CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा (Chhattisgarh Job Vacancy) मौका है, मुंगेली के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले के माध्यम से तीन निजी कंपनियों में कुल 157 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि, समय और स्थल पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर, जिला मुंगेली में सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक आयोजित होगा। मेले में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताओं के युवाओं के लिए भर्ती के अवसर उपलब्ध रहेंगे।जॉब्स खोजें
10वीं-12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
रोजगार मेले में फील्ड ऑफिसर के 57 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
कैसे और कहां से करें आवेदन
CG Job Vacancy 2026भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी रोजगार विभाग की वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in/ ई-रोजगार सीजी ऐप अथवा जिला रोजगार कार्यालय जमकोर से संपर्क कर सकते हैं















