• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, April 22, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

साउथ अफ्रीका ने पहली बार मारी फाइनल में एंट्री, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को बुरी तरह हराया

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 29, 2025
in खेल
साउथ अफ्रीका ने पहली बार मारी फाइनल में एंट्री, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को बुरी तरह हराया
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

महिला वनडे वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने धमाकेदार अंदाज में 125 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही अफ्रीकी टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। वहीं इंग्लैंड का सफल यहीं खत्म हो गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने इस मैच में 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 50 ओवर भी बैटिंग नहीं कर पाई और 42.3 ओवर में 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है।

साउथ अफ्रीका के लिए लौरा वोल्वार्ट ने खेली कप्तानी पारी

सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और उनका ये फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ। लौरा वोल्वार्ट ने एक छोर थामे रखते हुए 143 गेंद पर 20 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 169 रनों की बड़ी पारी खेली। उन्होंने पहले विकेट के लिए तैजमिन ब्रिट्स के साथ मिलकर 116 रन की पार्टनरशिप की। ब्रिट्स ने इस मैच में 45 रन बनाए। पहला विकेट गिरने के बाद साउथ अफ्रीका की पारी लड़खड़ाती हुई दिखी। एक वक्त अफ्रीकी टीम 202 के स्कोर तक 6 विकेट गंवा चुकी थी। वहां से टीम के लिए कप्तान लौरा वोल्वार्ट की पारी संकटमोचक की तरह क्रीज पर टिकी रही। उनकी इस पारी ने न सिर्फ दक्षिण अफ्रीका को बड़े  स्कोर तक पहुंचाया बल्कि उन्होंने एक ऐसी पारी खेली जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। वोल्वार्ट पारी के 48वें ओवर में आउट हुई। गेंदबाजी की बात करें तो इंग्लैंड के लिए सबसे सफल गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन रही, उन्होंने 10 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं लॉरेन बेल को दो सफलता मिली।

READ ALSO

IND vs SA 2026 :IND vs SA तीसरा टी20 मैच के समय में बदलाव, जानिए अब कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला**

जम्मू कश्मीर: ऊधमपुर के रामनगर इलाके में बस हादसा, 15 लोगों की मौत की खबर

इंग्लैंड की शुरुआत रही बहुत ही ज्यादा खराब

320 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम शुरुआत से दबाव में दिखी। टीम के टॉप तीन बल्लेबाज इस मैच में डक पर आउट हो गए। शून्य के स्कोर पर दो बल्लेबाज और एक के स्कोर पर तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। यहां से टीम के लिए वापसी करना बेहद मुश्किल लग रहा था। लेकिन चौथे विकेट के लिए नैट सीवर ब्रंट और एलिस कैप्सी ने 107 रन की पार्टनरशिप करके कुछ उम्मीदें जगाई। लेकिन कैप्सी और ब्रंट के आउट होने के बाद इंग्लैंड की टीम जल्द ही आउट हो गई। ये दोनों बल्लेबाज अर्धशतक लगाने में कामयाब रही। कैप्सी ने 50 रन बनाए तो वहीं नैट सीवर ब्रंट 64 रन बनाकर आउट हुई। साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में मरिजेन कैप्प ने कमाल किया। वह इस मुकाबले में पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रही। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 30 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Related Posts

IND vs SA 2026 :IND vs SA तीसरा टी20 मैच के समय में बदलाव, जानिए अब कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला**
खेल

IND vs SA 2026 :IND vs SA तीसरा टी20 मैच के समय में बदलाव, जानिए अब कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला**

April 21, 2026
जम्मू कश्मीर: ऊधमपुर के रामनगर इलाके में बस हादसा, 15 लोगों की मौत की खबर
खेल

जम्मू कश्मीर: ऊधमपुर के रामनगर इलाके में बस हादसा, 15 लोगों की मौत की खबर

April 20, 2026
मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर! क्या बन रहे हैं समीकरण और सिनेरियो
खेल

मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर! क्या बन रहे हैं समीकरण और सिनेरियो

April 20, 2026
ध्रुव जुरेल ने की ऐसी स्टंपिंग की आ गई सभी को धोनी की याद, 25 करोड़ी खिलाड़ी भी रह गया हैरान; देखें VIDEO
खेल

ध्रुव जुरेल ने की ऐसी स्टंपिंग की आ गई सभी को धोनी की याद, 25 करोड़ी खिलाड़ी भी रह गया हैरान; देखें VIDEO

April 19, 2026
CSK को किसकी नजर लगी? अब आयुष म्हात्रे हुए इंजरी का शिकार, कप्तान की बढ़ी टेंशन
खेल

CSK को किसकी नजर लगी? अब आयुष म्हात्रे हुए इंजरी का शिकार, कप्तान की बढ़ी टेंशन

April 19, 2026
PBKS vs LSG Head to Head: क्या पंजाब के विजय रथ को रोक पाएगी लखनऊ? IPL में ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
खेल

PBKS vs LSG Head to Head: क्या पंजाब के विजय रथ को रोक पाएगी लखनऊ? IPL में ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

April 19, 2026
Next Post
366 दिनों के बाद होगी इस खिलाड़ी की ODI में वापसी, सेमीफाइनल मैच से पहले दिया बड़ा बयान

366 दिनों के बाद होगी इस खिलाड़ी की ODI में वापसी, सेमीफाइनल मैच से पहले दिया बड़ा बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

सीएम भूपेश बघेल का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम रद्द

June 14, 2022
Silver Loan: RBI का बड़ा फैसला; अब चांदी पर भी मिलेगा लोन, यहां जानें कितना तक कर्ज ले सकते हैं आप?

Silver Loan: RBI का बड़ा फैसला; अब चांदी पर भी मिलेगा लोन, यहां जानें कितना तक कर्ज ले सकते हैं आप?

November 8, 2025
HDFC Bank: RBI का बड़ा एक्शन, HDFC Bank पर ठोका ₹91 लाख का जुर्माना… जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?

HDFC Bank: RBI का बड़ा एक्शन, HDFC Bank पर ठोका ₹91 लाख का जुर्माना… जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?

November 29, 2025

IPL 2022 : हार्दिक पंड्या ने गुजरात टाइटंस को चौथी जीत दिलाई, कई रिकॉर्ड्स बनाए

April 15, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • ashifal For Today : मिथुन राशि वालों आज पैसे के लेन – देन में सावधानी जरूर बरते, जाने बाकि राशियों का हाल
  • Whatsapp: WhatsApp के प्रीमियम फीचर्स अब फ्री नहीं मिलेंगे! जल्द आ सकता है WhatsApp Plus, जानें संभावित सब्सक्रिप्शन कीमत
  • Factory Blast Accident :केरल के त्रिशूर में पटाखा गोदाम में भीषण आग, 8 की मौत, कई घायल, राहत-बचाव जारी
  • Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” का दूसरा बड़ा प्रहार— 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In