• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, June 27, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

हर वर्ग और गांव-गांव के फीडबैक से मिलेगा छत्तीसगढ़ के लिए भविष्य की रणनीति को आकार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 6, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

जमीनी हकीकत जानने के लिए सफर पर निकली सरकार के लिए मिल रहे फीडबैक आने वाले दिनों में रणनीति बनाने के काम आएंगे। सीएम भूपेश बघेल संभवत: तीन महीने तक इसी थीम को लेकर प्रदेश भर के दौरे पर रहेंगे। इससे मिले फीडबैक के आधार पर सरकार चुनावी रणनीति को आकार देगी।

मुख्यमंत्री का प्रदेशव्यापी दौरा केवल सरकार के मुखिया का नहीं है बल्कि यह प्रभारी मंत्री से लेकर मुख्य सचिव और निचले स्तर पर प्रशासनिक अमले का भी है। हर विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन गांवों में सरकार के पहुंचने का अर्थ है- गांव-गांव से जानकारी मिलेगी। दो दिन की सरकार की यात्रा के परिणामों पर नजर डालें तो इससे साफ दिख रहा है कि किसान न्याय योजना और गोबर खरीदी की योजना ने सरकार को गांव-गांव में लोगों से बात करने का अवसर प्रदान किया है।

READ ALSO

New Toll Tax Rules: देशभर में वाहन चालकों के लिए टोल टैक्स को लेकर “Good News”, अब नए हाईवे पर 60 किलोमीटर से पहले नहीं देनी होगी कोई फीस

जल्द ही भारत आएंगे ट्रंप, पीएम मोदी के साथ उनके संबंध बहुत अच्छे हैं-मार्को रुबियो ने बताया

लेकिन हाल में जिस योजना ने सरकार की सोच में महत्वपूर्ण बदलाव किया है, वह है स्वामी आत्मानंद के नाम पर शुरू किए जा रहे अंग्रेजी माध्यम के स्कूल। इस योजना से प्रबुद्ध वर्ग में एक लहर सी दौड़ गई है। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान जब लोगों से बात कर रहे हैं या भ्रमण कर रहे हैं ताे आत्मानंद स्कूल चालू करने के लिए उनको सीधे न केवल साधुवाद मिल रहे हैं बल्कि लोग मांग कर रहे हैं कि इस योजना का लाभ हर किसी को मिलना चाहिए। यानी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने का निर्णय सरकार को उत्साहित करने वाला है।

हाल फिलहाल में किसी भी योजना को लेकर इस तरह का रिस्पांस सरकार काे नहीं मिला है। खुद मुख्यमंत्री भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों ने निम्न मध्यम वर्ग के लोगों में यह उम्मीद जगाई है कि उनके बच्चे बिना किसी खर्च के अंग्रेजी माध्यम में पढ़ सकते हैं।

इसलिए अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों को पीढ़ी सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रही बात वर्तमान पीढ़ी के गरीब तबके के लोगों की तो उन पर किसान न्याय योजना और गोबर खरीदी ने भी असर डाला है। महिलाएं गोबर बेचने का रिकार्ड लेकर सीएम से रूबरू हो रही हैं।

छोटे-छोटे किसानों ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि उनको किसान न्याय योजना की राशि समय पर मिल जा रही है। शहरी आबोहवा में रहने वालों के लिए गौठान योजना भले ही महत्वपूर्ण ना हो लेकिन गांवों में मुख्यमंत्री से मांग हो रही है- हमारे गांव में गौठान शुरू किया जाए। यह निश्चित रूप से इस याेजना से गांवों में आ रहे बदलाव का उदाहरण है।

कारण साफ है, गोठान के जरिए गांवों में इंडस्ट्रियल पार्क आएगा और लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यही वजह है कि शहरी तड़क-भड़क से दूर ग्रामीण जनजीवन को प्रभावित करने वाली योजनाओं की बात अधिक हो रही है। प्रशासनिक अमले की शिकायतें और राशन कार्ड बनाने में देरी और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही जैसी बातें भी सामने आ रही हैं लेकिन ये प्रशासनिक कामकाज का हिस्सा हैं जो सालों से चली आ रही हैं।

भावी रणनीति बनाने के लिए सरकार के सामने जो चुनौती है, वह है अधिक से अधिक लोगों को अपनी योजनाओं और बातों से आकर्षित करने की। इसलिए सीएम के इस प्रदेशव्यापी दौरे से मिली जानकारियों को 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने में महत्वपूर्ण बिंदुओं के तौर पर शामिल किया जाएगा, यह तय है।

सच की सीधी पड़ताल, तुरंत कार्रवाई
दौरे के दौरान तमाम प्रशासनिक तैयारियां इसलिए बेमानी हो जा रही हैं क्योंकि सीएम किसी भी समय किसी भी व्यक्ति से मिल रहे हैं और बात कर पूछ रहे हैं कि कोई समस्या तो नहीं है। राशन दुकान में खुद रजिस्टर देख रहे। थाने में रोजनामचा के प्रकरणों की प्रगति खुद पूछ रहे। अफसरों के जरिए मिलने वाले फीडबैक पर भरोसा करने के बजाय वे खुद ही लोगों से पूछ रहे हैं कि उनकी योजनाओं का लाभ किस प्रकार और किस स्तर पर मिल रहा है।

यहां तक कि लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई के लिए वे जांच का कोई निर्देश देने के बजाय सीधी कार्रवाई कर सस्पेंड कर रहे हैं। कार्रवाई के बाद खुद मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया- अगर लापरवाही की है, तो सजा भुगतने के तैयार रहें।

Related Posts

दिल्ली में सफर होगा और आसान! 156 टोल नाकों पर लागू होगा नया हाईटेक सिस्टम, बिना रुके निकलेंगी गाड़ियां
देश

New Toll Tax Rules: देशभर में वाहन चालकों के लिए टोल टैक्स को लेकर “Good News”, अब नए हाईवे पर 60 किलोमीटर से पहले नहीं देनी होगी कोई फीस

June 27, 2026
जल्द ही भारत आएंगे ट्रंप, पीएम मोदी के साथ उनके संबंध बहुत अच्छे हैं-मार्को रुबियो ने बताया
देश

जल्द ही भारत आएंगे ट्रंप, पीएम मोदी के साथ उनके संबंध बहुत अच्छे हैं-मार्को रुबियो ने बताया

June 27, 2026
Delhi News: फैक्ट्री में हुआ दर्दनाक हादसा, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत
देश

Delhi News: फैक्ट्री में हुआ दर्दनाक हादसा, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत

June 27, 2026
Shimla road accident: भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में पिकअप गिर ने से छह लोगों की दर्दनाक मौत
देश

Shimla road accident: भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में पिकअप गिर ने से छह लोगों की दर्दनाक मौत

June 26, 2026
दिल्ली के मुंडका में जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, एक के बाद एक तीनों सेप्टिक टैंक में उतरे और गंवाई जान
देश

दिल्ली के मुंडका में जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, एक के बाद एक तीनों सेप्टिक टैंक में उतरे और गंवाई जान

June 26, 2026
LPG-PNG Rules: 30 जून को बंद होंगे ये LPG कनेक्शन? Indane, HP और भारत गैस की चेतावनी
देश

LPG Connection: क्या 30 जून को कट जाएगा आपका गैस कनेक्शन, यहां जानें सरकारी की नई गाईडलाइन?

June 26, 2026
Next Post

रेलवे ने तीन दर्जन ट्रेनों को किया रद, 60 हजार यात्रियों का छिन गया सुख-चैन

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • मंदिर, रेलवे स्टेशन को निशाना बना सकते हैं खालिस्तानी आतंकी, खुफिया विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • भारत में जल्द लॉन्च होगा Hero Xoom 125 Adventure का नया धांसू लुक स्कूटर, देखे स्पेशफिकेशन और फीचर्स
  • Today Cg News: दिव्यांग बेटे का खौफनाक तांडव! जमीन बंटवारे के विवाद में माँ को पीट-पीटकर उतारा मौत के
  • New Toll Tax Rules: देशभर में वाहन चालकों के लिए टोल टैक्स को लेकर “Good News”, अब नए हाईवे पर 60 किलोमीटर से पहले नहीं देनी होगी कोई फीस

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In