• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, August 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Upcoming IPO News: अगले हफ्ते 5 नए IPO होंगे लॉन्च, 5 की होगी लिस्टिंग; चेक करें डीटेल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 27, 2025
in देश
Tata Capital IPO: शेयर बाजार में आज लिस्ट होगा ये मेगा IPO, यहां जानें GMP समेत जानिए पूरी डिटेल
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

प्राइमरी मार्केट में एक बार फिर ज़बरदस्त हलचल शुरू होने जा रही है. निवेशक इस हफ़्ते निवेश के कई नए मौकों के लिए तैयार हो सकते हैं. 27 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस कारोबारी हफ़्ते में 5 नई कंपनियां अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लेकर आ रही हैं. इन पांच नए IPO को मिलाकर, अक्टूबर महीने में कुल 15 पब्लिक इश्यू हो जाएंगे. आंकड़ों पर नज़र डालें तो यह महीना अब तक ज़बरदस्त रहा है.

 

READ ALSO

Indian railway: रेलवे ने दी 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, लाखों यात्रियों को होगा फायदा

WhatsApp New Feature: WhatsApp का नया Scam Alert फीचर करेगा ठगी का पहचान, ऐसे यूजर्स को मिलेगा Alert

 

इस हफ़्ते से पहले, अक्टूबर में 10 IPO लॉन्च हो चुके हैं, जिनमें से सात मेनबोर्ड सेगमेंट के थे. इन 10 कंपनियों ने मिलकर बाज़ार से 35,791 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इसमें टाटा कैपिटल (15,512 करोड़ रुपये) और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स (11,607 करोड़ रुपये) जैसे बड़े नाम शामिल थे. अब इन नए इश्यू के जुड़ने से, इस महीने IPO के ज़रिए जुटाई गई कुल रक़म 45,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाने की उम्मीद है.

 

 

इस हफ़्ते के सबसे चर्चित IPO में से एक है ऑर्क्ला इंडिया (Orkla India). यह नॉर्वे की मूल कंपनी द्वारा समर्थित है और भारत में MTR फूड्स, ईस्टर्न कॉन्डिमेंट्स और रसोई मैजिक जैसे बेहद लोकप्रिय मसालों और खाद्य ब्रांडों की मालिक है. यह IPO 29 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 31 अक्टूबर को बंद होगा. कंपनी ने इसके लिए 695 से 730 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है.

 

बेंगलुरु स्थित यह कंपनी बाज़ार में 10,000 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन की उम्मीद कर रही है. इस IPO के ज़रिए 1,667.5 करोड़ रुपये जुटाए जाएँगे. हालांकि, निवेशकों के लिए यह जानना ज़रूरी है कि यह IPO पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है. इसका मतलब है कि कंपनी कोई नए शेयर जारी नहीं कर रही है, बल्कि मौजूदा प्रमोटर ऑर्क्ला एशिया पैसिफिक और पब्लिक शेयरधारक नवास मीरन व फ़िरोज़ मीरन अपने 2.28 करोड़ शेयर बेच रहे हैं. IPO से मिलने वाला सारा पैसा कंपनी के पास न जाकर, इन शेयरधारकों को मिलेगा.

 

ऑर्क्ला के बाद, दो और बड़े नाम कतार में हैं. हेलमेट बनाने वाली मशहूर कंपनी स्टड्स एक्सेसरीज़ (Studds Accessories) का IPO 30 अक्टूबर को खुलेगा और 3 नवंबर तक खुला रहेगा. यह इश्यू भी पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा, जिसमें प्रमोटर और अन्य मौजूदा शेयरधारक 77.86 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे.

 

इसके बाद, चश्मों की दिग्गज कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस (Lenskart Solutions) का IPO 31 अक्टूबर को खुलेगा और 4 नवंबर को बंद होगा. लेंसकार्ट का इश्यू बाक़ी दोनों से अलग है. इसमें 2,150 करोड़ रुपये के नए शेयर (Fresh Issue) जारी किए जाएंगे, जिसका पैसा कंपनी के विस्तार में इस्तेमाल होगा. साथ ही, इसके प्रमोटर और निवेशक 12.75 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री (OFS) भी करेंगे. बाज़ार के जानकारों का अनुमान है कि लेंसकार्ट का IPO साइज़ लगभग 7,278.01 करोड़ रुपये हो सकता है, यदि इश्यू प्राइस 402 रुपये प्रति शेयर रखा जाता है. यह वही क़ीमत है जिस पर हाल ही में दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी ने कंपनी में 0.13 प्रतिशत की प्री-ऑफर हिस्सेदारी ख़रीदी थी. इस हिसाब से कंपनी का कुल मूल्यांकन 72,719.26 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.

 

 

लॉजिस्टिक्स और टेक्सटाइल कंपनियां भी मैदान में

मेनबोर्ड IPO के अलावा, इस हफ़्ते SME (लघु और मध्यम उद्यम) सेगमेंट में भी दो कंपनियाँ बाज़ार में उतर रही हैं. इनमें सबसे पहले लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी जयेश लॉजिस्टिक्स (Jayesh Logistics) का IPO 27 अक्टूबर (यानी आज) को खुलकर 29 अक्टूबर को बंद होगा. कंपनी ने इस इश्यू के लिए 116 से 122 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. यह IPO पूरी तरह से 23.47 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है, जिसके ज़रिए कंपनी 28.63 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. कंपनी इन पैसों का इस्तेमाल साइड वॉल ट्रेलर ख़रीदने, वर्किंग कैपिटल की ज़रूरतों को पूरा करने, अपने ‘स्मार्ट लॉजिस्टिक्स एप्लीकेशन’ के दूसरे चरण को लागू करने और अन्य कॉर्पोरेट ज़रूरतों के लिए करेगी.

 

SME सेगमेंट का दूसरा IPO गेम चेंजर्स टेक्सफैब (Game Changers Texfab) का है, जो 28 अक्टूबर को खुलेगा और 30 अक्टूबर को बंद होगा. यह कंपनी गारमेंट निर्माताओं, डिज़ाइनरों और एक्सपोर्ट हाउस को फैब्रिक (कपड़ा) सप्लाई करती है. इस IPO का प्राइस बैंड 96 से 102 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. यह 55 करोड़ रुपये का इश्यू भी पूरी तरह से 53.76 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है, यानी इसमें कोई OFS नहीं है. नई दिल्ली स्थित यह सप्लायर IPO से जुटाई गई रक़म का इस्तेमाल अपनी पूँजीगत व्यय (Capital Expenditure), वर्किंग कैपिटल की ज़रूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी.

Related Posts

Delhi fort blast: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के पीछे अलकायदा का हाथ, UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
देश

Delhi fort blast: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के पीछे अलकायदा का हाथ, UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

August 13, 2026
Mutual Funds: Mutual Funds इंडस्ट्री ने जुलाई में रचा इतिहास, इतना लाख करोड़ का हुआ नेट इनफ्लो
देश

Mutual Funds: Mutual Funds इंडस्ट्री ने जुलाई में रचा इतिहास, इतना लाख करोड़ का हुआ नेट इनफ्लो

August 13, 2026
Muthoot Fincorp IPO: पैसा रखें तैयार! मुथूट फिनकॉर्प लाएगा 3 हजार करोड़ का IPO, SEBI के पास DRHP दाखिल
देश

Muthoot Fincorp IPO: पैसा रखें तैयार! मुथूट फिनकॉर्प लाएगा 3 हजार करोड़ का IPO, SEBI के पास DRHP दाखिल

August 13, 2026
NEET Counselling Update: बदल गए मेडिकल काउंसलिंग के नियम, सरकारी सीट मिली तो एडमिशन जरूरी वरना सीधे बाहर
देश

NEET Counselling Update: बदल गए मेडिकल काउंसलिंग के नियम, सरकारी सीट मिली तो एडमिशन जरूरी वरना सीधे बाहर

August 13, 2026
Bank Holidays This Week: 10 से 16 अगस्त के बीच 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट
देश

August Bank Holiday: 13 से 31 अगस्त के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब और कहां-कहां रहेगी छुट्टी

August 13, 2026
Railway: रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट, पार्सल की सुविधाएं भी रहेंगी बंद- रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
देश

Railway: रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट, पार्सल की सुविधाएं भी रहेंगी बंद- रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

August 13, 2026
Next Post
Election Commission PC: छत्तीसगढ़ में होगी SIR, आज रात 12 बजे से फ्रीज कर दी जाएगी मतदाता सूची

Election Commission PC: छत्तीसगढ़ में होगी SIR, आज रात 12 बजे से फ्रीज कर दी जाएगी मतदाता सूची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh news: ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़

Raigarh news: ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़

June 9, 2026

देश में सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ अव्वल

April 4, 2022
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल ₹5 तक हो सकता है महंगा, तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे ने बढ़ाई चिंता

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल ₹5 तक हो सकता है महंगा, तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे ने बढ़ाई चिंता

June 6, 2026
CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका; पावर ब्लॉक से 10 ट्रेनें रद्द, 3 ट्रेनों का बदला रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट

Chhattisgarh news: रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रायपुर मंडल में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें लिस्ट

July 20, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Indian railway: रेलवे ने दी 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, लाखों यात्रियों को होगा फायदा
  • Chhattisgarh news: स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ा ईनाम, 141 को वीरता पदक, 10 अफसरों को सराहनीय सेवा सम्मान
  • विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’ छायाचित्र प्रदर्शनी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे प्रदर्शनी का शुभारंभ*

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In