• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, October 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : सूर्योदय प्लांट के गार्ड से मोबाइल लूटकर चाकू से हमला करने वाले 3 लुटेरे चंद घंटों में गिरफ्तार, लूटा मोबाइल, चाकू व साक्ष्य जब्त

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 15, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : सूर्योदय प्लांट के गार्ड से मोबाइल लूटकर चाकू से हमला करने वाले 3 लुटेरे चंद घंटों में गिरफ्तार, लूटा मोबाइल, चाकू व साक्ष्य जब्त
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

15 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर कल पूंजीपथरा पुलिस ने सूर्योदय प्लांट के सुरक्षा गार्ड से मोबाइल लूटकर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

READ ALSO

Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव

Raigarh News : आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 

जानकारी के अनुसार प्रार्थी कुबेर कुमार यादव (25 वर्ष), निवासी ग्राम ढोढ़ीआरा, थाना तपकरा, जिला जशपुर, वर्तमान निवासी सूर्योदय प्लांट कॉलोनी, पूंजीपथरा ने 14 जुलाई 2026 को थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जुलाई 2026 की शाम करीब 4:30 बजे वह कंपनी से ग्राम तुमीडीह बाजार जाने के लिए पैदल निकला था। कंपनी के मुख्य द्वार से लगभग 100-200 मीटर आगे पहुंचने पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसे घेर लिया और मोबाइल, पर्स तथा रुपये निकालने की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों में से एक ने धारदार चाकू से उसके पेट के पास वार कर घायल कर दिया तथा उसकी जेब से VIVO T3 एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत लगभग ₹11,000) एवं पर्स लूटकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 171/2026 के तहत धारा 309(6) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात को अंजाम देने वाले वेजौन कंपनी, चिराईपानी के पास तीन संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ एवं पीड़ित से पहचान कराने पर तीनों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। विधिवत मेमोरेंडम कथन एवं तहसीलदार तमनार की उपस्थिति में शिनाख्ती कार्रवाई कराई गई।

आरोपी कुलदीप सिंह के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया। वहीं आरोपी जगन्नाथ सोनी उर्फ सोनू के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू, एक सिम कार्ड तथा मोबाइल के माध्यम से अपने फोन-पे खाते में ₹30,000 ट्रांसफर किए जाने संबंधी बैंक खाते से जुड़े साक्ष्य जब्त किए गए। विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपियों 1- कुलदीप सिंह (33 वर्ष), निवासी बेला झरिया थाना मरवाही जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही हाल मुकाम वेज्रौन कंपनी क्वार्टर, पूंजीपथरा 2- जगन्नाथ सोनी उर्फ सोनू (21 वर्ष) ग्राम कचकोबा थाना तमनार हाल मुकाम एनआर इस्पात देलारी पूंजीपथरा एवं 3- अनिकेत धनवार (19 वर्ष) निवासी ग्राम कसडोल थाना तमनार को 14 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आरोपी कुलदीप पूर्व में ट्रेलर वाहन चोरी में आरोपी रहा है ।

पूंजीपथरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से गंभीर अपराधों के प्रति रायगढ़ पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की प्रतिबद्धता एक बार फिर स्पष्ट हुई है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, डीएसपी श्री सुशांत बनर्जी के कुशल मार्गदर्शन पर कार्यवाही में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी, विनोद शर्मा, शेखर चंद्राकर और नरेन्द्र पैंकरा की अहम भूमिका रही है।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

*“लूटपाट जैसे हिंसक अपराध करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की त्वरित एवं कठोर कार्रवाई जारी, आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख रुपये की ठगी का मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार, साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट: गांजा तस्करी के फरार आरोपी जफर खान को चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना से किया गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा

October 14, 2026
Next Post
Railway Ticket Rules: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, जनरल टिकट पर नया नियम लागू

Railway Ticket Rules: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, जनरल टिकट पर नया नियम लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Rashifal: आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे सभी काम, पढ़े 12 राशियों का राशिफल

Rashifal: आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे सभी काम, पढ़े 12 राशियों का राशिफल

June 8, 2026

छत्तीसगढ़: पूर्व सांसद के भतीजे सहित 4 लोगों की मौत

May 21, 2022
Chhattisgarh Top news: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने BJP कार्यकर्ता को गला घोंटकर की हत्या, गांवों में दहशत का माहौल…

Chhattisgarh Top news: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने BJP कार्यकर्ता को गला घोंटकर की हत्या, गांवों में दहशत का माहौल…

October 14, 2025
SSC GD Constable Vacancy: SSC GD कांस्टेबल में 25 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

SSC New Notification 2025; सरकारी नौकरी पाने का मौका, स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

December 27, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में खैर लकड़ी तस्करी का बड़ा खुलासा, 2.51 करोड़ रुपए जब्त
  • Technology Desk: Google ला रहा है एंटी-स्कैम फीचर्स, खुद कट और ब्लॉक हो जाएंगी फर्जी कॉल्स
  • Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में होने जा रही 775 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे कर सकेंगे आवेदन

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In