• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, September 7, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

42वां स्थापना दिवस: पीएम मोदी आज कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

'भाजपा को जानो' कार्यक्रम में शिरकत करेंगे विदेशी राजनयिक

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 6, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का आज 42वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा ने अपने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

भाजपा ने विदेशी राजनयिकों को आमंत्रित किया है

भाजपा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम ‘भाजपा को जानो’ में विदेशी राजनयिकों को आमंत्रित किया है। इसका मकसद अन्य देशों के साथ अच्छे व्यवहार और बातचीत के साथ संबंधों को बेहतर बनाना है।

READ ALSO

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

फ्रांस से इमैनुअल लेनिन

इस कार्यक्रम में फ्रांस से इमैनुअल लेनिन, यूरोपीय यूनियन से उगो अस्तुतो, पुर्तगाल से कार्लोस पेरिरा मार्क्वेज, स्विट्जरलैंड से राल्फ हैकनर, पोलैंड से एडम बुराकोवस्की, रोमानिया से डैनियल सेजोनोव टाने, बांग्लादेश से मोहम्मद इमरान, सिंगापुर से सिमोन वॉन्ग वी कुएन, स्लोवाकिया से रॉबर्ट मैक्सिआम, इटली से विंसेंजो डी लुका, हंगरी से अंद्रास लासजोलो किरार्ली, वियतनाम से फाम सान चाउ और नॉर्वे से हंस जैकोब कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। विदेशमंत्री एस जयशंकर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। भाजपा के विदेश मामलों के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने कहा कि पार्टी विदेशी राजनयिकों के साथ अच्छे संबंध रखना चाहती है।

भाजपा निकालेगी शोभा यात्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी होंगे शामिल

भाजपा स्थापना दिवस को समाजिक न्याय पखवाड़ा के रूप में भी मनाया जाएगा। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने निर्णय लिया है कि पार्टी की स्थापना दिवस को धूम-धाम से मनाई जाए। विशेष तौर से सामाजिक न्याय पखवाड़ा की तैयारी की गई है। बुधवार को स्थापना दिवस के अवसर पर राजेंद्र नगर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा को सांझा करते हुए बताया कि स्थापना दिवस की शुरुआत बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ता अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाकर करेंगे। केंद्रीय कार्यालय में युवा मोर्चा रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा जिसके लिए दिल्ली के सभी बूथों पर बड़ी एलईडी लगाई गई है जहां कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे।

सामाजिक न्याय पखवाड़े

गुप्ता ने बताया कि 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक होने वाले सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें 50 हजार से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें बड़े खिलाड़ी, पैरामिलिट्री फोर्सेज, दिल्ली पुलिस के जवान सहित सेना से सेवानिवृत अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि 11 से लेकर 13 अप्रैल तक यमुना सफाई का कार्यक्रम रखा गया है। प्रधानमंत्री वित्तीय समावेश योजनाओं के अंतर्गत जिन गरीब एवं रेहड़ी-पटरी वालों को लोन एवं आर्थिक सहायता दी गई है, उनका भी एकदिवसीय सम्मेलन किया जाएगा। इसके साथ ही 18 अप्रैल को आयोजित समारोह में सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा।

अमृत महोत्सव

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के लिए अपनी जानों की आहूति देने वाले गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी या सेना में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए, ऐसे वीर योद्धाओं के घरवालों से मिलकर उनका सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म जयंती के अवसर पर बूथ स्तर पर उनकी सभी प्रतिमाओं की साफ सफाई की जाएगी एवं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा, उन्हें पुष्पांजली अर्पित की जाएगी। मोदी सरकार द्वारा बनाए गए पंचमहातीर्थ एवं अनुसूचित जाति जनजाति योजना की जानकारी भी हर एक झुग्गी-झोपड़ियों, जे जे कलस्टर कॉलोनियों में दी जाएगी।

Related Posts

देश

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

September 7, 2026
देश

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Assembly Election Date: इन 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत

September 7, 2026
देश

Plane Crash: लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला प्लेन, आग लगने से बड़ा हादसा; सभी यात्रियों की मौत

September 7, 2026
देश

amritsar airport: अमृतसर एयरपोर्ट पर ड्रोन दिखने से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट; कई फ्लाइट्स डायवर्ट

September 7, 2026
देश

Delhi news: दिल्ली में बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई, दावा- 50 साल पुरानी थी बिल्डिंग

September 7, 2026
Next Post

स्विगी-जोमैटो के खिलाफ जांच के आदेश, 60 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Kamika Ekadashi 2026: सावन एकादशी पर विष्णु जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर होंगे संकट और आएगी खुशहाली

Kamika Ekadashi 2026: सावन एकादशी पर विष्णु जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर होंगे संकट और आएगी खुशहाली

August 6, 2026

मई में 150, जून में 308 अंधड़, हर साल 10 से 12 करोड़ की संपत्ति का नुकसान

May 18, 2022
Gold-Silver Price: सोने के रेट में अचानक आई गिरावट.. खरीदी करने का शानदार मौका, जानिए आज का लेटेस्ट रेट

Sovereign Gold Bond: RBI के इस गोल्ड बॉन्ड ने निवेशकों को किया मालामाल, मिला 300% का बंपर रिटर्न

November 25, 2025

मंत्री रूद्रकुमार ने किया राजीव गांधी जलाशय में नौका विहार का शुभारंभ

April 6, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग
  • Chhatisgarh News : विष्णु भैया की कल्याणकारी पहल से महिलाओं को मिला संबल, गिरिजा देवी के जीवन में आई खुशहाली
  • Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत
  • CG Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना में बड़ा एक्शन, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In