• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, September 27, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 27, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  रायगढ़,27 सितम्बर 2026/ महानदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुसौर विकासखंड अंतर्गत महानदी के तटीय क्षेत्रों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

READ ALSO

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

Raigarh News : कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार

Read More : Fixed Deposit Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेगा FD के नियम, जानिए आपकी जमा रकम और ब्याज पर क्या पड़ेगा असर?

पुसौर विकासखंड के सूरजगढ़ और परसापाली गांव में महानदी का पानी पहुंचने के बाद प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया जा रहा है। सूरजगढ़ में करीब 450 लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए पड़ीगांव में राहत शिविर बनाया गया है, जहां लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। शिविर में भोजन, पेयजल सहित आवश्यक व्यवस्थाएं प्रशासन द्वारा की जा रही हैं। इसी तरह परसापाली में भी बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित लोगों के लिए छिछोर उमरिया के स्कूल भवन में राहत शिविर बनाया गया है। यहां भी प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। राहत शिविरों में भोजन, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशासन द्वारा महानदी के अन्य तटीय क्षेत्रों में भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। प्रभावित क्षेत्रों में मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है, ताकि पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
एसडीएम श्री महेश शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारी मौके पर पहुंचकर जलस्तर, प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और राहत व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। पुसौर जनपद पंचायत के सीईओ, पंचायत सचिव, पटवारी तथा पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित रहकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि को रोकना है। इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी के साथ आवश्यकतानुसार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। ग्रामीणों से जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी के आसपास जाने से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : घर की बाड़ी में शराब छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 9 लीटर महुआ शराब जब्त

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

September 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बाइक चोरी करते आरोपी को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा, चोरी की 5 बाइक बरामद

September 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहनों से 129.840 टन स्क्रैप जब्त

September 26, 2026
Next Post

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम छतौना में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम छतौना में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित

March 9, 2026

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा क्राईम मीटिंग में लंबित मामलों कि की गई समीक्षा

June 1, 2022
Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में 32 लाख राशन कार्ड होंगी रद्द, नवंबर से नही मिलेगा राशन…

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में 32 लाख राशन कार्ड होंगी रद्द, नवंबर से नही मिलेगा राशन…

October 14, 2025

Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व पर बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में नहाने गईं 6 बच्चियों की डूबने से मौत

September 21, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • chhattisgarh top news: रेस्टोरेंट-लॉज में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, दो दिन पहले कराया था कमरा बुक
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, 4.69 करोड़ के माल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार
  • Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा
  • Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In