• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

रांची के बाद रायपुर में भी चला विराट का जादू, कोहली के दोनों शतकों में क्या था सबसे बड़ा अंतर

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 3, 2025
in खेल
रांची के बाद रायपुर में भी चला विराट का जादू, कोहली के दोनों शतकों में क्या था सबसे बड़ा अंतर
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

अक्टूबर 2025 में भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी। इस सीरीज में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला पहले दो मैच में नहीं चला था, शुरुआती दो मैच में वह डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद उन्होंने तीसरे वनडे में 74 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन फिर भी टीम में उनके जगह को लेकर सवाल उठ रहे थे। सबसे बड़ा सवाल ये था कि क्या वो इस फॉर्म के साथ 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे? लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उन्होंने शुरुआती दो मैच में दमदार पारी खेलकर जबरदस्त वापसी की। उन्होंने रांची और रायपुर में खेले गए दोनों वनडे में शानदार शतक लगाया।

रांची वनडे में विराट ने अटैकिंग मोड में की थी बैटिंग

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में रांची में जब विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए उतरे तो वह शुरू से ही काफी अटैकिंग मोड में नजर आ रहे थे। उन्होंने उस मैच में 102 गेंदों में शतक लगाया। वहीं शतक लगाने के बाद वह तेज गति से रन बनाते हुए नजर आए और अंत में वह 135 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान वह तेज गति से सिंगल्स, डबल्स भागते हुए दिखे। इस मैच में शतक लगाने के बाद उन्होंने मैदान पर जंप लगाया और हवा में मुक्के मारते हुए सेलिब्रेट किया। उसके बाद उन्होंने अपने वेडिंग रिंग को चूमा और फिर आसमान की तरफ देखते हुए भगवान का शुक्रिया अदा किया था। उनको देखकर ऐसा लगा रहा था कि विराट काफी समय से इस शतक का इंतजार कर रहे थे।

READ ALSO

IND vs AFG: 13 सितंबर से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20, जानिए कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?

Asia Cup 2026: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, लगाई जीत की हैट्रिक

रायपुर में दिखा किंग कोहली का पुराना अवतार

वहीं रायपुर वनडे में उनके शतक की बात करें तो यहां उन्होंने अपने वहीं पुराने किंग कोहली के स्टाइल में बल्लेबाजी की और शतक पूरा किया। हालांकि यहां उन्होंने अपनी पारी का आगाज लुंगी एंगिडी के खिलाफ सिक्स लगाकर किया था। इसके बाद वह सिंगल्स डबल्स लेकर पारी को आगे बढ़ाते हुए दिखे। उन्होंने 47 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने स्ट्राइक रोटेशन पर पूरा फोकस किया। एक बार 70 रन का आंकड़ा पार करने के बाद विराट ने फिर से अपने स्ट्राइक रेट को बढ़ाया। उन्होंने इस मैच में 90 गेंद में अपना शतक पूरा किया। यहां भी उन्होंने शतक लगाने के बाद वो सब कुछ किया जो वह अक्सर करते हैं लेकिन ये सब कुछ उन्होंने शांत तरीके से किया, उन्होंने अंदर वो आक्रमकता नजर नहीं आई जो रांची वनडे में शतक लगाने के बाद दिखी थी।

विराट के आउट होने के बाद रन रेट पर दिखा असर

दोनों ही मैच में वह शतक लगाने के बाद तेज गति से रन बनाने की कोशिश करते हुए दिखे। रांची में वह काफी हद तक ये काम करने में कामयाब भी रहे थे लेकिन रायपुर में वह सिर्फ 102 रन बनाकर आउट हो गए। विराट जानते थे कि टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों को रन बनाने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में वह अपना काम बखूबी अंदाज में करना चाहते थे जिससे भारत एक बड़े स्कोर तक पहुंच सके। यह काम विराट वनडे क्रिकेट में सालों से करते आ रहे हैं और इसलिए उन्हें किंग कोहली का दर्जा भी मिला हुआ है। ऐसे में दोनों मैच में उनके आउट होने का प्रभाव टीम इंडिया के रन रेट पर देखने को मिला। वहीं दोनों ही मैच में वह आउट होने के बाद काफी निराशा के साथ पवेलियन लौटते हुए दिखे।

Related Posts

खेल

IND vs AFG: 13 सितंबर से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20, जानिए कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?

September 8, 2026
खेल

Asia Cup 2026: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, लगाई जीत की हैट्रिक

September 5, 2026
खेल

IND vs JPN: BCCI ने ऐतिहासिक T20I का किया ऐलान; क्रिकेट के मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगे भारत और जापान, इस दिन होगा T20 मैच

September 4, 2026
खेल

 MS Dhoni: क्या IPL खेलेंगे MS धोनी? इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलना चाहते धोनी, जानिए 2027 का क्या है प्लान?

September 3, 2026
खेल

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को भी मिली जगह

September 1, 2026
खेल

lionel messi: लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान

August 31, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री श्री साय से एनएमआईएमएस के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री साय से एनएमआईएमएस के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh Contract Employees Strike: छत्तीसगढ़ में 22 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे संविदा कर्मचारी, जानिए क्या है मांग?

Chhattisgarh Contract Employees Strike: छत्तीसगढ़ में 22 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे संविदा कर्मचारी, जानिए क्या है मांग?

June 17, 2026
Indians Death in US attack: भारतीय क्रू वाले टैंकर पर अमेरिका का फिर हमला, 3 भारतीय नाविकों की मौत

Indians Death in US attack: भारतीय क्रू वाले टैंकर पर अमेरिका का फिर हमला, 3 भारतीय नाविकों की मौत

June 11, 2026
Chhattisgarh News Raipur : छत्तीसगढ़ में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास भी हो सकेंगे शामिल

Chhattisgarh News Raipur : छत्तीसगढ़ में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास भी हो सकेंगे शामिल

August 5, 2026
Oracle Layoffs: Oracle में बड़ी छंटनी! AI की वजह से कंपनी ने निकाल दिए 21,000 कर्मचारी; आगे भी हो सकती है छंटनी!

Oracle Layoffs: Oracle में बड़ी छंटनी! AI की वजह से कंपनी ने निकाल दिए 21,000 कर्मचारी; आगे भी हो सकती है छंटनी!

June 23, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh samachar: दिल्ली हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत, छुट्टियों के बाद 3 दिन पहले लौटा था
  • Raigarh News : “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद
  • Raigarh News : जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक
  • Raigarh News : गस्त दौरान अवैध स्क्रैप परिवहन करते माजदा वाहन को घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा, वाहन से 4.5 टन स्क्रैप जब्त

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In