• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, September 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

चौथी मंजिल से कूदा मंत्रालय कर्मचारी:पत्नी से बोला-कूद जाऊंगा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 18, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

राजधानी रायपुर में रविवार की रात एक सरकारी कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली। अब तक हुई जांच में सामने आए तथ्यों के मुताबिक इस कर्मचारी ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर खुद की जिंदगी खत्म कर ली। नवा रायपुर की राखी थाने की पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करते हुए, छानबीन शुरू की है।

सेक्टर 27 में बने फ्लैट में मंत्रालय में काम करने वाला 33 साल का ओमप्रकाश अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। पुलिस के मुताबिक रविवार रात ओमप्रकाश का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने 4 मंजिला इमारत की छत से नीचे कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश का अक्सर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ करता था।

READ ALSO

Big breaking: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

Mecca missile alert: मक्का शहर में मिसाइल अटैक! इतिहास में पहली बार मक्का में हवाई हमले का अलर्ट

पारिवारिक विवाद के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस अब ओमप्रकाश के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। ओमप्रकाश मूलतः कोरबा का रहने वाला था । करीब 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी। तब से वह रायपुर में ही अपनी पत्नी के साथ रह रहा था । ओमप्रकाश रायपुर के मंत्रालय में पीएचई विभाग में सहायक ग्रेड 3 के पद पर काम कर रहा था।

पत्नी ने कह दिया- कूद जाओ
ओमप्रकाश और उसकी पत्नी का रविवार की रात करीब 1 घंटे से विवाद हो रहा था। पड़ोसियों और पत्नी के सामने आए बयान के मुताबिक दोनों एक दूसरे के साथ बहस कर रहे थे। घर के आसपास के लोगों ने भी झगड़े की आवाज सुनी। कमरे से बाहर आकर ओमप्रकाश ने कहा कि मैं छत से कूदकर जान दे दूंगा। गुस्से में ओमप्रकाश की पत्नी ने भी कह दिया जाओ जाकर कूद जाओ।

भागते हुए ओमप्रकाश छत की ओर गया और सीधे छलांग लगा दी। पत्नी भी हड़बड़ा कर छत पर गई तो उसने देखा कि ओमप्रकाश नीचे पड़ा है । उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा। कुछ ही देर में ओमप्रकाश को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब सोमवार को ओमप्रकाश का पोस्टमार्टम कर उसका शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

एक महीने में दूसरी घटना
18 मार्च को ऐसी ही खुदकुशी का मामला नवा रायपुर में सामने आया था। उस केस में भी मरने वाला मंत्रालय के वन विभाग में काम करता था। वन विभाग के अरण्य भवन में काम करने वाले कर्मचारी शत्रुघ्न नेताम (45) की लाश मिली थी। शत्रुघ्न रायपुर के गुढ़ियारी इलाके का रहने वाला था। डिपार्टमेंट के अफसरों के लिए गाड़ी चलाने का काम किया करता था। इसकी लाश डिपार्टमेंट बिल्डिंग की एक हॉल में पंखे से लटकी मिली थी। तब इस कांड के पीछे शादीशुदा शत्रुघ्न नेताम के किसी और लड़की से अफेयर की बात सामने आई थी।

Related Posts

देश

Big breaking: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

September 16, 2026
देश

Mecca missile alert: मक्का शहर में मिसाइल अटैक! इतिहास में पहली बार मक्का में हवाई हमले का अलर्ट

September 16, 2026
देश

Boeing 737 Emergency Landing: हवा में फटा विमान का टायर, फ्लोर के हो गए टुकड़े; हुई खौफनाक इमरजेंसी लैंडिंग

September 16, 2026
देश

Agartala Delhi Flight Diverted: indiGo विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखने पर लिया फैसला

September 15, 2026
देश

Oracle Layoffs: Oracle में हजारों कर्मचारियों की छंटनी, सुबह 6 बजे आया Email और खत्म हो गई नौकरी

September 15, 2026
देश

Amit Shah on UCC: 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

September 13, 2026
Next Post

CM भूपेश बघेल का बड़ा फैसला:छत्तीसगढ़ में अब फ्रीहोल्ड होंगी नगर निगमों-पालिकाओं की संपत्तियां

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Share Market Outlook: कैसा होगा अगले हफ्ते बाजार का मूड, गिरेगा या चढ़ेगा शेयर मार्केट? ये फैक्टर करेंगे फैसला

Share Market Outlook: कैसा होगा अगले हफ्ते बाजार का मूड, गिरेगा या चढ़ेगा शेयर मार्केट? ये फैक्टर करेंगे फैसला

July 19, 2026
Rashifal: कुंभ राशि वाले आज आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के बन रहे योग, पढ़े दैनिक राशिफल!

Rashifal For Today: वृषभ राशि वालों आज का दिन आपको अपने व्यवहार और वाणी पर संयम बनाए रखें, पढ़िए दैनिक राशिफल!

March 13, 2026

Chhatisgarh News: राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया संग विकास की बात

August 25, 2026

आईपीएल 2022 में फ्लॉप रहे बुमराह, इस सीजन का बना सबसे बढ़ा विलेन

April 25, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Rashifal: वृषभ, सिंह समेत इन राशि वालों को मिल सकता है बड़ा लाभ, नौकरी-व्यापार में बनेंगे तरक्की के योग, पढ़िए 17 सितम्बर का राशिफल
  • Today Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित अंबिकापुर आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा
  • Latest Cg News : विशेष लेख : कच्ची दीवारों से पक्के सपनों तकः पीएम आवास ने बदली आवासहीन परिवारों की जिंदगी
  • Cg News : सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In