Earthquake In Jammu And Kashmir कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार की सुबह सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 बताई गई है। सुबह नींद से जगते ही लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए और घरों से बाहर निकल आए। हल्के झटके से किसी तरह का कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन लोगों में दहशत है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार की शाम को 3.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए।
Read more Dhanteras 2026: 6 या 7 नवंबर जानिए धनतेरस कब? यहां जानें सही तिथि और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
Earthquake In Jammu And Kashmirजानकारी के मुताबिक भूकंप शाम 6:44 बजे 5 किलोमीटर की गहराई पर आया था और इसका केंद्र 33.890 अक्षांश और 74.992 देशांतर पर स्थित था, जो श्रीनगर से लगभग 28 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था। भूकंप की स8मीक्षा की गई और किसी प्रकार के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली। लेकिन भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल फैल गया।















