• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

कॉफी की खुशबू से महकेगा बस्तर

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 27, 2022
in खेल
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

वो दिन ज्यादा दूर नहीं जब देश के नक्शे में बस्तर की पहचान सिर्फ नक्सलियों से नहीं बल्कि काॅफी की महक के लिए भी होगी। जिस दरभा घाटी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल समेत 33 लोगों को नक्सलियों ने मार डाला था, वहीं एक छोटी सी शुरुआत ने बस्तर को अलग दिशा दे दी है। यहां सिर्फ 22 एकड़ में कॉफी की खेती की शुरुआत हुई थी, जो पूरे बस्तर में 5100 एकड़ में फैल चुकी है।

इस उत्पादन क्षमता के कारण इसका कमर्शियल प्रोडक्शन होना तय ही है, रायपुर और दिल्ली में बस्तर कैफे खोलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी साल अगस्त-सितंबर तक 750 एकड़ की फसल तैयार हो जाएगी। जिन जगहों पर कॉफी की खेती हो रही है, वो सारे के सारे नक्सलियों के इलाके रहे हैं। हालात पहले से बदले हैं और घटनाएं कम हुई हैं।

READ ALSO

IND vs AFG T20I Series: जानिए कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20 मैच? नोट कीजिए बाकी मैचों का शेड्यूल

IND vs AFG: कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान पहला टी20 मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स

इसका कारण रोजगार के विकल्पों का मिलना, फोर्स की तैनाती और आदिवासियों के विश्वास का बढ़ना रहा है। फिर भी नक्सलियों के बिछाए गए बारुद कहीं कहीं मिलते हैं। झीरम कांड सबको याद ही है, जहां नक्सलियों ने नरसंहार किया था। झीरम इसी दरभा घाटी में है। इसी घाटी से कॉफी की खेती की शुरुआत प्रायोगिक तौर पर हुई और अब इसका विस्तार होता जा रहा है। सरकार ने कॉफी की खेती को बढ़ावा दिया है। 2018 से लेकर 2022 तक कॉफी की खेती में 22 हजार 264 लोगों को रोजगार मिला है।

कॉफी को सपोर्ट करने वाले 7 और फसलों की खेती
कॉफी की एक बार लगाई जाती है, जिससे 35 साल तक फल मिलता है। 4 साल में कॉफी के फल आने शुरू होते हैं। पांचवें साल से बाजार में बेचने लायक उत्पादन होता है। 35 साल बाद फिर से नई फसल लगानी पड़ती है। किसान कॉफी के साथ आम, कटहल, इमली, महुआ, जामुन, काली मिर्च और सिल्वर ओक के पौधे लगा रहे हैं, क्योकि कॉफी के लिए छांव की जरूरत होती है।

इन पौधों से छांव मिलती है और किसानों की अतिरिक्त आय हो रही है। प्रति एकड़ कॉफी की खेती के लिए किसान आम के 22 पौधे, इमली के 18, जामुन के 15, महुआ के 18, काली मिर्च के 30 और सिल्वर ओक के 25 पौधे लगा रहे हैं। इससे कॉफी को तीन लेयर की छांव मिलती है। इससे पैदावर अच्छी होती है। सिल्वर ओक का कर्मशियल उपयोग ज्यादा है। बाकी पेड़ों से प्राप्त फलों को बाजार में बेच रहे हैं।

22 एकड़ से हुई थी शुरुआत
कॉलेज ऑफ हार्टिकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन के प्रोफेसर केपी सिंह ही वो शख्स हैं, जो बस्तर में कॉफी की खेती के लिए काम कर रहे हैं। उनके मुताबिक 2016 में जब बस्तर के मौसम की विस्तृत पड़ताल हुई, तो पता चला कि औसतन दो डिग्री का बदलाव आया है। ये मौसम कॉफी के लिए अनुकूल था।

रिसर्च के बाद नर्सरी में गैर पारंपरिक तरीका से कॉफी लगाई गई। 2017 में नर्सरी से 22 एकड़ जमीन पर कॉफी लगाई गई। पैदावार हुई तो तो इसे दरभा के 55 एकड़ में फैलाया गया। यहां से 9 क्विंटल कॉफी निकल रही है।

घोर नक्सल इलाके में खेती की तैयारी

  • दरभा ब्लॉक के 13 गांवों में 1101 एकड़
  • तोकापाल ब्लॉक के 9 गांवों में 1075 एकड़
  • लोहांडीगुडा ब्लॉक के 11 गांवों में 1027 एकड़
  • बस्तानार ब्लॉक के 14 गांवों में 1445 एकड़
  • बनावंड ब्लॉक के 7 गांवों में 460 एकड़

सुकमा में संभावनाएं
सुकमा नक्सलियों की राजधानी कही जाती है। अब कॉफी एवं टी बोर्ड के सदस्य सुकमा की तरफ रवाना हो रहे हैं। यहां जमीन की तलाश की जा रही है। कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर में भी अच्छी संभावनाएं हैं।

पहले बंजर थी जमीन
दरभा के डिलमिली गांव के किसान दुलारू बघेल ने बताया कि उनकी 58 एकड़ जमीन है। इसमें से कुछ ही हिस्से में कोदो, कुटकी की खेती करते थे। बाकी जमीन बंजर पड़ी हुई थी, जिसमें अब कॉफी की खेती कर रहे हैं।

भविष्य में लगेगा प्लांट
किसान अभी कॉफी निकालकर रिसर्च सेंटर में दे रहे हैं। आने वाले समय में बस्तर में सरकार प्लांट लगाने की तैयारी कर रही है, जहां कॉफी पावडर बनाकर बस्तर कैफे के नाम से बेचा जाएगा। बस्तर में ही कॉफी तैयार की जाएगी।

नीलगिरी की जगह ली
संतु बघेल और शंकर ने बताया कि उन्होंने नीलगिरी के पेड़ लगाए थे, लेकिन उसे उखाड़ दिया। अब कॉफी लगा रहे हैं, क्योंकि पानी की कमी के कारण वे लोग अन्य फसल नहीं लगा पाते थे।

Related Posts

खेल

IND vs AFG T20I Series: जानिए कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20 मैच? नोट कीजिए बाकी मैचों का शेड्यूल

September 14, 2026
खेल

IND vs AFG: कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान पहला टी20 मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स

September 13, 2026
खेल

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रुतुराज गायकवाड बने कप्तान

September 9, 2026
खेल

IND vs AFG: 13 सितंबर से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20, जानिए कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?

September 8, 2026
खेल

Asia Cup 2026: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, लगाई जीत की हैट्रिक

September 5, 2026
खेल

IND vs JPN: BCCI ने ऐतिहासिक T20I का किया ऐलान; क्रिकेट के मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगे भारत और जापान, इस दिन होगा T20 मैच

September 4, 2026
Next Post

सभी CM के साथ आज दोपहर होगी बैठक, देश में प्रिकॉशन डोज फ्री करने पर फैसला संभव

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Visakhapatnam Steel Plant News: स्टील प्लांट में बड़ा हादसा; 1600°C का खौलता स्टील गिरने से 8 मजदूरों की मौत

Visakhapatnam Steel Plant News: स्टील प्लांट में बड़ा हादसा; 1600°C का खौलता स्टील गिरने से 8 मजदूरों की मौत

June 8, 2026
मध्य प्रदेश नाव हादसा: मां और 3 साल के बेटे का एक दूसरे को पकड़े हुए ऐसा शव मिला, तस्वीर देख रो पड़ेंगे

मध्य प्रदेश नाव हादसा: मां और 3 साल के बेटे का एक दूसरे को पकड़े हुए ऐसा शव मिला, तस्वीर देख रो पड़ेंगे

May 1, 2026

छाल पुलिस की कार्रवाई में चोरी की सम्पत्ति के साथ पकड़े गये 4 आरोपियों को भेजा गया रिमांड पर

January 24, 2022
आखिरी ओवर में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, सुपर-ओवर में पहुंचा मैच, जैसे-तैसे वेस्टइंडीज को मिली जीत

आखिरी ओवर में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, सुपर-ओवर में पहुंचा मैच, जैसे-तैसे वेस्टइंडीज को मिली जीत

October 21, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • retail inflation: अगस्त में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% पर पहुंची, लहसुन, अदरक और प्याज की कीमतों में बढ़ाया दबाव
  • UPI: 2,000 रुपये तक UPI Payment पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन
  • Hartalika Teej: हरियाली तीज व्रत का पारण करते समय सबसे पहले क्या खाएं? जानिए पारण का सही नियम
  • Rashifal For Today : कुंभ राशि वालों आज आपके मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है, जाने अन्य राशियों का राशिफल!

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In