के 375 तीर्थयात्री एवं 11 शासकीय अनुरक्षक शामिल होंगे। सभी श्रद्धालुओं को निर्धारित तिथि पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु मथुरा, वृंदावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजन, परित्यक्ता एवं विधवा श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
















