• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, September 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

IPL 2022: गरजा केएल राहुल का बल्ला, ऑरेंज कैप की रेस में मचा जोरदार हल्ला

राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के पास अभी तक ऑरेंज कैप है। इस इंग्लिश खिलाड़ी ने अभी तक खेले 5 मैचों में 68 की औसत से 272 रन बनाए हैं, वहीं राहुल के नाम 6 मैचों में 47 की औसत से 235 रन दर्ज है।

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 17, 2022
in खेल
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

आईपीएल 2022 के तीसरे हफ्ते का अंत जबरदस्त अंदाज में हुआ और खूब रन बरसे. शनिवार 16 अप्रैल को मौजूदा सीजन को पूरे तीन हफ्ते हो गए और डबल हेडर के साथ टूर्नामेंट का रोमांच और आगे बढ़ा.

इस सीजन में 27 मैच हो चुके हैं और ऐसे में ऑरेंज कैप (IPL Orange Cap) की रेस में गर्मी बढ़ने लगी है. हालांकि, पिछले कई दिनों की तरह एक बार फिर पहले नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जॉस बटलर ही अभी भी पहले स्थान पर हैं. वहीं अभी तक इस सीजन में पूरी लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) आखिर अपने पुराने रंग में लौट आए और साथ ही फिर रनों की दौड़ में भी लौट आए हैं. उनके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिनेश कार्तिक ने भी एक जबरदस्त पारी खेलकर अपना दावा ठोका है.

READ ALSO

IND vs AFG; भारत-अफगानिस्तान तीसरा टी20 आज, जानिए फ्री में कहां देख पाएंगे आखिरी मैच?

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव

शनिवार को आईपीएल में खूब रन बने. पहले तो केएल राहुल के शतक की मदद से लखनऊ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 199 रन बनाए. मुंबई ने भी इसके जवाब में 181 रन बोर्ड पर टांगे और 18 रन से हार झेली. फिर शाम के मैच में दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल के आतिशी अर्धशतकों की मदद से बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 189 रन बनाए, जबकि दिल्ली ने भी 173 रनों के साथ जवाब दिया. यानी रनों की बरसात हुई और इसमें सबसे ज्यादा ध्यान खींचा राहुल और कार्तिक की पारियों ने.

बटलर जैसा काम कर करीब पहुंचे राहुल

लखनऊ के कप्तान राहुल ने अपना 100वां मैच खेलते हुए शतक ठोका और नाबाद 103 रन बनाए. वह ऐसा करने वाले आईपीएल में पहले बल्लेबाज बने. खास बात ये रही कि ये इस सीजन में सिर्फ दूसरा ही शतक था. पहला शतक राजस्थान रॉयल्स के जॉस बटलर ने ठोका था. संयोग से दोनों का ही शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ आया और अब ये ही दोनों बल्लेबाज ऑरेंज कैप की रेस में पहले और दूसेर स्थान पर हैं. बटलर तो काफी वक्त से शीर्ष पर हैं. उनके 5 पारियों में 272 रन हैं. वहीं इस शतक की मदद से राहुल के अब 6 पारियों में 235 रन हो गए हैं. वह अपने करीबी दोस्त और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (228) को तीसरे स्थान पर छोड़ गए.

कार्तिक बैंगलोर के नंबर एक बल्लेबाज

वहीं दिनेश कार्तिक ने भी सिर्फ 34 गेंदों में 66 रनों (नाबाद) की हैरतअंगेज पारी खेली, जिसके दम पर बैंगलोर ने मुश्किल हालात से बाहर निकलकर दिल्ली को हराया. इस सीजन के पहले मैच से ही बैंगलोर के लिए लगातार रन बना रहे इस अनुभवी भारतीय बल्लेबाज ने इस सीजन में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया और अब वह फाफ डुप्लेसी, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बल्लेबाजों से काफी आगे निकलकर बैंगलोर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. उनके 6 पारियों में 197 रन हैं और वह आठवें स्थान पर पहुंच चुके हैं.

Tags: IPL 2022आईपीएल 2022बल्लेबाजसलामी बल्लेबाज

Related Posts

खेल

IND vs AFG; भारत-अफगानिस्तान तीसरा टी20 आज, जानिए फ्री में कहां देख पाएंगे आखिरी मैच?

September 17, 2026
खेल

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव

September 15, 2026
खेल

IND vs AFG T20I Series: जानिए कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20 मैच? नोट कीजिए बाकी मैचों का शेड्यूल

September 14, 2026
खेल

IND vs AFG: कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान पहला टी20 मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स

September 13, 2026
खेल

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रुतुराज गायकवाड बने कप्तान

September 9, 2026
खेल

IND vs AFG: 13 सितंबर से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20, जानिए कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?

September 8, 2026
Next Post

बोरिस जॉनसन आ रहे भारत, अहम रहेगा दौरा , हो सकती हैं कई घोषणाएं

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 7, 2026

टेस्टिंग कराने वाला हर दूसरा व्यक्ति पॉजिटिव, राज्य में महीनेभर में संक्रमण की रफ्तार 5 गुना बढ़ी

April 25, 2021

Today Cg News: घर में नल से पानी की सुविधा, महिलाएं बोलीं धन्यवाद “विष्णु भैया”

August 26, 2026

समय रहते कैंसर को पहचानने से कम होता है खतरा

February 2, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Cg Currents News : विशेष लेख : सूर्य देवता के आशीर्वाद से मिलती मुफ्त बिजली
  • Today Cg News : विशेष लेख : एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : सेवा से सशक्तिकरण तक-बदलती जिंदगी की कहानियां लिख रहा सेवा संकल्प अभियान
  • Chhatisgarh Samachar : सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In