• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, November 16, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Indigo Flight Cancelled: IndiGo की 70 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, कई एयरलाइन कंपनियों की फ्लाइट हुईं प्रभावित.. जानिए क्या है पूरा मामला

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 3, 2025
in देश
Indigo Flight Cancelled: IndiGo की 70 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, कई एयरलाइन कंपनियों की फ्लाइट हुईं प्रभावित.. जानिए क्या है पूरा मामला
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Indigo Flight Cancelled हवाई यात्रियों को इन दिनों भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हवाई जहाज से यात्रा करने वाले लोग बीते कुछ दिनों से फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी की वजह से काफी परेशान दिख रहे हैं। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने आज 70 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल करने की घोषणा की, जिनमें बेंगलुरु और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों की फ्लाइट्स शामिल हैं। इंडिगो को क्रू मेंबर्स की भारी कमी की वजह से ये फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी हैं। इतना ही नहीं, क्रू की कमी की वजह से ही इंडिगो की कई फ्लाइट्स देरी से भी उड़ रही हैं।

 

READ ALSO

Kulgam Terrorist Encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, कुलगाम में CRPF टीम पर हमला करने वाले लश्कर आतंकी लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर

Cyclone Akvan: तूफान ‘अकवान’ का खतरा, 19 नवंबर को हो सकता है लैंडफाल, 120-130 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

बुधवार सुबह भी कई फ्लाइट्स हुईं लेट

इसके अलावा, बुधवार को सुबह तकनीकी खराबी के कारण देश के अलग-अलग एयरपोर्ट पर ‘चेक-इन’ सिस्टम में समस्या आई, जिसके कारण कुछ फ्लाइट्स लेट हुईं। वाराणसी हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए जारी एक संदेश में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज की सेवा बाधित होने की सूचना दी गई थी, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट ने इस तरह की किसी भी समस्या से इनकार किया और इसे “तथ्यात्मक रूप से गलत” करार दिया। वाराणसी एयरपोर्ट पर संदेश जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि ”माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ने ग्लोबल लेवल पर सर्विस बाधित होने की सूचना दी है। एयरपोर्ट पर आईटी सेवाएं-चेक-इन सिस्टम प्रभावित हुई हैं।”

 

 

कई एयरलाइन कंपनियों की फ्लाइट हुईं प्रभावित

संदेश के अनुसार, एयरलाइन कंपनियों ने मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग लागू कर दी। इसमें कहा गया है कि कम से कम 4 एयरलाइन कंपनी इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, संपर्क करने पर माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि विंडोज में कोई समस्या नहीं है। जबकि, एयरलाइंस की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई।

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को दी ये जानकारी

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने आज सुबह 7.40 बजे अपने एक्स अकाउंट पर किए गए एक पोस्ट में कहा, ‘‘कुछ डोमेस्टिक एयरलाइंस सेवाओं में चुनौतियों का सामना कर रही हैं, जिससे देरी या विमान सेवाओं के समय में बदलाव जैसी समस्याएं आ सकती हैं। मौके पर मौजूद हमारी टीम सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही हैं ताकि यात्री निर्बाध और कुशल यात्रा कर सकें।’’

 

पिछले हफ्ते भी कई फ्लाइट्स हुई थीं लेट

मंगलवार को एयर इंडिया ने एक एक्स पोस्ट में कहा था कि विभिन्न एयरपोर्टों पर चेक-इन सिस्टम में किसी थर्ड-पार्टी सिस्टम की गड़बड़ी की वजह से एयर इंडिया समेत कई एयरलाइन कंपनियों की फ्लाइट्स में देरी हो रही है। बताते चलें कि पिछले हफ्ते एयरबस के a320 विमानों का सॉफ्टवेयर अपडेट न होने की वजह से तमाम एयरलाइन कंपनियों की कई फ्लाइट्स लेट हुई थीं। a320 विमानों का सॉफ्टवेयर अपडेट करने में काफी समय लगा था, जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई थी।

Related Posts

देश

Kulgam Terrorist Encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, कुलगाम में CRPF टीम पर हमला करने वाले लश्कर आतंकी लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर

November 16, 2026
देश

Cyclone Akvan: तूफान ‘अकवान’ का खतरा, 19 नवंबर को हो सकता है लैंडफाल, 120-130 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

November 16, 2026
देश

Char Dham Yatra News: बदरीनाथ धाम में आज साल का आखिरी दर्शन, शीतकाल के लिए बंद हो जाएगी चार धाम यात्रा

November 16, 2026
देश

IndiGo Flight Emergency Landing: टेकऑफ के बाद IndiGo विमान का लैंडिंग गियर फेल! पुणे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग; 192 लोग थे सवार

November 15, 2026
देश

Weather update: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा है चक्रवाती तूफान ‘अकवान’, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

November 15, 2026
देश

Jammu & Kashmir earthquake: भारत के इस हिस्से में 12 घंटे के अंदर 4 बार कांपी धरती! बार-बार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत

November 14, 2026
Next Post
रांची के बाद रायपुर में भी चला विराट का जादू, कोहली के दोनों शतकों में क्या था सबसे बड़ा अंतर

रांची के बाद रायपुर में भी चला विराट का जादू, कोहली के दोनों शतकों में क्या था सबसे बड़ा अंतर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

जालंधर एयरपोर्ट का नाम आदमपुर एयरपोर्ट का बदला गया नाम। जानिए क्या हैं नया नाम

जालंधर एयरपोर्ट का नाम आदमपुर एयरपोर्ट का बदला गया नाम। जानिए क्या हैं नया नाम

February 1, 2026
बीएमसी महापालिका के मेयर पद की शीट जानिए किसे मिलेगी।

बीएमसी महापालिका के मेयर पद की शीट जानिए किसे मिलेगी।

February 4, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट

December 9, 2025
Income Tax New Rules 2026: क्या 1 अप्रैल से Income Tax के पास होगा आपके बैंक अकाउंट-ईमेल का एक्सेस? सरकार ने बता दिया सच

Income Tax New Rules 2026: क्या 1 अप्रैल से Income Tax के पास होगा आपके बैंक अकाउंट-ईमेल का एक्सेस? सरकार ने बता दिया सच

December 24, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • New Rules Online Shopping: Amazon-Flipkart से खरीद ने वालों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से बदल जाएंगे डिस्काउंट से लेकर रिफंड तक के नियम
  • Akshay Kumar Samuk: Akshay Kumar की ‘समुक’ का मोशन पोस्टर आउट, इस दिन होगी रिलीज
  • Wholesale price inflation: आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें, October में थोक महंगाई बढ़कर 12.29% पर पहुंची

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In