• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, May 18, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: राज्योत्सव समारोह में वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने विभिन्न विभागों के स्टालों का किया अवलोकन

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 3, 2025
in रायगढ़
Raigarh News: राज्योत्सव समारोह में वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने विभिन्न विभागों के स्टालों का किया अवलोकन
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

 रायगढ़, 3 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि राज्योत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास, संवाद और विकास का उत्सव है। राज्योत्सव समारोह के दौरान उन्होंने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

READ ALSO

मोदी की गारंटी से बदल रहा छत्तीसगढ़, हर वादा तेजी से हो रहा पूरा — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Raigarh News : मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने जिला पंचायत रायगढ़ के स्टाल में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी और 4 हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश, श्रम विभाग में मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना के तहत 3 हितग्राहियों, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 2 हितग्राहियों तथा मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 4 हितग्राहियों को चेक राशि, पशुधन विकास विभाग में राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना अंतर्गत 2 हितग्राहियों, नर बकरा वितरण योजना के तहत 2 हितग्राहियों, और सुकरत्रयी योजना के तहत 1 हितग्राही को स्वीकृति पत्र एवं चेक राशि, मछली पालन विभाग में 2 हितग्राहियों को जाल, आइस बॉक्स और अनुदान राशि का चेक, समाज कल्याण विभाग में दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 1 हितग्राही को चेक, क्षितिज योजना के तहत 2 हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि, 5 हितग्राहियों को सहायक उपकरण और 1 हितग्राही को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में 5 हितग्राहियों को राशन कार्ड, कृषि विभाग में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत 2 हितग्राहियों को नलकूप पंप, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 4 हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र, और मृदा स्वास्थ्य योजना के तहत 4 हितग्राहियों को मृदा स्वास्थ्य पत्रक, कौशल विकास विभाग में 5 हितग्राहियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, शिक्षा विभाग के स्टाल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 3 बालिकाओं को सायकल तथा 3 छात्रों को जाति प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग में 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, विद्युत विभाग के स्टाल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र, एसबीआई स्टाल में रेडी-टू-ईट निर्माण एवं वितरण के लिए 10 महिला स्व-सहायता समूहों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया।

वित्त मंत्री ने कृषि विभाग में मूंगफली की उन्नत फसल, उद्यान विभाग में पाम ऑयल उत्पादन, ग्रामोद्योग में कोसा उत्पाद, वन विभाग में वनोपज आधारित मॉडल तथा आदिमजाति विभाग में कर्मयोगी अभियान और पीएम जनमन योजना से सजे स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने पुलिस विभाग के साइबर अभियान, अक्षय ऊर्जा विभाग के सोलर ड्यूल पंप मॉडल और नगर पालिक निगम द्वारा प्रदर्शित नालंदा परिसर मॉडल की विशेष सराहना की। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तैयार रागी केक का स्वाद चखा और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” हस्ताक्षर अभियान में बेटियों के लिए संदेश लिखा। वित्त मंत्री ने स्वच्छता सेल्फी प्वाइंट में फोटो खिंचवाते हुए स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, जनपद पंचायत रायगढ़ अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान, पुसौर जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान, श्री अरूणधर दीवान, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री सुभाष पांडेय, श्री विकास केडिया, श्रीमती पूनम सोलंकी, श्री गोपाल अग्रवाल, श्री बृजेश गुप्ता, श्री जतीन साव, श्री पवन शर्मा, श्री बलबीर शर्मा, श्री अशोक अग्रवाल, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, तथा सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

Related Posts

मोदी की गारंटी से बदल रहा छत्तीसगढ़, हर वादा तेजी से हो रहा पूरा — मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय
रायगढ़

मोदी की गारंटी से बदल रहा छत्तीसगढ़, हर वादा तेजी से हो रहा पूरा — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 17, 2026
Raigarh News : मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ

May 17, 2026
Raigarh News : NTPC लारा के तीसरे चरण पर उठे बड़े सवाल, राख और धूल से जूझ रहे ग्रामीण बोले— पहले पुराने प्रदूषण का हिसाब दो, फिर करो विस्तार
रायगढ़

Raigarh News : NTPC लारा के तीसरे चरण पर उठे बड़े सवाल, राख और धूल से जूझ रहे ग्रामीण बोले— पहले पुराने प्रदूषण का हिसाब दो, फिर करो विस्तार

May 17, 2026
Raigarh News : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, अधिवक्ता की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस को बड़ी सफलता
रायगढ़

Raigarh News : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, अधिवक्ता की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस को बड़ी सफलता

May 16, 2026
Raigarh News: विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही सरकार-मुख्यमंत्री साय
रायगढ़

Raigarh News: विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही सरकार-मुख्यमंत्री साय

May 16, 2026
Raigarh News : मध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का प्रहार
रायगढ़

Raigarh News : मध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का प्रहार

May 16, 2026
Next Post
Raigarh News: जेएसपीएल यार्ड से लाखों का वेस्ट मटेरियल चोरी, कोतररोड़ पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, दो ट्रेलर, तीन मोबाइल और 68 टन वेस्ट मटेरियल जप्त

Raigarh News: जेएसपीएल यार्ड से लाखों का वेस्ट मटेरियल चोरी, कोतररोड़ पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, दो ट्रेलर, तीन मोबाइल और 68 टन वेस्ट मटेरियल जप्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस

January 22, 2022

छत्तीसगढ़ में इस कंपनी का खाता सील

May 19, 2022
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से जर्जर पुल के निर्माण की शुरुआत

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से जर्जर पुल के निर्माण की शुरुआत

March 13, 2026

छात्र ने मुख्यमंत्री से पूछा स्वामी आत्मानन्द जी के बारे में..

May 27, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Lakhimpur Kheri Accident: भीषण सड़क हादसा; ट्रक और टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत से 9 लोगों की दर्दनाक मौत
  • Bihar news: पैसेंजर ट्रेन के बोगी में लगी भीषण आग, स्टेशन में मची अफरातफरी
  • SBI Recruitment 2026: SBI में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
  • Rashifal For Today : शुभ योग बनने से इन पांच राशियों को मिल सकता है अचानक लाभ, पढ़े 18 मई का राशिफल

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In