• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, April 29, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

सभी CM के साथ आज दोपहर होगी बैठक, देश में प्रिकॉशन डोज फ्री करने पर फैसला संभव

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 27, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे। मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोपहर 12 बजे से होगी। कोरोना की चौथी लहर की आशंकाओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ यह पहली बैठक है। माना जा रहा है कि मीटिंग के दौरान देशभर में कोरोना की बूस्टर डोज को फ्री किए जाने का प्रस्ताव जारी किया जा सकता है।

देश में पिछले एक हफ्ते से लगातार दो हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता राजधानी दिल्ली को लेकर है, जहां रोज 1 हजार से ज्यादा केस मिल रहे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड के 1204 नए मामले सामने आए। वहीं, 863 रिकवरी और 1 मौत भी दर्ज की गई। दिल्ली में एक्टिव केस 4508 रिकॉर्ड किए गए। वहीं, पूरे देश में मंगलवार को 2506 नए मामले सामने आए। जबकि, 1910 लोग रिकवर हुए, कुल 6 मौतें रिकॉर्ड की गई।

READ ALSO

Fire in Train: भीषण गर्मी के बीच चलती ट्रेन के नीचे लगी आग, यात्रियों में मची हड़कंप, छत्तीसगढ़ से जा रही थी पंजाब

West Bengal Election Voting 2026: पश्चिम बंगाल में अब तक 40% वोटिंग, TMC और लेफ्ट कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

वैक्सीन नहीं तो NO ऑनलाइन क्लास
चंडीगढ़ के निजी स्कूलों ने बच्चों के पैरेंट्स से 2 टूक कह दिया है कि वे टीकाकरण कराएं और बच्चों को स्कूल भेजें। 12 से 18 साल के जिन बच्चों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, स्कूल उन्हें न कैंपस में एंट्री देना चाहते हैं और न ही ऑनलाइन पढ़ाने के मूड में हैं। उनकी एबसेंट मार्क करने की तैयारी चल रही है। हालांकि सरकारी स्कूलों में 4 मई से उन बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जाना है, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है।

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कोरोना पॉजिटिव
इधर, अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उनके ऑफिस के मुताबिक, हैरिस में कोई लक्षण नहीं मिले हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वे सरकारी आवास से ही अपना काम करेंगी। हैरिस के मुताबिक, डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

बच्चों के लिए 2 वैक्सीन को मंजूरी
भारत के औषधि महानियंत्रक DCGI ने 6 से 12 साल तक के बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को इमरजेंसी यूज की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा 12 साल से अधिक की उम्र के बच्चों के लिए जायडस कैडिला की जायकोव डी वैक्सीन को भी इमरजेंसी यूज की मंजूरी दी गई है। यह फैसला ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) की मीटिंग के बाद लिया गया है, जिसमें भारत बायोटेक की कौवैक्सिन को 2-12 साल की उम्र के बच्चों को लगाने के लिए डेटा मांगा गया था।

कोरोना पर अब तक की अपडेट्स

  • ICMR के मुताबिक, भारत में कल कोरोना के लिए 4,49,197 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में अब तक कुल 83,54,69,014 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
  • IIT मद्रास में 32 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद संस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित छात्रों की कुल संख्या 111 हो गई है।
  • एक स्टडी में पता चला है कि कोरोना के ओमिक्रान वेरिएंट के खिलाफ कोविशील्ड वैक्सीन भी कमजोर है। स्टडी में बताया गया कि ओमिक्रॉन के BA.1 वेरिएंट पर कोविशील्ड वैक्सीन का प्रभाव बेहद कम था। इस स्टडी में उन मरीजों को शामिल किया गया जो कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे।
  • कर्नाटक, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मास्क अनिवार्य

Related Posts

Fire in Train: भीषण गर्मी के बीच चलती ट्रेन के नीचे लगी आग, यात्रियों में मची हड़कंप, छत्तीसगढ़ से जा रही थी पंजाब
देश

Fire in Train: भीषण गर्मी के बीच चलती ट्रेन के नीचे लगी आग, यात्रियों में मची हड़कंप, छत्तीसगढ़ से जा रही थी पंजाब

April 29, 2026
West Bengal Election Voting 2026: पश्चिम बंगाल में अब तक 40% वोटिंग, TMC और लेफ्ट कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
देश

West Bengal Election Voting 2026: पश्चिम बंगाल में अब तक 40% वोटिंग, TMC और लेफ्ट कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

April 29, 2026
WhatsApp Account Banned: WhatsApp की बड़ी डिजिटल स्ट्राइक! जनवरी में 9,400 से अधिक अकाउंट बंद, SC में हुआ खुलासा
देश

WhatsApp Account Banned: WhatsApp की बड़ी डिजिटल स्ट्राइक! जनवरी में 9,400 से अधिक अकाउंट बंद, SC में हुआ खुलासा

April 29, 2026
गंगा एक्सप्रेसवे: अब दिल्ली से प्रयागराज, वाराणसी, पटना जाने में कितना लगेगा समय? देख लीजिए पूरा रूट मैप
देश

गंगा एक्सप्रेसवे: अब दिल्ली से प्रयागराज, वाराणसी, पटना जाने में कितना लगेगा समय? देख लीजिए पूरा रूट मैप

April 29, 2026
Share market:शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 350 अंक उछला; निफ्टी में 100 अंक की तेजी, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर
देश

Share market:शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 350 अंक उछला; निफ्टी में 100 अंक की तेजी, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

April 29, 2026
Gas Rules Update :1 मई से गैस सिलेंडर के नियम बदलने की तैयारी, बुकिंग और डिलीवरी में आएगा बड़ा बदलाव ; पढ़े पूरी खबर।
देश

LPG Booking Rule Change :1 मई से गैस सिलेंडर नियम बदलेंगे: बुकिंग और डिलीवरी के लिए ओटीपी अनिवार्य, उपभोक्ताओं पर पड़ेगा सीधा असर

April 29, 2026
Next Post

ताजमहल में भगवा पर विवाद भगवा के कारण अंदर जाने से रोका,

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में कृषि विविधीकरण, ग्रामीण अधोसंरचना और आवास निर्माण कार्य को सराहा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में कृषि विविधीकरण, ग्रामीण अधोसंरचना और आवास निर्माण कार्य को सराहा

January 31, 2026
Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, यहां देखें लिस्ट

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों के तबादले, जारी हुए आदेश, यहां देखें पूरी लिस्ट

December 18, 2025
Cg News:महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी छत्तीसगढ़ के इस जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

Cg News:महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी छत्तीसगढ़ के इस जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

April 22, 2026

BJP की बंपर जीत पर आया राकेश टिकैत का रिएक्शन

March 11, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • CGBSE 10th Result: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड में संध्या नायक 99 प्रतिशत अंक प्राप्‍त कर बनी हाईस्कूल टॉपर, देखें टॉपर लिस्ट
  • Chhattisgarh Board Results: छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड में जिज्ञासु वर्मा ने किया टॉप, हासिल किए 98.60% मार्क्स, देखें टॉपर्स लिस्ट
  • Fire in Train: भीषण गर्मी के बीच चलती ट्रेन के नीचे लगी आग, यात्रियों में मची हड़कंप, छत्तीसगढ़ से जा रही थी पंजाब
  • West Bengal Election Voting 2026: पश्चिम बंगाल में अब तक 40% वोटिंग, TMC और लेफ्ट कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In