छत्तीसगढ़ में मौसम ने दिनों फिर लिया करवट. कल प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में जमकर बारिश हुई है। शुक्रवार को हुई इस झमाझम बारिश के चलते कई नदी नाले उफान पर आ गए। इस तेज रफ्तार बारिश के वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में अब धीरे – धीरे ठंड ने भी एंट्री लेना शुरू कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में झमाझम बारिश होने की बात कही है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर से बारिश होने कि आशंका जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के की जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने रायपुर, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई, मोहला-मानपुर चौकी और राजनांदगांव जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सरंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली और बिलासपुर में भी बारिश के संभावना है।
15 अक्टूबर से नार्थ ईस्ट सक्रिय होगा मानसून
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, 15 अक्टूबर से नार्थ ईस्ट मानसून सक्रिय होगा और इसके बाद ही धीरे-धीरे दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी होगी। बरसात की यह बढ़ी हुई अवधि धान की फसलों के लिए राहत मानी जा रही है। खेतों में नमी बने रहने से फसल अच्छी तरह पक सकेगी। हालांकि लगातार वर्षा से कटाई में देरी हो सकती है।