• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, May 5, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Dasvi Movie Review: अभिषेक बच्चन की धांसू एक्टिंग के बाद भी फेल हुई मूवी

क्या अभिषेक बच्चन इस फिल्म में 'दसवीं' पास हो जाते हैं? इसे जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी लेकिन उससे पहले ये जान लें कि आखिर एक बेहतर फिल्म होने की परीक्षा में इस फिल्म को कितने अंक मिले हैं?

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 7, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Dasvi Movie Review: अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निम्रत कौर स्टारर फिल्म ‘दसवीं’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि फिल्म में अभिषेक बच्चन एक ऐसे राजनेता के किरदार में हैं जो दसवीं की परीक्षा पास करने की मशक्कत करते हैं। क्या अभिषेक बच्चन इस फिल्म में ‘दसवीं’ पास हो जाते हैं? इसे जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी लेकिन उससे पहले ये जान लें कि आखिर एक बेहतर फिल्म होने की परीक्षा में इस फिल्म को कितने अंक मिले हैं?

सेलुलर नेटवर्क के विज्ञापन

एक घोटाले में मुख्यमंत्री गंगाराम चौधरी (अभिषेक बच्चन) का नाम सामने आने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत की सजा सुनाई गई है। हरियाणवी राजनेता ने जेल की सजा के दौरान अपनी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में बैठने का फैसला किया। वह कसम खाते हैं कि जब तक वह दसवीं पास नहीं होंगे, वह फिर से सीएम नहीं बनेंगे। इस बीच, जेल में गंगाराम को एक पुलिस ऑफिसर, ज्योति देसवाल (यामी गौतम) से मुलाकात होती है, जो गंगाराम चौधरी सनक और उनके फरमानों के आगे झुकने से इनकार करती है। दूसरी ओर, गंगाराम की पत्नी विमला देवी (निम्रत कौर) को कुर्सी और सत्ता की चाह होती है। परिवार में सीएम का पद बरकरार रखने के लिए, वह अपने पति की सीट हासिल करती हैं बाद में अपने पद को फिरे पाने के लिए राजनीति का सहारा लेती हैं।

READ ALSO

IndiGo फ्लाइट के अंदर हुआ धमाका, चारों ओर फैला धुआं, 198 यात्री थे सवार, इमर्जेंसी गेट से निकाले गए पैसेंजर्स-VIDEO

Mamata Banerjee CM Post: ममता बनर्जी ने CM पद से इस्तीफा देने से किया इनकार, PM और गृह मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

कैसी है फिल्म ‘दसवीं’?

‘दसवीं’ एक साधारण फिल्म है जो जिसका उद्देश्य ‘शिक्षा का अधिकार’ को बढ़ावा देना है हालांकि, इसमें फोकस और एंटरटेनमेंट की कमी है। अच्छे नोट पर बनाई गई फिल्म में लेखकों रितेश शाह, सुरेश नायर और संदीप लेज़ेल ने कहानी को बेहतर तरह से पिरोने में कहीं कसर छोड़ दी है। फिल्म के पहले हाफ में आपको फिल्म की अपनी कहानी और फोकस पर भटकाव नजर आता है। हालांकि, इंटरवल के बाद जब उम्मीद बंधती है लेकिन लंबे और भारी भरकम डायलॉग फिल्म को बोरियत से भर देते हैं।

बात करें अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर की केमिस्ट्री की तो दोनों का ऑन-स्क्रीन इक्वेशन बहुत बेसिक लेवल का नजर आता हैं, उनके बीच कोई केमिस्ट्री नहीं दिखाई देती है। ‘दसवीं’ ने एक सोशल कॉमेडी होने का वादा तो किया था लेकिन फिल्म में कॉमेडी के पंच बहुत पुराने लगे। फिल्म जिस तरह के कॉन्सेप्ट के साथ कॉमेडी की आशा की गई थी यह उस मुताबिक नहीं पूरी हो पाई।

एक्टिंग

अभिषेक बच्चन कई बार एक सेलुलर नेटवर्क के विज्ञापन में हरयाणवी रोल में नजर आए हैं। फिल्म में उन्होंने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया है और घणे चौधरी के रूप में अपने रौब के जरिए फिल्म में जान डालने की कोशिश की लेकिन निर्देशन की कमियों में उनकी एक्टिंग को वो एज नहीं मिल पाया जैसा वह अपनी मौजूदगी से करते रहे हैं। ‘बॉब बिस्वास’ की बेहतर एक्टिंग के सफर को उन्होंने कायम रखा है। फिल्म में यामी गौतम को और बेहतर स्पेस मिल सकता था। हालांकि, उन्हें अपने किरदार के साथ बेहतर करने की हमेशा कोशिश की। निम्रत कौर ने भी अपनी पुरानी परफॉर्मेंस को एक नया आयाम देने की कोशिश की। बेहतरीन कलाकारों की टीम लेने बाद भी निर्देशक ने इनसे वह काम नहीं करवाया जैसे ये कलकार काम आ सकते थे।

आगे बढ़ने वाली ‘दसवीं’

कुल मिलाकर, एक उचित शिक्षा प्रणाली की कमी को टारगेट में रख कर आगे बढ़ने वाली ‘दसवीं’ में वास्तविक समस्या कहीं खो सी गई हैं। यहां तक कि शिक्षा के महत्व के बारे बताई गई बातें भी दर्शकों को उन्हें गंभीरता से नहीं लेने देती। फिल्म ने हमें एक बात जरूर सिखाई कि – कुछ नया सीखने में कभी देर नहीं होती! हालांकि, अपने नए विज्ञापन के जरिए ये बात अमिताभ बच्चन भी समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Tags: Dasvi Movie Review

Related Posts

IndiGo फ्लाइट के अंदर हुआ धमाका, चारों ओर फैला धुआं, 198 यात्री थे सवार, इमर्जेंसी गेट से निकाले गए पैसेंजर्स-VIDEO
देश

IndiGo फ्लाइट के अंदर हुआ धमाका, चारों ओर फैला धुआं, 198 यात्री थे सवार, इमर्जेंसी गेट से निकाले गए पैसेंजर्स-VIDEO

May 5, 2026
Mamata Banerjee CM Post: ममता बनर्जी ने CM पद से इस्तीफा देने से किया इनकार, PM और गृह मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप
देश

Mamata Banerjee CM Post: ममता बनर्जी ने CM पद से इस्तीफा देने से किया इनकार, PM और गृह मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

May 5, 2026
ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस, दिल्ली में लागू हुए नए नियम- चेक करें डिटेल्स
देश

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस, दिल्ली में लागू हुए नए नियम- चेक करें डिटेल्स

May 5, 2026
West Bengal Election Result: बंगाल में BJP के जीत के बाद किसे बनाएगी CM? यहां देखिए टॉप-5 नेताओं की लिस्ट
देश

West Bengal Election Result: बंगाल में BJP के जीत के बाद किसे बनाएगी CM? यहां देखिए टॉप-5 नेताओं की लिस्ट

May 5, 2026
China Fire News: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, 21 लोगों की दर्दनाक मौत; 61 घायल
देश

China Fire News: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, 21 लोगों की दर्दनाक मौत; 61 घायल

May 5, 2026
Petrol Diesel price hike: अमेरिका-ईरान वॉर की वजह से कच्चा तेल हुआ महंगा, 4 से 5 रुपये तक बढ़ सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
देश

Petrol Diesel Price Today: चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया पेट्रोल-डीजल के नए रेट, फौरन चेक करें लेटेस्ट रेट

May 5, 2026
Next Post

OPPO F21 Pro: 12 अप्रैल को है लॉन्चिंग...

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

सीएम भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने का किया ऐलान

April 17, 2022
Earthquake in Kachchh: सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांपा ये राज्य, इतनी तीव्रता से डोली धरती, घरों से भागे लोग

Earthquake: जापान में एक बार फिर महसूस किया गया जोरदार भूकंप। जानिए कितना था तीव्रता ?

January 6, 2026
Bihar Election 2025: डिप्टी CM के काफिले पर पत्थरबाजी, इस पार्टी पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप

Bihar Election 2025: डिप्टी CM के काफिले पर पत्थरबाजी, इस पार्टी पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप

November 6, 2025
Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में तीन दिन बंद रहेंगी चिकन-मटन की दुकानें, आदेश जारी

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में तीन दिन बंद रहेंगी चिकन-मटन की दुकानें, आदेश जारी

March 14, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत स्टाईगर सेगोटी से हार-जीत का दांव लगाते दो आरोपियों को पूंजीपथरा पुलिस ने पकड़ा
  • संवाद से समाधान : कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज
  • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In