• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, September 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

खैरागढ़ में मतदान शुरू, पर रफ्तार धीमी ,कांग्रेस और BJP उम्मीदवार ने परिवार सहित डाले वोट

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 12, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Manipur news: मणिपुर में फिर बढ़ी हिंसा, 4 दिन में 6 हत्याएं : 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद

Hyderabad News: दुःखद घटना ! गणेश विसर्जन के दौरान 6 नाबालिगों की झील में डूबने से मौत, पढ़े पूरी घटना

खैरागढ़ विधानसभा के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही महिलाओं में ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। बूथों पर पुरूष मतदाता की अपेक्षा महिलाओं की ज्यादा लंबी लाइन लगी है। हालांकि सुबह की शुरुआत थोड़ी धीमी होने के बाद अब रफ्तार पकड़ने लगी है। सुबह 9 बजे तक 17 फीसदी मतदान हुआ है। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा और भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल परिवार के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे। दोनों उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने ग्राम देवारीभाट के शासकीय प्राथमिक शाला पहुंच कर मतदान किया और अपनी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत तय है लोगों का विश्वास उन्हें मिलेगा अगर कांग्रेस जीती है तो निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ को जिला बनाएंगे। पिछली बार खैरागढ़ विधानसभा में केवल 36% वोट ही पड़े थे। संभावना है कि इस बार वोट का प्रतिशत बढ़ेगा।

दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ने परिवार सहित अपने गांव घिरघोली में बने बूथ पर मतदान किया। मतदान के बाद कोमल जंघेल ने कहा कि जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिला है। क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद है, जीत होगी। उन्होंने कहा कि सीधा मुकाबला कांग्रेस से है, जनता कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं है। दावा किया कि कांग्रेस के घोषणा-पत्र का कोई प्रभाव जनता में नहीं पड़ा है। भाजपा प्रत्याशी के गांव में 1 घंटे में ही करीब 30 फीसदी वोट पड़ चुके हैं।
ऊपर दिख रही तस्वीर खैरागढ़ के बार्डर जालबांधा में मतदान केंद्र की है। यहां महज 650 वोटर हैं। महिलाओं कांतिबाई तिरबेनी बाई, सुनीता, मोनिता बंजारे और आस्था बाई यादव ने वोट डाला। मुख्यमंत्री ने इस जगह को तहसील बनाने की घोषणा की थी। वहीं जलबंधा के सरपंच दीनदयाल सिन्हा का कहना है की तहसील और जिला बनाने का मुद्दा है लेकिन आबादी जितनी कम है उससे ये दावा पूरा होता नहीं दिख रहा है।

खैरागढ़ उपचुनाव के लिए प्रशासन ने 291 मतदान केंद्र बनाए हैं। इन बूथों पर 2 लाख 11 हजार 516 मतदाता प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगे। 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा, कांग्रेस और JCCJ के अलावा ज्यादातर निर्दलीय हैं। राजनांदगांव के जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने मतदाताओं से निर्भिक होकर वोट डालने को कहा है। उन्होने कहा है, मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों पर आवश्यक बंदोबस्त किया गया है।

यह 10 उम्मीदवार हैं मैदान में

  • यशोदा वर्मा – कांग्रेस
  • कोमल जंघेल – भाजपा
  • नरेंद्र सोनी – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़
  • मोहन भारती – राष्ट्रीय जनसभा पार्टी
  • अरुणा बनाफर – निर्दलीय
  • साधुराम धुर्वे – निर्दलीय
  • नितिन कुमार भांडेकर – निर्दलीय
  • विप्लव साहू – फॉरवर्ड डमेक्रेटिक लेबर पार्टी
  • ढालचंद साहू – आम्बेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
  • संतोषी प्रधान – गोंडवाना गणतंत्र पार्टी

निर्वाचन आयोग ने खैरागढ़ विधानसभा के बूथों के लिए मतदान दलों को सोमवार दोपहर से ही रवाना कर दिया था। शहर से लेकर गंडई और साल्हेवारा के अंतिम छोर तक के बूथों पर देर शाम तक मतदान दल पहुंच चुके थे। यहां 291 मतदान केंद्र हैं। जिसमे 53 मतदान केंद्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र की वजह से संवेदनशील हैं। 86 मतदान केंद्रों को राजनीतिक वजहों से संवेदनशील बताया गया है। मतदान के लिए करीब 1 हजार 164 अधिकारियों और कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।

पिछली बार जकांछ के कब्जे में थी सीट

2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के देवव्रत सिंह ने इस सीट पर भाजपा की कोमल जंघेल को केवल 870 वोटों के अंतर से हराया था। नवम्बर 2021 में देवव्रत सिंह का निधन हो गया। इसके बाद से यह सीट खाली है। 2013 में कांग्रेस के गिरवर जंघेल यहां से विधायक थे। 2007 के उप-चुनाव और 2008 के आम चुनाव में भाजपा के कोमल जंघेल ने यह सीट जीती। इससे पहले कांग्रेस के देवव्रत सिंह यहां से विधायक हुआ करते थे।

दोनों दलों की ओर से जीत के दावे
मतदान शुरू होने से पहले कांग्रेस और भाजपा दोनों ने जीत के दावे किए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, मैं लगातार खैरागढ़ में गया हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि वहां कांग्रेस के पक्ष में मतदान होगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, भाजपा चुनाव हार चुकी है यह खुद भाजपा की प्रदेश प्रभारी भी जान चुकी हैं। इसलिए उन्होंने खुद को खैरागढ़ से दूर रखा हुआ था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा, खैरागढ़ में कांग्रेस की पराजय निश्चित है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, कांग्रेस केवल सत्ता की भूखी है। खैरागढ़ की याद उन्हें तब आई जब वहां चुनाव होने थे।

Related Posts

देश

Manipur news: मणिपुर में फिर बढ़ी हिंसा, 4 दिन में 6 हत्याएं : 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद

September 17, 2026
देश

Hyderabad News: दुःखद घटना ! गणेश विसर्जन के दौरान 6 नाबालिगों की झील में डूबने से मौत, पढ़े पूरी घटना

September 17, 2026
देश

Big breaking: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

September 16, 2026
देश

Mecca missile alert: मक्का शहर में मिसाइल अटैक! इतिहास में पहली बार मक्का में हवाई हमले का अलर्ट

September 16, 2026
देश

Boeing 737 Emergency Landing: हवा में फटा विमान का टायर, फ्लोर के हो गए टुकड़े; हुई खौफनाक इमरजेंसी लैंडिंग

September 16, 2026
देश

Agartala Delhi Flight Diverted: indiGo विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखने पर लिया फैसला

September 15, 2026
Next Post

नरवा विकास: वर्ष 2021-22 में कैम्पा मद से 392 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत , लगभग 38 लाख संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : किसानों के लिए खाद-बीज की भरपूर उपलब्धता, 24 हजार मीट्रिक टन उर्वरक का सुरक्षित भंडारण

Raigarh News : किसानों के लिए खाद-बीज की भरपूर उपलब्धता, 24 हजार मीट्रिक टन उर्वरक का सुरक्षित भंडारण

June 3, 2026
Rashifal For Today: मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!

Bank Holidays in November 2025: नवंबर में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट

November 1, 2025
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार—मुख्यमंत्री श्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार—मुख्यमंत्री श्री साय

December 4, 2025

Kajri Teej 2026: 30 अगस्त या 31 अगस्त जानिए कब है कजरी तीज? यहां जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

August 29, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: बदलाव की वास्तविक कहानी
  • Raigarh News : विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल
  • Raigarh News : मारपीट मामले का फरार आरोपी मनीष बिहारी गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर
  • UPI Autopay: OTT से SIP तक Autopay रहेगा आसान, UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In