• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, September 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Mexico Tariffs: भारत पर फिर फूटा टैरिफ ‘बम’, अमेरिका के बाद मैक्सिको ने लगाया 50% टैरिफ, जानिए देश को कितना होगा नुकसान?

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 12, 2025
in देश
Mexico Tariffs: भारत पर फिर फूटा टैरिफ ‘बम’, अमेरिका के बाद मैक्सिको ने लगाया 50% टैरिफ, जानिए देश को कितना होगा नुकसान?
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

दुनिया भर में ट्रेड वॉर की आंच तेज हो रही है और अब इसका झटका भारत को भी लग गया है। मैक्सिको ने हैरान करते हुए भारत, चीन और कई एशियाई देशों पर 50% तक आयात शुल्क लगाने का बड़ा फैसला कर दिया है। यह कदम ऐसे समय में आया है जब ग्लोबल सप्लाई चेन पहले ही तनाव में है और देश अपने उद्योगों को बचाने के लिए सुरक्षा कवच की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।

 

READ ALSO

Amit Shah on UCC: 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

sex racket news: गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा; 4 युवतियां और एक युवक पकड़ाए, कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद

क्या है मैक्सिको का बड़ा फैसला?

मैक्सिको की सीनेट ने उन देशों पर भारी आयात शुल्क बढ़ाने की मंजूरी दी है जिनके साथ उसका फ्री ट्रेड एग्रीमेंट नहीं है। इसमें भारत, चीन, कोरिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया और वियतनाम शामिल हैं। 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाले इस फैसले में ऑटो, स्टील, टेक्सटाइल, प्लास्टिक, फुटवियर और कई दूसरे सेक्टरों पर 35% से लेकर 50% तक की ड्यूटी लगाई जाएगी।

 

 

 

मैक्सिको ऐसा क्यों कर रहा है?

मैक्सिको की नई सरकार का तर्क है कि एशियाई देशों से आने वाले सामान उसके घरेलू उद्योगों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय उत्पादन को बचाने, नौकरियां सुरक्षित रखने और ज्यादा आयात पर रोक लगाने के लिए ये टैरिफ जरूरी हैं। इसके साथ ही, मैक्सिको को उम्मीद है कि इससे 2026 में करीब 3.7 बिलियन डॉलर एक्स्ट्रा कमाई होगी।

 

 

 

 

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती…

विशेषज्ञ इसे केवल आर्थिक कदम नहीं, बल्कि एक गहरा जियोपॉलिटिकल संकेत बता रहे हैं। अमेरिका लगातार एशियाई सामानों के प्रवाह पर रोक लगाने का दबाव बना रहा है। माना जा रहा है कि मैक्सिको यह कदम अमेरिका को साधने, USMCA समीक्षा से पहले संबंध सुधारने और संभावित अमेरिकी टैरिफ खतरे को कम करने के लिए उठा रहा है। ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि चीन मैक्सिको के रास्ते अमेरिकी बाजार में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में मैक्सिको एशियाई आयातों पर चोट कर अमेरिका को संतुष्ट करना चाहता है।

 

भारत को कितना नुकसान?

भारत का मैक्सिको के साथ व्यापार भारी रूप से भारत के पक्ष में है। हर साल करीब 5.3 बिलियन डॉलर के सामान भारत से मैक्सिको जाता है, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा ऑटोमोबाइल का है। मैक्सिको द्वारा कारों पर टैरिफ 20% से बढ़ाकर 50% करना भारतीय ऑटो एक्सपोर्टर्स खासकर वोक्सवैगन, हुंडई, मारुति सुजुकी और निसान जैसी कंपनियों के लिए सबसे बड़ा झटका है। इसके अलावा स्टील, प्लास्टिक, टेक्सटाइल और अल्यूमिनियम जैसे कई सेक्टर भी इससे प्रभावित होंगे।

 

आगे क्या?

भारत को अब कूटनीतिक और व्यापारिक स्तर पर मैक्सिको से बातचीत कर राहत मांगनी पड़ सकती है। वहीं कंपनियां नए बाजार तलाशकर अपने निर्यात मॉडल में बदलाव करने पर मजबूर हो सकती हैं

Related Posts

देश

Amit Shah on UCC: 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

September 13, 2026
देश

sex racket news: गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा; 4 युवतियां और एक युवक पकड़ाए, कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद

September 13, 2026
देश

Indonesia: 240 लोगों को ले जा रहा समुद्री जहाज लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

September 13, 2026
देश

BRICS 2026: BRICS Summit का दूसरा दिन आज, विश्विक विकास पर होगा मंथन

September 13, 2026
देश

BRICS 2026: 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज से शुरू, एक मंच पर फिर दिखेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग

September 12, 2026
देश

xi jinping: BRICS समिट में शिरकत करने दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग..

September 12, 2026
Next Post
Indian Railways: आज से बदल गए तत्काल बुकिंग के नियम, अब बिना ओटीपी में नई मिलेगा टिकट… यहां जानें प्रोसेस

Vaishno Devi Special Train: खुशखबरी! नई दिल्ली से वैष्णो देवी के बीच आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन, चलिए देखे टाइमिंग-रूट और पूरा शेड्यूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में हुआ भीषण सड़क हादसा स्थानीय स्तर क्रिकेट खिलाड़ियों की गई जान।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में हुआ भीषण सड़क हादसा स्थानीय स्तर क्रिकेट खिलाड़ियों की गई जान।

January 18, 2026
रायपुर, 20 जून 2026  पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल के प्रसार एवं रोपण का कार्य संपादित कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की राज्य प्रमुख श्रीमती सोनल राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जशपुर वनमण्डल को आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया। वनमण्डल की ओर से यह प्रमाण-पत्र वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार ने प्राप्त किया।      इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर वनमण्डल, वन विभाग तथा अभियान से जुड़े सभी नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जशपुर में संचालित “बीज गोला बनाबो, जशपुर के जंगल ला बढ़ाबो” अभियान जनभागीदारी और प्रकृति संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है।      मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जब शासन, प्रशासन और समाज किसी सकारात्मक उद्देश्य के लिए एकजुट होकर कार्य करते हैं, तब असंभव प्रतीत होने वाले लक्ष्य भी सहजता से प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल जशपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।      जशपुर वनमण्डल द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी अभियान “बीज गोला बनाबो, जशपुर के जंगल ला बढ़ाबो” के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सीडबॉल प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य प्राकृतिक वनस्पतियों के संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और हरित आवरण में वृद्धि के माध्यम से पर्यावरणीय संतुलन को सुदृढ़ करना है।      अभियान की सबसे बड़ी विशेषता इसमें देखने को मिली व्यापक जनसहभागिता रही। स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, महिला स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों, वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। हजारों लोगों के सहयोग से यह अभियान एक जनआंदोलन के रूप में विकसित हुआ और एक ही दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल के प्रसार का नया कीर्तिमान स्थापित किया गया।      इस उपलब्धि ने जशपुर जिले को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। साथ ही यह सिद्ध किया है कि सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़े और सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।      इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

June 20, 2026
Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat: आज है भाई दूज, तिलक के लिए आज महज़ 2 घंटे 15 मिनट का महाशुभ मुहूर्त, जानें सही समय

Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat: आज है भाई दूज, तिलक के लिए आज महज़ 2 घंटे 15 मिनट का महाशुभ मुहूर्त, जानें सही समय

October 23, 2025
Samsung Galaxy Z Flip 8 की बैटरी डिटेल लीक, कई फीचर्स भी हुए रिवील

Samsung Galaxy Z Flip 8 की बैटरी डिटेल लीक, कई फीचर्स भी हुए रिवील

March 15, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ेगा मानसून, बारिश से मिलेगी राहत, अब बढ़ेगा तापमान!
  • Raigarh News : रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार
  • Chhattisgarh news today: भिलाई में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, 7-8 युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
  • iOS 27 Today Update: आज से शुरू होगा iOS 27 अपडेट, देखे किन -किन iphones को मिलेगा नया सॉफ्टवेयर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In