• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 29, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने 12 नवम्बर को जिले में होगा “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 27, 2025
in रायगढ़
Raigarh News: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने 12 नवम्बर को जिले में होगा “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 27 अक्टूबर 2025/ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 150 जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 12 नवम्बर को यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा। लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया और राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने आज शाम कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, जनभागीदारी तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की।

READ ALSO

Raigarh News : खबर छपी तो प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान, कलमी में सरकारी जमीन के मामले की जांच अब तहसीलदार के जिम्मे

Raigarh News : चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी घरघोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी से चोरी स्कूटी बरामद

 

 

लोकसभा सांसद श्री राठिया ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को नमन करने और उनकी एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रायगढ़ में ‘यूनिटी मार्च’ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सबकी सामूहिक सहभागिता से यह कार्यक्रम भव्य रूप लेगा और रायगढ़ जिले को एक नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सांसद श्री राठिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में युवाओं, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, सांस्कृतिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह आयोजन पूरे क्षेत्र की पहचान बन सके। उन्होंने आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए गांव-गांव में मुनादी कराने, दीवार लेखन करने और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर और सुव्यवस्थित तरीके से पूर्ण की जाएँ, ताकि आयोजन सफल, भव्य और प्रेरणादायी बन सके। सांसद श्री सिंह ने कहा कि इस अवसर पर महापुरुषों के योगदान को स्मरण करने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के वीर शहीदों के बलिदान और योगदान से लोगों को अवगत कराया जाए, ताकि नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा मिल सके। बैठक में उपस्थित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम की रुपरेखा के संबंध में अपने-अपने सुझाव दिए।


डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 150 जयंती के उपलक्ष्य में यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। रायगढ़ जिले में यूनिटी मार्च का आयोजन 12 नवम्बर को सुबह घरघोड़ा से प्रारंभ होकर तमनार में संपन्न होगी। यह पदयात्रा 12 कि.मी. की होगी, जिसमें स्कूल, कालेज के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, एनएसएस, एनसीसी, माय भारत वॉलियेन्टर भाग लेंगे। यह पदयात्रा घरघोड़ा के गायत्री मंदिर से शुरू होकर हाईस्कूल मैदान घरघोड़ा, घरघोड़ा से झरियापाली, झरियापाली से देवगढ़, देवगढ़ से जरेकेला, जरेकेला से बासनपाली एवं बासनपाली से तमनार में संपन्न होगी।
यूनिटी मार्च से पूर्व लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और सेवा भावना के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर वाद-विवाद, निबंध, कला एवं पोस्टर प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी, जिनमें मुख्य रूप से बारडोली सत्याग्रह, ‘सरदार’ की उपाधि की पृष्ठभूमि, 565 रियासतों का विलय, ऑल इंडिया सर्विसेज की स्थापना तथा सरदार पटेल के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों को विषय बनाया जाएगा। साथ ही योग एवं फिटनेस शिविर, नुक्कड़ नाटक, और नशा मुक्ति के लिए युवा शपथ कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप परीक्षण, डायबिटीज टेस्ट और टीकाकरण जैसी सेवाएँ प्रदान की जाएँगी। इसके अतिरिक्त, पदयात्रा मार्ग एवं स्थानीय सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा, जिससे स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया जा सके।

 

इस अवसर पर श्री अरूणधर दीवान, श्री जतीन साव, श्री नरेश पंडा, श्री पवन शर्मा, श्री सनत नायक, श्री अंशु टुटेजा, श्री अशोक अग्रवाल, श्री मनीष शर्मा, श्री विकास केशरवानी, श्री कैलाश यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : खबर छपी तो प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान, कलमी में सरकारी जमीन के मामले की जांच अब तहसीलदार के जिम्मे

September 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी घरघोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी से चोरी स्कूटी बरामद

September 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : घर की बाड़ी में शराब छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 9 लीटर महुआ शराब जब्त

September 27, 2026
Next Post
Gold Rate Today: दिवाली के बाद सोने-चांदी में आई गिरावट, जानें क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट्स

Gold-Silver Rate: छठ पर सोना-चांदी का कीमत धड़ाम! खरीदारी का सुनहरा मौका, तुरंत चेक करें रेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

खत्म हुआ इंतजार: 4 जून को दस्तक देगा मानसून, इस साल हो सकती है भारी बारिश, जानें IMD ने क्या कहा

खत्म हुआ इंतजार: 4 जून को दस्तक देगा मानसून, इस साल हो सकती है भारी बारिश, जानें IMD ने क्या कहा

June 2, 2026
बस कुछ दिन और…’, ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करेगा इजरायल; मिसाइल प्रोडक्शन भी होगा तबाह

बस कुछ दिन और…’, ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करेगा इजरायल; मिसाइल प्रोडक्शन भी होगा तबाह

March 29, 2026
Wayanad Landslide: सुरंग निर्माण की जगह हुआ लैंडस्लाइड; अब तक 5 लोगों की मौत, NDRF का रेस्क्यू जारी

Wayanad Landslide: सुरंग निर्माण की जगह हुआ लैंडस्लाइड; अब तक 5 लोगों की मौत, NDRF का रेस्क्यू जारी

July 7, 2026

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस,24 घंटे मे सामने आए इतने नए मरीज

June 11, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Trump tarrif: अमेरिका का बड़ा फैसला, भारत समेत 20 देशों से हटाया ‘एड वेलोरम टैरिफ’
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • PM Kisan Update: किसानों के लिए बड़ी खबर, PM किसान की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट?
  • Roadies Rebirth: Roadies Rebirth का नया प्रोमो आउट, जानिए कब और कहां स्ट्रीम

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In