• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 29, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

अब कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 20, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

आम आदमी पार्टी के खिलाफ टिप्पणियों के मामले में अब पंजाब पुलिस मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर पहुंच गई है। विश्वास ने खुद उनके गाजियाबाद स्थित घर पहुंची पुलिस की तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनके खिलाफ IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

उन्होंने ट्वीट किया कि सुबह-सुबह पंजाब पुलिस उनके यहां आई है। एक समय मेरे द्वारा ही भगवंत मान को पार्टी में शामिल करवाया गया था। उन्होंने मान को आगाह किया कि दिल्ली में बैठे जिस आदमी को पंजाब की लोगों की ताकत से खेलने दे रहे हो, वह एक दिन मान और पंजाब को धोखा देगा। विश्वास ने कहा कि देश मेरी चेतावनी को याद रखे।

READ ALSO

Raigarh News : मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, मास्टर ट्रेनरों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Raigarh News : चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका के चलते 30 अक्टूबर को भी जिले के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

चुनाव के वक्त दिए बयान पर हुआ था बवाल
पंजाब चुनाव के दौरान कुमार विश्वास के बयान पर खूब बवाल हुआ था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने देश को तोड़ने की बात की थी। उन्होंने केजरीवाल से इस पर जवाब भी मांगा था। हालांकि इसके जवाब में केजरीवाल ने खुद को स्वीट आतंकी बताया था। केजरीवाल ने विश्वास पर तंज कसते हुए कहा था कि मै वो स्वीट आतंकी हूं जो बच्चों के लिए स्कूल और मरीजों के अस्पताल बनवाता हूं।

केजरीवाल को बताया था खालिस्तान समर्थक
कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक बताया था। विश्वास ने दावा किया था कि केजरीवाल ने खुद उन्हें कहा कि अगर मैं पंजाब का CM नहीं बना तो इस आजाद सूबे का पहला PM बनूंगा। केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। विश्वास ने केजरीवाल को बहस की भी चुनौती दी थी।

विश्वास ने दी थी खुली बहस की चुनौती
विश्वास के आरोपों पर आप नेता राघव चड्‌ढा ने पलटवार किया था। चड्‌ढा ने इसे प्रोपेगेंडा करार दिया। इससे भड़के विश्वास ने तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा केजरीवाल अपने और मैं अपने सुबूत लेकर आऊंगा। किसी भी चैनल या चौराहे पर बहस कर लें।

राघव ने पूछा था कि पार्टी में क्यों बने रहे थे विश्वास
राघव चड्‌ढा ने कहा था कि अगर केजरीवाल ने यह बात 2017 में कही तो कुमार विश्वास 2018 तक पार्टी में क्यों रहे? राज्यसभा में कुर्सी और पार्टी में मनचाहा पद नहीं मिला तो प्रोपेगेंडा शुरू कर दिया। चड्‌ढा ने कहा कि कुमार विश्वास को पता था तो उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को यह बात क्यों नहीं बताई? चुनाव से एक-दो दिन पहले यह बात क्यों कही जा रही है?

केजरीवाल ने कहा था – मैं स्वीट आतंकवादी
इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं स्वीट आतंकवादी हूं। जो लोगों के लिए स्कूल-अस्पताल बनाने के साथ बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाता है। केजरीवाल ने कहा था कि अगर वह देश तोड़ने की साजिश रच रहे हैं तो केंद्र की एजेंसियां इतने दिन से चुप क्यों हैं। केजरीवाल ने कहा था कि एक कवि ने कॉमेडी की और दूसरों ने इसे सीरियसली ले लिया।

मोहाली में दर्ज हो रहे केस
पंजाब पुलिस की तरफ से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी पर मोहाली स्थित साइबर क्राइम सेल में केस दर्ज किए जा रहे हैं। इससे पहले दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा, नवीन कुमार जिंदल और प्रीति गांधी पर भी केस दर्ज हो चुका है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, मास्टर ट्रेनरों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

October 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका के चलते 30 अक्टूबर को भी जिले के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

October 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

October 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पटवारियों की हड़ताल के बीच जिला प्रशासन ने पूरा कराया धान के रकबे का सत्यापन, 98 प्रतिशत पॉलीगॉन जनरेशन का कार्य पूरा

October 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चक्रवात अर्नब के प्रभाव से भारी बारिश की आशंका, प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 07762-223750

October 29, 2026
रायगढ़

Raigarh news: तूफान के असर से रायगढ़ में स्कूलों की छुट्टी, कलेक्टर के आदेश पर 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल

October 28, 2026
Next Post

हाईकोर्ट ने वक्फ अधिनियम के कुछ प्रावधानों को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Share Market: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बीच शेयर बाजार फिर धड़ाम, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,800 के नीचे

Stock Market: शेयर बाजार में हाहाकार… सेंसेक्स 215 और निफ्टी 70 अंक लुढ़का, निवेशकों के उड़ गए 3.50 लाख करोड़

November 21, 2025
दूरस्थ आदिवासी अंचलों को स्वास्थ्य की नई राह — मुख्यमंत्री साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को दिखाई हरी झंडी

दूरस्थ आदिवासी अंचलों को स्वास्थ्य की नई राह — मुख्यमंत्री साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को दिखाई हरी झंडी

December 31, 2025
UPI: NPCI ला रहा नया ‘Tap-to-Pay’ फीचर, अब नो-नेटवर्क जोन में भी फेल नहीं होगा UPI Payment

UPI: NPCI ला रहा नया ‘Tap-to-Pay’ फीचर, अब नो-नेटवर्क जोन में भी फेल नहीं होगा UPI Payment

July 21, 2026

राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने जांजगीर-चांपा के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से फोन कर राहुल के कुशलता के संबंध में ली जानकारी

June 13, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news raipur: दिवाली-छठ पर बिहार जाने बालों के लिए रेलवे की खास तैयारी, छत्तीसगढ़ से यहां मिलेगी ट्रेन
  • Chhatisgarh Samachar : चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी
  • Raigarh News : मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, मास्टर ट्रेनरों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
  • Chhattisgarh current news: नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म से मची सनसनी, दरिंदे डरा धमकाकर ले गए घर, तीन आरोपी गिरफ्तार

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In