• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, October 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में कोतवाली पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 1, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *रायगढ़, 01 सितंबर 2026*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस ने एक और कार्रवाई की है। कल 31 अगस्त 2026 को कोतवाली पुलिस ने ढिमरापुर चौक के पास मेन रोड किनारे गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 1.120 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री रकम सहित करीब 56,030 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

READ ALSO

Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव

Raigarh News : आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Read More : Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ट्रक में गुप्त चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी, 2.23 करोड़ का गांजा जब्त

*मुखबिर की सूचना पर ढिमरापुर चौक में घेराबंदी*

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ढिमरापुर चौक के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस टीम ने विधिवत कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर आसपास तलाश शुरू की।

मेन रोड किनारे बंद पड़े ठेले के पास पुलिस को दो संदिग्ध व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम कन्हैया सोनी, उम्र 55 वर्ष, निवासी दीनदयाल कॉलोनी, बूढ़ी माई मंदिर, ढिमरापुर, थाना कोतवाली, रायगढ़, हाल मुकाम ग्राम बनगांव, थाना बागबहार, जिला जशपुर तथा सोनू कुमार शर्मा, उम्र 34 वर्ष, निवासी दीनदयाल कॉलोनी, बूढ़ी माई मंदिर, ढिमरापुर, थाना कोतवाली, रायगढ़ बताया।

*गांजा लेकर पहुंचे थे, छोटी पुड़िया बनाकर बिक्री की तैयारी*

तलाशी के दौरान आरोपी कन्हैया सोनी के कब्जे से थैले में रखा करीब 1.009 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 50,000 रुपये है, बरामद हुआ। वहीं आरोपी सोनू कुमार शर्मा के कब्जे से छोटी प्लास्टिक पन्नियों में रखा करीब 0.111 किलोग्राम गांजा तथा 30 रुपये बिक्री रकम बरामद की गई।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गांजा उड़ीसा से ट्रेन के माध्यम से लाकर ढिमरापुर चौक के पास बिक्री के लिए तैयार करने की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी गांजा की छोटी-छोटी पन्नियों में पैकिंग कर बिक्री की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से बरामद गांजे को विधिवत जब्त कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

*नशे के कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी है। पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन, बिक्री एवं वितरण से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

रायगढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे का कारोबार करने वालों के लिए जिले में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। नशीले पदार्थों की तस्करी अथवा बिक्री में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अपने आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Read More : Student Protest: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ सभी FIR रद्द

*कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम*

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन, आरक्षक गणेश राठिया एवं आरक्षक राजेश बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख रुपये की ठगी का मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार, साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट: गांजा तस्करी के फरार आरोपी जफर खान को चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना से किया गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा

October 14, 2026
Next Post

Hunkaar Teaser: अनीत पड्डा-फातिमा सना शेख की ‘हुंकार’ का टीजर रिलीज, जानिए OTT पर कब देगी दस्तक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

आज यानी मंगलवार कोई भी निर्णय लेने से पहले जान लें अपना राशिफल

January 31, 2022

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थमी, दिन में उमस और गर्मी बढ़ी

October 5, 2026
GST कलेक्शन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! अप्रैल में ₹2.43 लाख करोड़ का आंकड़ा पार, भरी सरकार की झोली

GST कलेक्शन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! अप्रैल में ₹2.43 लाख करोड़ का आंकड़ा पार, भरी सरकार की झोली

May 1, 2026
Rashifal: मिथुन और सिंह राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी,तथा इन्हे रहना होगा सावधान??

Rashifal 2025: तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने आने वाला है, पढ़े बाकि राशियों का राशिफल

December 6, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में खैर लकड़ी तस्करी का बड़ा खुलासा, 2.51 करोड़ रुपए जब्त
  • Technology Desk: Google ला रहा है एंटी-स्कैम फीचर्स, खुद कट और ब्लॉक हो जाएंगी फर्जी कॉल्स
  • Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में होने जा रही 775 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे कर सकेंगे आवेदन

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In